
असल में हमारा शरीर असंख्य सेल्स से बना है। आमतौर पर हेल्दी सेल शरीर की आवश्यकतानुसार बनते और विभाजित होते रहते हैं। एक समय के बाद ये अपने-आप नष्ट हो जाते हैं और इनकी जगह नए सेल्स का निर्माण होते रहते हैं। शरीर का इम्यून सिस्टम अपने टी-सेल्स की बदौलत शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को पहचान कर उन्हें नष्ट करता रहता है, जिससे हेल्दी सेल्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। लेकिन जब इंफेक्शन या अन्य कारणों से सेल-निर्माण की इस प्रक्रिया में कोई रुकावट आती है, तो कैंसर की शुरुआत होती है। नष्ट न होने के कारण पुराने और विभाजित सेल्स बने रहते हैं। इनके साथ ही कई नए असामान्य सेल्स का निर्माण होता रहता है जो अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। ये सेल्स तेजी से मल्टीप्लाई होकर छोटे-से ट्यूमर या कैंसर का रूप ले लेते हैं। इम्यूनोसप्रेस्ड स्थिति आ जाती है। यानी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है जिससे वह कैंसर सेल्स को पहचान कर नष्ट नहीं कर पाती । ये कैंसर्स सेल्स अपने आसपास मौजूद टिशूज, सेल्स को नष्ट और दूसरे अंगों को भी प्रभावित करने लगते हैं।
उपचार की परंपरागत विधियां कितनी कारगर
कैंसर के उपचार मूल रूप से 3 तरीके से किया जाता है- कीमोथेरेपी में दवाइयों के माध्यम से शरीर में तेजी से मल्टीप्लाई हो रहे सेल को नष्ट किया जाता है, सर्जरी में कैंसर के हिस्से को काटकर निकाल दिया जाता है और रेडिएशन थेरेपी में हाई लेवल की रेडिएशन से कैंसर के सेल्स को जलाकर नष्ट किया जाता है। लेकिन ये थेरेपी कई बार कैंसरस सेल्स के साथ हेल्दी सेल पर भी अटैक करती है, जिससे इसके साइड इफेक्ट काफी देखने को मिलते हैं जैसे- बालों का गिरना (बालों के हेयर फॉलिजन बहुत तेजी से डिवाइड होते हैं और कटवाने के दो महीने बाद दोबारा बढ़ जाते हैं), लूज मोशन आने लगते हैं (क्योंकि पेट का म्यूकोजा से डिवाइड होता है)।
आधुनिक चिकित्सा पद्धति
Denne historien er fra March 2024-utgaven av Sadhana Path.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra March 2024-utgaven av Sadhana Path.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på

क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।

त्वचा के लिए जरूरी हैं ये विटामिन और मिनरल्स
त्वचा के भीतरी पोषण के लिए ज़रूरी है कि इसे पोषणयुक्त दुलार दिया जाए। त्वचा किस प्रकार की है, इस आधार पर ही किसी के शरीर की कार्यशीलता का पता लगाया जा सकता है। तो आइए, इसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं

गर्भपात के बाद की कमज़ोरी से ऐसे निपटें!
किसी महिला का गर्भपात होना शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तर पर बेहद मुश्किल होता है, इसलिए जानिए कि किसी महिला को इसके बाद अपना विशेष ध्यान कैसे रखना चाहिए।

आर्य संस्कृति के प्रतीक-शिव
देवों के देव महादेव भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं।

पाचन तंत्र को ठीक करने के 21 उपाय
अच्छा पाचनतंत्र बेहतर स्वास्थ्य की निशानी है। अगर आपका पाचनतंत्र ठीक नहीं है तो जरूरी है कि इन बातों का ध्यान रखें

राशि अनुसार करें रंगों का चयन
रंगों का महत्त्व केवल होली तक ही सीमित नहीं, बल्कि मनुष्य के स्वभाव, उसके भविष्य एवं उसके स्वास्थ्य से भी इसका सीधा संबंध होता है।

होली एक रंग अनेक
रंगों का पर्व होली पूरे भारत में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के हर क्षेत्र में होली के विविध रूप रंग, प्रथा, मेले आदि देखने को मिलते हैं। आइए लेख के माध्यम से इस पर्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।

धरती का बैकुंठ है पुरी का जगन्नाथ धाम
चार धामों में एक प्रमुख धाम, ओडिशा का जगन्नाथ धाम है। जगन्नाथ धाम की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए भक्तगण देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। आइए जगन्नाथ धाम की महिमा पर लेख में विस्तार से चर्चा करें।

ऊर्जा का रूपांतरण
जिसे तुम 'जीवन' कहते हो या जिसे तुम ‘मैं” कहते हो, वह ऊर्जा है। तुम जितने जीवंत हो, तुम जितने जागृत हो, उतने ही तुम ऊर्जावान होते हो।

क्यों की जाती है चार धाम यात्रा?
3 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है।