पिता को जीवन पर्यन्त तमाम उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। यह करना आवश्यक भी होता है। पिता यदि किसी वजह से जल्द मौत को प्राप्त हो जाता है, तो कुछ उत्तरदायित्व, जो उसे अपने जीवनकाल में अवश्य पूरे करने चाहिए थे, वह नहीं हो पाते हैं। इन उत्तरदायित्वों के पूरा करने की जिम्मदारी उसके पुत्रों पर आ जाती है। यह ठीक वैसा ही है कि एक पिता अपने द्वारा लिया गया कर्ज चुकाने से पहले ही स्वर्ग सिधार जाता है और शेष कर्ज उसके पुत्रों को चुकाना पड़ता है। यही पितृदोष कहलाता है। अर्थात् पूर्वजों द्वारा छोड़ा गया ऋण। इस बात का महाभारत में भी उल्लेख मिलता है कि पाण्डवों की गलती का परिणाम उनकी पत्नी द्रोपदी को भुगतना पड़ा था। पितृदोष एक ऐसा अदृश्य अवरोध है, जो जिस व्यक्ति के जीवन में आ जाए, उसका जीवन अत्यधिक दुःख से गुजरने लगता है। जब पितृदोष के कारण परेशानियां होती हैं, तो व्यक्ति अपने जीवन में चाहे जितने ही प्रयास क्यों नहीं कर ले, उसे प्रसन्नचित्त नहीं बना सकता। यदि पहले से ही सर्वसंपन्नता है, तो भी जीवन में कोई ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे जीवन निरर्थक लगने लगता है। जीवन के प्रति मोह कम होता चला जाता है। अनेक मर्तबा तो समस्त क्षेत्रों में भारी असफलता का मुकाबला करना पड़ता है, इसलिए पितृदोष होना एक अभिशाप की भांति है।
पितृदोष के लक्षण
पितृदोष के कारण ऐसे लोग विभिन्न प्रकार के दुःख, संताप भोगने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों को विवाह बाधा, एकांतिक जीवन, हीनता, रोगी, निर्धन जीवन तथा कलंकित जीवन जीने पर विवश होना पड़ता है। विभिन्न प्रकार के ज्ञात एवं अज्ञात शत्रु इन्हें विविध भांति के दिक्कत पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से पितृदोष - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निम्न ग्रह स्थिति और युतियों के उपस्थित रहने पर पितृदोष माना जाता है-
Denne historien er fra September 2024-utgaven av Sadhana Path.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra September 2024-utgaven av Sadhana Path.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
सुख की अनुभूति
वो जरा सा सेकेंड निर्विकल्पता का। वह जो भीतर निर्विकल्पता होती है सबसे प्यारी होती है क्योंकि उसमें हम अपने मन में अपना प्रतिबिंब नहीं देख रहे, मन ही को उड़ा दिया है, सीधे-सीधे अपने आपको देख रहे हैं।
कैसे दूर करें घर का वास्तुदोष?
वास्तुदोष घर की सुख-समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा है। ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि घर में व्याप्त वास्तुदोष को दूर किया जाए। कैसे व किस प्रकार, आइए जानते हैं लेख से।
कैसे मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति?
ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को सबसे बड़ा दोष माना जाता है। पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति जीवन में काफी उतार चढ़ाव महसूस करता है। पितृ दोष आपके जीवन में बाधा न बने उसके लिए यह उपाय अपनाएं।
विघ्नहर्ता हैं भगवान गणेश
भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और दुःखहर्ता भी कहा जाता है। 7 सितंबर से आरंभ होने वाले गणेश चतुर्थी पर्व की धूम महाराष्ट्र में 10 दिनों तक देखते ही बनती है। आइए जानें विस्तार से इस पर्व की महत्ता।
समाजवाद के पथ-प्रदर्शक महाराजा अग्रसेन
महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपद को हुआ था, इसलिए इस दिन को अग्रवाल समाज में अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन अग्रसेन जयंती मनाई जाती है, जो इस बार 3 सितंबर को है। ऐसे ही महान संत को समर्पित है हमारा यह लेख।
संस्कृति और समृद्धि का त्यौहार - ओणम
ओणम दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला एक रवास पर्व है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व की रौनक देखते ही बनती है। इस पर्व के महत्त्व व इसके इतिहास पर आइए डालते हैं एक नजर।
सौभाग्य प्राप्ति का पर्व हरतालिका तीज
ऐसी मान्यता है कि सर्वप्रथम मां पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न कर उन्हें इच्छित वर के रूप में पाने हेतु हरतालिका तीज का व्रत रखा था। इस व्रत की महिमा को जानते हैं लेख से।
गैजेट्स की लत से छिनता बच्चों का मासूम बचपन
सूचना-तकनीक के इस समय में चाहे अनचाहे हर व्यक्ति तकनीकी गैजेट्स की भीड़ से घिरा हुआ है। यहां तक कि बच्चों की एजुकेशन और विकास में भी इनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन किस हद तक, जानिए इस लेख द्वारा -
आंवले से बालों की समस्याओं को करें दूर
आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, विटामिन बी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यूं करें ब्रेस्ट की देखभाल
हर महिला के लिए यह जरूरी है कि वो अपने स्तनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इनकी सही देखभाल करें। अपने ब्रेस्ट को कैसे स्वस्थ रखें, आइए जानें-