![कलाएं यहां से लेंगी अब नई करवट कलाएं यहां से लेंगी अब नई करवट](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1681105806/articles/GNYxAafnb1681120733308/1681120961928.jpg)
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में प्रवेश करें और रिलायंस जियो की चमक-दमक आपका ध्यान आकृष्ट न करे, ऐसा हो नहीं सकता. यहीं जियो वर्ल्ड गार्डन है जिसमें अरिजित सिंह और प्रतीक कुहाड़ से लेकर एड शीरन और स्क्रीलेक्स तक न जाने कितनी सेलेब्रिटी परफॉर्म कर चुकी हैं; फिर कई लग्जरी स्टोर, रेस्त्रां और यहां तक कि एक ड्राइव-इन थिएटर वाला विशाल मॉल जियो वर्ल्ड ड्राइव भी है. इस 18.5 एकड़ के जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर फाउंटेन ऑफ जॉय और जियो कन्वेंशन सेंटर भी हैं, जहां सबसे बेहतरीन और भव्य प्रदर्शनियों या ट्रेड शो की मेजबानी की जा सकती है. अब इसी विशाल परिसर का एक और बड़ा आकर्षण बना है: नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र यानी एनएमएसीसी. 2,000 सीटों की क्षमता वाला ग्रैंड थिएटर, 250 सीट वाला स्टुडियो थिएटर और 125 सीटर क्यूब के रूप में तीन सभागार और आर्ट हाउस कहलाने वाला चार मंजिला आर्ट स्पेस. एनएमएसीसी में तैयार इन स्थानों से भारत में मंचीय और दृश्य कलाओं को तगड़ा प्रोत्साहन मिलने वाला है.
दुनिया के बड़े सांस्कृतिक केंद्रों की टक्कर का एक केंद्र बनाना नीता अंबानी का वर्षों पुराना सपना था. भरतनाट्यम में प्रशिक्षित और मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज में थिएटर से जुड़ी रहीं अंबानी को हमेशा से कला के प्रति गहरा लगाव रहा है. वे अपने भव्य घर एंटीलिया में बड़ी अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों और समूहों के लिए और इसके अलावा देशभर में रिलायंस के विभिन्न कार्यक्रमों में नामचीन शास्त्रीय गायकों और नृत्यांगनाओं को प्रदर्शन के लिए बुलाती ही रही हैं. एनएमएसीसी के लोकार्पण के मौके पर अंबानी के शब्द थे, "संस्कृति तो आपसी समझ, सहिष्णुता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान से मिलकर बना वह धागा है जो विभिन्न समुदायों और मुल्कों को एक साथ जोड़ता है. संस्कृति मानवता के लिए उम्मीदें और खुशियां बढ़ाने का साधन है. इसलिए एक कलाकार के रूप में मुझे आशा है कि यह केंद्र कला, कलाकारों और दर्शकों के लिए बेहतरीन जगह साबित होगा. यह एक ऐसी जगह है जहां हमारे लोग अपनी विरासत पर गर्व महसूस कर सकें."
Denne historien er fra April 19, 2023-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra April 19, 2023-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर