![कैसी रहेगी कल आपकी तबियत? कैसी रहेगी कल आपकी तबियत?](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1691999159/articles/fPER-hrZC1692008337366/1692009241886.jpg)
अच्छा सोचिए जरा, अगर कोई पहले से बता दे कि भविष्य में आपको कौन-सी बीमारी होने का अंदेशा है और आप ऐसे कदम उठाएं जिससे वह संभावित बीमारी पैदा ही न हो? फ्यूजीफिल्म और डॉ. कुट्टीज हेल्थकेयर के साझा उपक्रम नूरा में एक विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज इसी में मदद कर सकता है. गुरुग्राम में उसके परिसर में कदम रखने पर अगर लगे कि आप भटककर किसी आलीशान होटल में चले आए हैं, तो आपको माफ किया जा सकता है. यहां जापानी लकड़ी के पैनल से सजे बगीचों के बीच माचा चाय के कप के साथ आपका स्वागत किया जाता है. फिर आपको किमोनो पहनाया जाता है और निजी देखरेख में उन कमरों में ले जाया जाता है जो दो मंजिलों में फैले हैं. नहीं, इनके अंदर हॉट टब नहीं है. यहां आपको ब्लड प्रेशर मॉनिटर, सीटी स्कैन और ईसीजी मशीनें मिलेंगी. 'कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी, इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम'... हर टेस्ट के लिए आपको एक खास कमरे में ले जाया जाता है. मशीनें हाइ-रिजॉल्यूशन कैमरों, सेंसर और रेडिएशन या विकिरण उत्सर्जन में 97 फीसद कमी लाने वाली टेक्नोलॉजी से लैस हैं. इसके चलते कुछ खास किस्म के कैंसर के लिए बार-बार कराए जाने वाले स्कैन में सहूलत हो जाती है.
अब यही भविष्य है. इसने चिकित्सा के समूचे नजरिए को बदल दिया है. अगर पारंपरिक अक्लमंदी इस कहावत में थी कि इलाज से बेहतर है एहतियात, तो अब एहतियात की जगह प्रीडिक्शन यानी पूर्वानुमान ने ले लिया है. गुरुग्राम के मेदांता-द मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन के शब्दों में, “पारंपरिक तौर पर हम सोचते थे कि हमें बीमारी के इलाज में निवेश करना चाहिए. फिर कुछेक दशक पहले एहसास हुआ कि हमें बीमारी से बचने के एहतियाती उपाय करने चाहिए. मगर प्रीवेंटिव हेल्थकेयर एक ढीली-ढाली, कहने की सी बात थी. लोगों को अस्पताल से दूर रहने के कदम उठाने को वह प्रेरित नहीं करती थी." वे यह भी कहते हैं कि इसलिए अब हम 'प्रीडिक्टिव हेल्थकेयर' की बात कर रहे हैं. "इसमें हम मरीज के पूरे परिवेश, उसकी जीन कुंडली और रक्त के कुछ मानदंड सरीखे पहलुओं का इस्तेमाल करते हैं. इसके जरिए यह देखते हैं कि किसी व्यक्ति में किसी गैर-संक्रामक बीमारी का ज्यादा जोखिम तो नहीं! फिर उसी की जरूरत के हिसाब से प्रीवेंटिव प्लान यानी एहतियाती उपायों की योजना बनाते हैं."
Denne historien er fra August 23, 2023-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra August 23, 2023-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर