ऊपर से नीचे के सदन में
India Today Hindi|July 24, 2024
राज्यसभा के कई दिग्गज सदस्यों ने आखिरकार जनता की अदालत में जाने का फैसला किया और अब अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर लोकसभा की शोभा बढ़ाने पहुंचे
धवल एस. कुलकर्णी, जुमाना शाह, अर्कमय दत्ता मजूमदार और अमिताभ श्रीवास्तव
ऊपर से नीचे के सदन में

अनिल देसाई, 66 वर्ष | शिवसेना (यूबीटी) | मुंबई दक्षिण मध्य, महाराष्ट्र

दोबार उच्च सदन के सदस्य रहे देसाई का मृदुभाषी व्यवहार उन्हें एक सामान्य शिवसैनिक से अलग खड़ा करता है. दिग्गज नेताओं में शुमार देसाई अविभाजित शिवसेना के एक महत्वपूर्ण रणनीतिकार रहे. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और सफेदपोश कर्मचारियों से जुड़े शिवसेना के संगठन स्थानीय लोकाधिकार हक्क महासंघ के वे प्रमुख हैं. मूलतः गोवा के कैनाकोना से ताल्लुक रखने वाले देसाई पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के भरोसेमंद सहयोगी हैं. उन्हें दो बार सांसद रहे शिंदे गुट के सदस्य राहुल शेवाले के खिलाफ मैदान में उतारा गया था. यह एक समझदारी भरा फैसला साबित हुआ. उनकी इस जीत में मुसलमानों और ईसाइयों का समर्थन काफी अहम रहा.

मनसुख मांडविया, 52 वर्ष | भाजपा | पोरबंदर, गुजरात

पीयूष गोयल की तरह वे भी पहले संसद में रह चुके हैं. लेकिन उनसे उलट इस मृदुभाषी लेउवा पटेल का ताल्लुक हनोल गांव के एक साधारण से किसान परिवार से है. हनोल गांव पालीताना स्थित ऐतिहासिक जैन केंद्र से कुछ मील की दूरी पर मंदिरों से सजी शत्रुंजय पहाड़ी पर है. राजनीति और पशु चिकित्सा विज्ञान दोनों के छात्र रहने के दौरान एबीवीपी का हिस्सा रहे. 2002 में 30 वर्ष की उम्र में गुजरात विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक बने. उच्च सदन के सदस्य के तौर पर 12 साल के कार्यकाल और एक दशक तक मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के बावजूद मांडविया ने व्यक्तित्व में सादगी बरकरार रखी है. वे साइकिल से संसद आते अक्सर देखे जा सकते हैं.

Denne historien er fra July 24, 2024-utgaven av India Today Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra July 24, 2024-utgaven av India Today Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA INDIA TODAY HINDISe alt
दिग्गजों के सामने दिखाया दम
India Today Hindi

दिग्गजों के सामने दिखाया दम

पुणे की युवा तबलावादक साबनी तलवलकर उस्ताद जाकिर हुसैन के सामने बजाने, जेंडर दायरे और संगीत में सोशल मीडिया पर

time-read
2 mins  |
September 11, 2024
प्रयोग जो बन चला परंपरा
India Today Hindi

प्रयोग जो बन चला परंपरा

क्यों न गांवों में ही लाइब्रेरी खोली जाएं! सीएसआर की पूंजी के साथ एक पुलिस अफसर का शुरू किया गया उपक्रम ग्रामीण हरियाणा के हजारों नौजवानों के लिए बन गया वरदान

time-read
5 mins  |
September 11, 2024
श्रीलंका के लिए आखिरी मौका
India Today Hindi

श्रीलंका के लिए आखिरी मौका

श्रीलंका 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए कमर कस रहा. 2022 के आर्थिक पतन से अब भी वह पूरी तरह उबर नहीं पाया है. ऐसे में यह चुनाव उसके लिए निर्णायक अवसर

time-read
4 mins  |
September 11, 2024
धूल झाड़कर पार्टी फिर से मैदान में
India Today Hindi

धूल झाड़कर पार्टी फिर से मैदान में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनके नायब मनीष सिसोदिया बाहर आ चुके हैं जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में आप की उम्मीदों को हौसला मिला है. संकटों से घिरी पार्टी अब आगे की रणनीति बनाने में जुटी

time-read
10 mins  |
September 11, 2024
हिंदुत्व का नया झंडाबरदार
India Today Hindi

हिंदुत्व का नया झंडाबरदार

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा का असमिया संस्कृति के संरक्षण को हिंदू पहचान जोड़कर ध्रुवीकरण करने वाला नैरेटिव असम के सियासी फलक को लगातार नए सिरे से गढ़ रहा. इसने सामाजिक खाई को भी गहरा किया

time-read
8 mins  |
September 11, 2024
अब नजर से उतरने का अंदेशा
India Today Hindi

अब नजर से उतरने का अंदेशा

मुसलमान कह रहे हैं कि राजद का मुस्लिम-यादव समीकरण बस नाम का रह गया है. मुसलमान जनसुराज, एमआइएम और पप्पू यादव जैसे विकल्पों की तलाश में हैं. अब राजद भी इन्हें मनाने को मजबूर

time-read
8 mins  |
September 11, 2024
गले में फंस गया क ख ग
India Today Hindi

गले में फंस गया क ख ग

कोर्ट के आदेश से दोबारा जारी होगी 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची. आरक्षण के प्रावधानों को समुचित रूप से लागू न करने से हुई यूपी सरकार की किरकिरी

time-read
7 mins  |
September 11, 2024
वादी को वादा निभाने का इंतजार
India Today Hindi

वादी को वादा निभाने का इंतजार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार. यहां हाथ मिलाने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन कर अपनी संभावनाओं को बल दिया

time-read
5 mins  |
September 11, 2024
यौ दंगल तो सीद्धा सै
India Today Hindi

यौ दंगल तो सीद्धा सै

एक दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा अपने इस जाट गढ़ को फिर से मजबूत हो रही कांग्रेस से बचाने की कोशिश कर रही. उधर कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह से हलकान

time-read
6 mins  |
September 11, 2024
कार्यस्थल पर स्त्री सुरक्षा - क्या-क्या करें उपाय
India Today Hindi

कार्यस्थल पर स्त्री सुरक्षा - क्या-क्या करें उपाय

कोलकाता में बलात्कार और हत्या की जघन्य वारदात ने एक बार फिर जाहिर किया कि देश में काम करने की जगहें महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित हैं, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात के लिए संबंधित पक्षों के लिए एक ढोस-सा ब्लूप्रिंट

time-read
3 mins  |
September 11, 2024