![आफत की बारिश नेपाल में, डूबा बिहार आफत की बारिश नेपाल में, डूबा बिहार](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1728297428/articles/wQv1g2bdl1728303087275/1728303249235.jpg)
सताइस सितंबर (शुक्रवार) की शाम अचानक एक मैसेज सोशल मीडिया पर चमका कि नेपाल में भारी बारिश हो रही है. अगले चौबीस घंटे में कोसी बराज और गंडक बराज पर पानी का बहाव काफी तेज होने वाला है. डिस्चार्ज एक दिन में छह से सात लाख क्यूसेक तक जा सकता है. रात 9.30 बजे बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी कि नेपाल में हुई तेज बारिश की वजह से 28 सितंबर को रात 12 बजे गंडक बराज का डिस्चार्ज छह लाख क्यूसेक और कोसी बराज का डिस्चार्ज 6.81 लाख क्यूसेक तक जाने की संभावना है.
इन दोनों बराजों से होने वाला पानी का यह अनुमानित डिस्चार्ज असामान्य और डराने वाला था क्योंकि पिछले 56 वर्ष में कोसी बराज का डिस्चार्ज कभी इस स्तर पर नहीं गया था. इससे पहले 5 अक्तूबर, 1968 को कोसी बराज का डिस्चार्ज 7.88 लाख क्यूसेक गया था. गंडक बराज का डिस्चार्ज जरूर 31 जुलाई, 2003 को 6.39 लाख क्यूसेक तक गया था. मगर उस बात को भी 21 साल बीत चुके थे. जब यह सूचना जारी हुई तो कोसी बराज से डिस्चार्ज सिर्फ 1.18 लाख क्यूसेक ही था, यानी अगले कुछ घंटों में यह डिस्चार्ज लगभग छह गुना बढ़ने वाला था.
पिछले कुछ दशकों में दोनों बराज के आसपास और नदियों के बेड में गाद की मात्रा काफी बढ़ गई. इसके अलावा बराज भी काफी बढ़ पुराना हो गया है. और ऐसा लगने लगा कि बराज और नदी पानी का इतना बहाव झेल भी पाएंगे या नहीं.
इन परिस्थितियों में बिहार के जल संसाधन महकमे ने अपने अभियंताओं की छुट्टी कैंसल कर उन्हें तटबंधों की सुरक्षा के लिए भेज दिया. आपदा प्रबंधन विभाग ने तटबंधों के बीच रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने का मशविरा जारी कर दिया.
सरकार के इन दोनों महकमों ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि उनकी तैयारी पुख्ता है. मगर कोसी में भरी गाद ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. 27 की रात से ही पानी का बढ़ना शुरू हो गया था. 28 की शाम तक जब कोसी बराज का डिस्चार्ज 5.57 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया तो बराज के एक क्षतिग्रस्त दरवाजे से टकरा-टकरा कर पानी बराज पर फैलने लगा. बराज से आवागमन रोक दिया गया. रात होतेहोते बराज पर कोसी का पानी बह रहा था. 29 सितंबर की सुबह पांच बजे कोसी बराज से जल बहाव 6.61 लाख क्यूसेक को पार कर गया.
Denne historien er fra 16th October, 2024-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra 16th October, 2024-utgaven av India Today Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर