12वीं फेल की कहानी में ऐसा क्या खास लगा कि इसे परदे पर उतारना जरूरी लगा?
यह हम सबकी कहानी है। जो लोग छोटे शहरों से आए हैं, जो अपना रास्ता नहीं खोज पाते, लेकिन उनमें संघर्ष करने का माद्दा होता है, यह फिल्म उनकी कहानी कहती है। मैं समझता हूं, ऐसे लोग जो छोटे शहरों से बड़े शहरों में आते हैं, उन लोगों का जज्बा ही अलग होता है। आप भी मनोज हैं, मैं भी मनोज हूं। जो बड़े शहर आकर भी अपना रास्ता नहीं भूले, भटके नहीं यह उन सब लोगों की कहानी है। मैं जब कश्मीर से निकला था और मैंने अपने पिता से कहा था कि मुझे फिल्में बनानी हैं, तो वे खूब नाराज हुए थे। उन्होंने डांट कर कहा था, “भूखा मर जाएगा वहां, खाएगा क्या।” फिर भी मैं बंबई पहुंचा। जब मैं 1978 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ तो पिताजी को बताया कि मैं ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ हूं। वे भी खुश हो गए। खूब वाह-वाह किया। लेकिन फिर वही सवाल, “अच्छा बताओ इसमें पैसे कितने मिलेंगे।” मैंने बताया पैसे नहीं हैं। तो नाराज हो गए और बोले, “फिर इतना खुश क्यों हैं, जब पैसे ही नहीं मिलेंगे।” यह बताने का मकसद सिर्फ इतना है कि हम लोग वहां से आए हैं, जहां रोजगार महत्वपूर्ण है। मैं आज भी अपनी आत्मा, अपना जमीर बेचे बिना फिल्म बना रहा हूं। इसलिए मुझे लगा परदे पर यह कहानी आनी चाहिए। यह किसी एक बंदे की कहानी नहीं है। कोई तो होना चाहिए, जो बता सके कि दुनिया में ऐसे लोग भी रहते हैं।
फिल्म बनाते वक्त का कोई खास वाकया या अनुभव, जो याद रह गया?
Denne historien er fra November 27, 2023-utgaven av Outlook Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra November 27, 2023-utgaven av Outlook Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
हिंदी सिनेमा में बलात्कार की संस्कृति
बलात्कार की संस्कृति को हिंदी फिल्मों ने लगातार वैधता दी है और उसे प्रचारित किया है
कहानी सूरमाओं की
पेरिस में भारत के शानदार प्रदर्शन से दिव्यांग एथलीटों की एक पूरी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
शेखपुर गुढ़ा की फूलन देवियां
शेखपुर गुढ़ा और बेहमई महज पचास किलोमीटर दूर स्थित दो गांव नहीं हैं, बल्कि चार दशक पहले फूलन देवी के साथ हुए अन्याय के दो अलहदा अफसाने हैं
महाशक्तियों के खेल में बांग्लादेश
बांग्लादेश का घटनाक्रम दक्षिण एशिया के भीतर शक्ति संतुलन और उसमें अमेरिका की भूमिका के संदर्भ में देखे जाने की जरूरत
तलछट से उभरे सितारे
फिल्मों में मामूली भूमिका पाने के लिए वर्षों कास्टिंग डायरेक्टरों के दफ्तरों के चक्कर लगाने वाले अभिनेता आजकल मुंबई में पहचाने नाम बन गए हैं, उन्हें न सिर्फ फिल्में मिल रही हैं बल्कि छोटी और दमदार भूमिकाओं से उन्होंने अपना अलग दर्शक वर्ग भी बना लिया
"संघर्ष के दिन ज्यादा रचनात्मक थे"
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लगभग सभी कलाकार आज बड़े नाम हो चुके हैं, लेकिन उसके जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले फैसल मलिक के लिए संघर्ष के दिन कुछ और साल तक जारी रहे। बॉलीवुड में करीब 22 साल गुजारने वाले फैसल से राजीव नयन चतुर्वेदी की खास बातचीत के संपादित अंश:
ग्लोबल मंच के लोकल सितारे
सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल का दौर खत्म होने और मल्टीप्लेक्स आने के संक्रमण काल में किसी ने भी गांव-कस्बे में रह रहे लोगों के मनोरंजन के बारे में नहीं सोचा, ओटीटी का दौर आया तो उसने स्टारडम से लेकर दर्शक संख्या तक सारे पैमाने तोड़ डाले
बलात्कार के तमाशबीन
उज्जैन में सरेराह दिनदहाड़े हुए बलात्कार पर लोगों का चुप रहना, उसे शूट कर के प्रसारित करना गंभीर सामाजिक बीमारी की ओर इशारा
कांग्रेस की चुनौती खेमेबाजी
पार्टी चुनाव दोतरफा होने के आसार से उत्साहित, बाकी सभी वजूद बचाने में मशगूल
भगवा कुनबे में बगावत
दस साल की एंटी-इन्कंबेंसी और परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे समीकरण साधने के चक्कर में सत्तारूढ़ भाजपा कलह के चक्रव्यूह में फंसी