पटरी पर जेलिंस्की

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई जुबानी झड़प के बाद बेआबरू होकर ह्वाइट हाउस से निकले युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की को राहत की सांस आई है। युक्रेन अब अमेरिका के साथ दुर्लभ खनिजों के सौदे पर दस्तखत को तैयार है। जेलिंस्की वास्तव में इसी सौदे के लिए अमेरिका गए थे। एक बार सौदे पर दस्तखत हो जाएं और ट्रम्प प्रशासन आश्वस्त हो जाए, तब जाकर युक्रेन की जंग रोकने की कवायद पटरी पर आ सकेगी।
गलत पैंतरेबाजी कर फंसे जेलिंस्की ने एक्स पर खेद जताते हुए लिखा था, "वॉशिंगटन में हमारी मुलाकात अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। यह खेदजनक है। अब चीजों को ठीक करने का वक्त आ गया है।" जेलिंस्की ने उनके पहले कार्यकाल के दौरान युक्रेन को भेजे उपकरणों की लगे हाथ बड़ाई भी कर डाली, "राष्ट्रपति ट्रम्प के हमें जैवेलिन देते ही सूरत बदल गई।"
ट्रम्प को लिखे एक पत्र में उन्होंने उनके "मजबूत" नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए संकेत दिया कि वे जंग को खत्म करना चाहते हैं और खनिजों के सौदे पर दस्तखत करने को तैयार हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए यह सूचना दी।
ट्रम्प ने जेलिंस्की के पत्र की सूचना देते हुए कहा, "युक्रेन जल्द से जल्द समझौते की मेज पर आने को इच्छुक है ताकि अमन बहाल हो। युक्रेनी लोगों से ज्यादा अमन की चाह किसी को नहीं है।" उन्होंने जेलिंस्की को उद्धृत किया, "मेरी टीम और मैं लंबे दौर के अमन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के मजबूत नेतृत्व के तहत काम करने को तैयार हैं। हम वाकई इस बात की बहुत कद्र करते हैं कि अमेरिका ने कितना कुछ युक्रेन की मदद उसकी सम्प्रभुता और आजादी को बरकरार रखने में की है।" ट्रम्प जाहिर तौर से बहुत नरम दिख रहे थे जब उन्होंने कहा कि वे जेलिंस्की के वक्तव्य की सराहना करते हैं।
ह्वाइट हाउस में हुए जबानी नोकझोक के बाद अमेरिकी प्रशासन ने युक्रेन पर यू-टर्न के लिए दबाव बनाया था और सैन्य आपूर्ति रोकने की धमकी दी थी, जो रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अनिवार्य है।
Denne historien er fra March 31, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9500+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra March 31, 2025-utgaven av Outlook Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9500+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på

विरासत भारी, कंधे नए
गिल को कप्तानी ही नहीं संभालनी, बल्कि दो दिग्गजों की विरासत को भी संभालना है, उसी में उनकी असली परीक्षा होगी

माओवाद की जड़ पर चोट
माओवादी रणनीतिकार तथा शीर्ष नेता बसवराजू की हाल में केंद्रीय बलों के साथ मुठभेड़ में मौत वामपंथी उग्रवाद से निपटने में अहम

आजादी की राजनीति
आजकल समाजवादी राजनीति कुछ अलग ही ढंग से चर्चा में है। उस पर भीषण हमला सिर्फ बाजारवाद, नव-चढ़ पूंजीवाद, निजीकरण, सांप्रदायिक सियासत के मिलिटेंट पैरोकार ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे भी कर रहे हैं, जिनकी सियासी जगह छिनती जा रही है और वजूद बचाने को वे हाथ-पैर मार रहे हैं।

फिर ग्रे लिस्ट की कोशिश?
पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में वापस डालने के लिए भारत ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों में भेजा

फिर पैर पसारती दहशत
कोरोना वायरस की फिर दस्तक ने लोगों को फिर फिक्रमंद किया, स्वास्थ्य सेवाओं का चरमराता ढांचा भी चिंता का विषय, सावधानी ही फिलहाल बड़ी सुरक्षा

शहरनामा
सतना

कौन करेगा धरती की चिंता
क्या एक दशक पहले तक किसी ने ऐसा सोचा था कि हमारे देश की धरती पानी के लिए तरस जाएगी?

एक ढीठ तो दूसरा दबंग
भारत को पाकिस्तान और चीन के लिए लंबी रणनीति तैयार करनी होगी, घरेलू राजनैतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता बनानी होगी

ट्रम्प की कड़वी दवा
दवा कीमतों में 80 फीसदी तक कटौती के प्रस्ताव पर अनिश्चितता से भारतीय फार्मा कंपनियों में बेचैनी

नाजुक त्रिकोण की लहरें
सीमा पर चीन के साथ तनाव जारी और उसकी रणनीतिक पहल से म्यांमार और बांग्लादेश सहित दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के त्रिकोण की राजनैतिक अनिश्चितता से सीमा पर चुनौतियां बढ़ीं