चक्रवर्ती मानसिकता के चक्रव्यूह में भाजपा?
Sarita|March First 2024
देश की राजनीति आम चुनाव के पहले बेतुकी बातों के चक्रव्यूह में फंस गई है. भाजपा की सत्ता की हवस अब सिर चढ़ कर बोल रही है. पौराणिक भाषा में कहें तो वह उचितअनुचित का भी विचार नहीं कर पा रही. उस ने तो बस राजसूय यज्ञ का घोड़ा छोड़ दिया है जिसे पकड़ कर चुनौती देने वाले ही घोड़े को काजू बादाम खिला रहे हैं. इस खेल में नुकसान सिर्फ जनता का हो रहा है जिस से किसी को कोई सरोकार नहीं.
भारत भूषण श्रीवास्तव
चक्रवर्ती मानसिकता के चक्रव्यूह में भाजपा?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ के भी भाजपा में जाने न जाने के ड्रामे से अब परदा लगभग गिर गया है. कहा जा रहा है कि कमलनाथ खुद भाजपा में नहीं जाएंगे बल्कि अपने बेटे नकुलनाथ और बहू प्रियनाथ को सनातन धर्म की दीक्षा दिलाने मोदी-शाह की शरण में भेज देंगे.

हालांकि कमलनाथ अब इस से भी इनकार कर रहे हैं लेकिन आयारामगयाराम जैसे ऐसे नाटक अब देश की राजनीति में रोज की बात हो चले हैं जिन में दिलचस्प बात यह है कि अधिकतर कांग्रेसी और दूसरे विपक्षी नेता भाजपा में ज्यादा जा रहे हैं, भाजपा छोड़ कर कोई कांग्रेस या दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा.

एक और ताजा मामला चंडीगढ़ का है जहां आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में चले गए. गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगरनिगम चुनाव में खुलेआम जम कर धांधली हुई थी. भाजपा से मेयर बने मनोज सोनकर ने भी इस्तीफा दे दिया है. धांधली को ले कर आप और कांग्रेस दोनों सुप्रीम कोर्ट गए थे.

सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह को कड़ी फटकार लगाते उन पर मुकदमा चलाने की बात कही. हुआ इतना भर था कि अनिल मसीह ने आप और कांग्रेसी पार्षदों के बैलट पेपर पर स्याही चलाते उन्हें रद्द घोषित कर दिया था जिस से मनोज सोनकर मेयर बन गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने इसे लोकतंत्र की हत्या भी करार दिया. सुप्रीम कोर्ट ने अनिल मसीह को कोर्ट में बुला कर डांटाफटकारा और आप के मेयर के 8 इनवैलिड किए गए बैलटों को वैलिड मान लिया.

लोकतंत्र की बदहाली का आलम तो इन दिनों यह है कि इस के होने पर ही शक और न होने पर यकीन होने लगा है. जो नेता किसी एक पार्टी की नीतियों, रीतियों व सिद्धांतों सहित चुनाव चिह्न पर चुने जाते हैं वे सैकंड़ों में खीसें निपोरते पूरी बेशर्मी से किसी दूसरी पार्टी में चले जाते हैं. अब यह दूसरी पार्टी 95 फीसदी मामलों में भाजपा ही क्यों होती है, यह जरूर गौरतलब बात है. यहां बहुत सीधी सी बात यह भी है कि उसूल अपनी मूल पार्टी छोड़ने वाला ही नहीं त्यागता बल्कि उसे लेने वाली भाजपा भी त्यागती है तभी तो वह नंबर वन पार्टी है.

Denne historien er fra March First 2024-utgaven av Sarita.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra March First 2024-utgaven av Sarita.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA SARITASe alt
पुराणों में भी है बैड न्यूज
Sarita

पुराणों में भी है बैड न्यूज

हाल ही में फिल्म 'बैड न्यूज' प्रदर्शित हुई, जो मैडिकल कंडीशन हेटरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन पर आधारित थी. इस में एक महिला के एक से अधिक से शारीरिक संबंध दिखाने को हिंदू संस्कृति पर हमला कहते कुछ भगवाधारियों ने फिल्म का विरोध किया पर इस तरह के मामले पौराणिक ग्रंथों में कूटकूट कर भरे हुए हैं.

time-read
5 mins  |
September First 2024
काम के साथ सेहत भी
Sarita

काम के साथ सेहत भी

काम करने के दौरान लोग अकसर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते, जिस से हैल्थ इश्यूज पैदा हो जाते हैं. जानिए एक्सपर्ट से क्यों है यह खतरनाक?

time-read
5 mins  |
September First 2024
प्यार का बंधन टूटने से बचाना सीखें
Sarita

प्यार का बंधन टूटने से बचाना सीखें

आप ही सोचिए क्या पेरेंट्स बच्चों से न बनने पर उन से रिश्ता तोड़ लेते हैं? नहीं न? बच्चों से वे अपना रिश्ता कायम रखते हैं न, तो फिर वे अपने वैवाहिक रिश्ते को बचाने की कोशिश क्यों नहीं करते? बच्चे मातापिता को डाइवोर्स नहीं दे सकते तो पतिपत्नी एकदूसरे के साथ कैसे नहीं निभा सकते, यह सोचने की जरूरत है.

time-read
3 mins  |
September First 2024
तलाक अदालती फैसले एहसान क्यों हक क्यों नहीं
Sarita

तलाक अदालती फैसले एहसान क्यों हक क्यों नहीं

शादी कर के पछताने वाले हजारोंलाखों लोग मिल जाएंगे, लेकिन तलाक ले कर पछताने वाले न के बराबर मिलेंगे क्योंकि यह एक घुटन भरी व नारकीय जिंदगी से आजादी देता है. लेकिन जब सालोंसाल तलाक के लिए अदालत के चक्कर काटने पड़ें तो दूसरी शादी कर लेने में हिचक क्यों?

time-read
5 mins  |
September First 2024
शिल्पशास्त्र या ज्योतिषशास्त्र?
Sarita

शिल्पशास्त्र या ज्योतिषशास्त्र?

शिल्पशास्त्र में किसी इमारत की उम्र जानने की ऐसी मनगढ़ंत और गलत व्याख्या की गई है कि पढ़ कर कोई भी अपना सिर पीट ले.

time-read
6 mins  |
September First 2024
रेप - राजनीति ज्यादा पीडिता की चिंता कम
Sarita

रेप - राजनीति ज्यादा पीडिता की चिंता कम

देश में रेप के मामले बढ़ रहे हैं. सजा तक कम ही मामले पहुंचते हैं. इन में राजनीति ज्यादा होती है. पीड़िता के साथ कोई नहीं होता.

time-read
8 mins  |
September First 2024
सिध सिरी जोग लिखी कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन
Sarita

सिध सिरी जोग लिखी कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन

धीरेधीरे मैं भी मौजूदा एडवांस दुनिया का हिस्सा बन गई और उस पुरानी दुनिया से इतनी दूर पहुंच गई कि प्रांशु को लिखवाते समय कितने ही वाक्य बारबार लिखनेमिटाने पड़े पर फिर भी वैसा...

time-read
8 mins  |
September First 2024
चुनाव परिणाम के बाद इंडिया ब्लौक
Sarita

चुनाव परिणाम के बाद इंडिया ब्लौक

16 मई, 2024 को चुनावप्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दहाड़ने की कोशिश करते हुए कहा था कि 4 जून को इंडी गठबंधन टूट कर बिखर जाएगा और विपक्ष बलि का बकरा खोजेगा, चुनाव के बाद ये लोग गरमी की छुट्टियों पर विदेश चले जाएंगे, यहां सिर्फ हम और देशवासी रह जाएंगे. लेकिन 4 जून के बाद कुछ और हो रहा है.

time-read
8 mins  |
September First 2024
वक्फ की जमीन पर सरकार की नजर
Sarita

वक्फ की जमीन पर सरकार की नजर

भाजपा की आंखें वक्फ की संपत्तियों पर गड़ी हैं. इस मामले को उछाल कर जहां वह एक तरफ हिंदू वोटरों को यह दिखाने की कोशिश करेगी कि देखो मुसलमानों के पास देश की कितनी जमीन है, वहीं वक्फ बोर्ड में घुसपैठ कर के वह उसे अपने नियंत्रण में लेने की फिराक में है.

time-read
10+ mins  |
September First 2024
1947 के बाद कानूनों से रेंगतीं सामाजिक बदलाव की हवाएं
Sarita

1947 के बाद कानूनों से रेंगतीं सामाजिक बदलाव की हवाएं

15 अगस्त, 1947 को भारत को जो आजादी मिली वह सिर्फ गोरे अंगरेजों के शासन से थी. असल में आम लोगों, खासतौर पर दलितों व ऊंची जातियों की औरतों, को जो स्वतंत्रता मिली जिस के कारण सैकड़ों समाज सुधार हुए वह उस संविधान और उस के अंतर्गत 70 वर्षों में बने कानूनों से मिली जिन का जिक्र कम होता है जबकि वे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं. नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी का सपना इस आजादी का नहीं, बल्कि देश को पौराणिक हिंदू राष्ट्र बनाने का रहा है. लेखों की श्रृंखला में स्पष्ट किया जाएगा कि कैसे इन कानूनों ने कट्टर समाज पर प्रहार किया हालांकि ये समाज सुधार अब धीमे हो गए हैं या कहिए कि रुक से गए हैं.

time-read
10+ mins  |
September First 2024