मुख्यमंत्री ने पलवल जिला में बागपुर गांव में किया जनसंवाद
गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनवाने के दिए आदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ग्रामीण क्षेत्र में अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत आज बृज भूमि पलवल पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच बैठकर गांवों में किए गए कार्यों की जानकारी ली। बागपुर गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर बागपुर के पांचवी कक्षा तक के कन्या विद्यालय को आठवीं कक्षा तक करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, सोलडा की सड़क के लिए 4.15 करोड़ रुपए, बागपुर की सड़कों के लिए 2.10 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस क्यू शेल्टर बनाने व रखरखाव करने का कार्य अब जिला परिषद को सौंपा हैं तथा इस गांव के बस क्यू शेल्टर का निर्माण भी जिला परिषद करेगी। उन्होंने कहा कि बागपुर होते हुए पलवल से बल्लभगढ़ के लिए 2 नई बसें चलाई जाएंगी।
इसके अलावा लड़कियों के लिए अलग से बस की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, गांव की फिरनी को भी पक्का किया जाएगा। गांव की अनुसूचित जाति चौपाल का नवीनीकरण किया जाएगा। गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनवाने के आदेश | जनसंवाद के दौरान एक महिला द्वारा गांव की महिलाओं के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में दो सेल्फ हेल्प ग्रुप बनवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से सरकार महिलाओं को रोजगार चलाने के लिए बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में जनसंख्या को देखते हुए आयुष्मान कार्ड कम बने हैं, जिसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त को जांच कर शेष लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रांसफर की ऑनलाइन पॉलिसी बनाकर विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता लाकर शिक्षित युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। पहले की सरकारों में नौकरी के लिए सिफारिश या पर्ची-खर्ची की जरूरत पड़ती थी, जिसे हमारी सरकार द्वारा पूर्णतः बंद कर दिया गया है।
Denne historien er fra April 13, 2023-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra April 13, 2023-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे ने लॉन्च किया अपना पॉडकास्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अपना खुद का पॉडकास्ट लॉन्च किया है, जिसमें वो मेंटल हेल्थ के बारे में बातचीत करेंगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत लौटे कोहली, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, पैपराजी के सवाल पर चौंके
इस साल जनवरी से मार्च तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पूरी सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
भारत में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 175 मिलियन
एनएसई पर एक्टिव ग्राहकों की संख्या 47.9 मिलियन
टेस्ट में पाकिस्तान की लगातार छठी हार
इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई, ब्रूक-रूट के बाद जैक लीच चमके
जिला उपायुक्त संग निर्वतमान कैबिनेट मंत्री ने किया अनाज मंडी का दौरा
निर्वतमान कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया। इस मौके पर फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम मयंक भारद्वाज, मंडी सचिव इंद्रपाल, एसीपी विनोद कुमार सहित मंडी और खरीद एजेंसी के अधिकारी, आढ़ती और किसान मोजूद थे।
मध्य प्रदेश भाजपा का सदस्यता अभियान दिलाएगा तोहफा, सुस्ती बरतने वालों पर गाज भी गिरेगी
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन पर्व जारी है, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश में पार्टी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है।
जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: अखिलेश बोले- जब बैरिकेडिंग हटेगी तब अंदर जाएंगे, पुलिस कब तक रहेगी, हम अंदर जाएंगे ही
जेपीएनआईसी सेंटर पर अखिलेश को भीतर न घुसने देने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन सपा कार्यकर्ता उनके म्यूजियम में जयंती मनाते हैं। लेकिन हमें दो बार से माल्यार्पण करने से रोका जा रहा है।
50 हजार रिश्वत लेता एसएचओ और उसका साथी गिरफ्तार
पुलिस मुलाजिम ने केस की कार्यवाही में मदद करने के एवज में पहले भी ली थी एक लाख रुपए की रिश्वत
छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें शिक्षाविद : सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षाविदों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आम आदमी को अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
हरियाणा में भाजपा की नीतियों की हुई है जीत: राव सुरेश यादव
वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश यादव ने राव नरबीर सिंह को दी शुभकामनाएं