फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इस परेड में शामिल होने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्हें फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजेट मैक्रो ने रिसीव किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। परेड में भारतीय राफेल ने उड़ा भरी। तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते के 269 जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। उनकी एंट्री सारे जहां से अच्छा की धुन के साथ हुई। पीएम मोदी ने खड़े होकर भारतीय सेना के दस्ते की सलामी ली। इसमें भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट का 77 मार्चिंग दस्ता और बैंड के 38 जवान भी शामिल रहे। चैम्प्स एल्सीज पर भारतीय वायुसेना के 3 राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस के लड़ाकू विमानों के साथ फ्लाईपास्ट किया। सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप, नौसैनिक दल को नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल लीड ने किया। वहीं, फ्रांस में इंडियन एयरफोर्स के दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंदु रेड्डी ने किया।
2009 में पीएम मनमोहन सिंह बैस्टिल डे परेड में चीफ गेस्ट थे
खास बात ये है कि आमतौर पर फ्रांस एक से ज्यादा फॉरेन गेस्ट को इस समारोह के लिए आमंत्रित करता है, लेकिन इस बार इवेंट में ढट मोदी इकलौते विदेशी मेहमान होंगे। मोदी से पहले साल 2009 में पहली बार तत्कालीन ढट मनमोहन सिंह को फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया था।
Denne historien er fra July 15, 2023-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 15, 2023-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
उत्सव के उत्साह में सराबोर दिखीं अभिनेत्री शर्वरी
बॉलीवुड अभिनेत्री शार्वरी दीपावली के जश्न में डूबी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आइवरी और गोल्डन कलर के लहंगे में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में, वह ऑगेर्ना और चंदेरी में डबल लेयर्ड लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे गोटा के साथ पूरा किया गया है।
भारत और जर्मनी एडवांस्ड मैटेरियल्स में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए राजी
भारत और जर्मनी ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कटिंग एज तकनीक और उन्नत सामग्रियों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और जर्मन के मंत्री बेट्टिना स्टार्क वाटजिंगर द्वारा किया गया।
इमर्जिंग एशिया कप 2024-भारत सेमीफाइनल हारकर बाहर
अफगानिस्तान ने 20 रन से हराया; श्रीलंका से फाइनल खेलेगी अफगान टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
अभिमन्यु, हर्षित और नितिश को मौका; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम का भी ऐलान
'हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कीं', पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित ने जताई निराशा
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को मेहमानों ने भारत को पुणे टेस्ट में हराकर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त दर्ज कर ली।
चक्रवात दाना: बंगाल में बिजली का झटका लगने से तीन की मौत, मरने वालों की संख्या चार तक पहुंची
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रात से राज्य के तीन अलग-अलग हिस्सों में पानी से भरी सड़कों पर बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे शुक्रवार के बाद से पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना से संबंधित हताहतों की कुल संख्या चार हो गई है, क्योंकि चक्रवात ने तड़के ओडिशा में दस्तक दी थी।
तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद
तमिलनाडु के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य के चार जिलों में शनिवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। बारिश और तूफान के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखा गया है।
प्रियंका ने वायनाड के लोगों के लिए चिट्ठी लिखी, कहा- आप मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी पारी का आगाज हो गया है। उन्होंने हाल ही वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
जेलेंस्की का दावा- जंग में रूस उतारेगा नॉर्थ कोरियाई सैनिक
इसी हफ्ते होगी तैनाती; पश्चिमी देश बोले- इससे जंग भड़केगी
आधी आबादी: UN में बोला भारत- दुनिया में स्थायी शांति के लिए राजनीति, कानून और आर्थिक क्षेत्र में महिलाएं अहम
संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक शांति में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा में भारत ने अहम बयान दिया। भारतीय राजदूत हरीश ने कहा कि सामाजिक के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय रही है।