भारत ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को चौथे दिन टीम इंडिया ने 192 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यानी कि एक मैच रहते 5 मैचों की सीरीज जीत ली। आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा।
टीम इंडिया ने चौथे दिन 40/0 से अपनी दूसरी पारी की शुरूआत की। टीम को जीत के लिए 152 रन की जरूरत थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (55 रन) और शुभमन गिल (नाबाद 52 रन) ने अर्धशतक जमाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। गिल और जुरेल के बीच नाबाद 72 रन की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 353 और टीम इंडिया ने 307 रन बनाए। इंग्लैंड टीम दूसरी पारी 145 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी के 46 रन की लीड के आधार पर भारत को 192 रन का टारगेट मिला था।
पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड टीम 28 रन से जीती। थी। दूसरा मैच भारत ने 106 और तीसरा मैच रिकॉर्ड 434 रन से जीता था।
जीत से डब्ल्यूटीसी में भारत नंबर 2 पर बरकरार
इस जीत से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी-2023-25) के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। टीम के पास 64.58 परसेंटेज पॉइंट्स हैं, जबकि न्यूजीलैंड 75.00 परसेंटेज पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।
भारत ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं, इनमें टीम ने 5 जीत हासिल की है, जबकि 2 में पराजय का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
गिल और जुरेल के बीच नाबाद 72 रन की पार्टनरशिप
टीम इंडिया ने 40/0 के स्कोर से चौथे दिन अपनी दूसरी इनिंग आगे बढ़ाई। रोहित शर्मा ने 24 और यशस्वी जायसवाल ने 16 रन रन के निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52*) ने दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाए।
Denne historien er fra February 27, 2024-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra February 27, 2024-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
अंडर-19 टेस्ट के पहले दिन भारत 316/5:4 बैटर्स की फिफ्टी
नित्य पंड्या ने 94 रन बनाए: ऑस्ट्रेलिया से होक्स्ट्रा को 2 विकेट
वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के लिए मराठी में गाया 'फूलों का तारों का' सॉन्ग
एक्टर वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म जिगरा सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों ये यंग स्टार फिल्म के प्रमोशन में जुट हुआ है।
मुइज्जू ने मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा, 40 करोड़ डॉलर के करेंसी स्वैप पर भी करार
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 अरब रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद दिया।
पावरप्ले में ही विपक्षी टीम की हवा निकालने में माहिर हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने बांग्लादेश को भी नहीं बख्शा
हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पुख्ता प्रबंध: चंद्र मोहन
जिला पुलिस कप्तान ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, मतगणना संबंधी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
CBI के आरोप-पत्र में सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र नहीं
हरियाणा कांग्रेस के लिए 40% वोट शेयर क्यों जरूरी
इससे ज्यादा वोटिंग पर एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, कम पर सीटें घटती हैं
यह मुद्दा मजबूती से केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा: सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली, अधिकांश मांगे केंद्र से संबंधित हैं
मतगणना सुबह 8 बजे से
22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए
मोहल्ला क्लीनिक में दवा नहीं: नौ साल में जनता को नहीं हुई कोई परेशानी
केजरीवाल और सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा