छोटे शहजादे ने जांच मांगी, अब भाग क्यों रहे: मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैंने दुष्यंत चौटाला के ऊपर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए। दुष्यंत चौटाला की पार्टी के विधायकों ने ही उन पर आरोप लगाए थे। अगर वह लोग चाहते हैं कि जांच हो तो जांच करवा दी जाएगी। सरकार दुष्यंत चौटाला पर लगे आरोपों की जांच कराने को तैयार है। वहीं रोहतक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल की जांच से जुड़े मुद्दे पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला पर पलटवार किया। अजय चौटाला ने कहा था कि अगर दुष्यंत की जांच होगी तो उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जांच भी होनी चाहिए। अजय के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा- दुष्यंत के कार्यकाल की जांच की मांग अजय चौटाला के ही छोटे शहजादे (दिग्विजय चौटाला) ने उठाई थी। हम जांच के लिए तैयार हैं।
दोषी वह हैं या हम, यह जांच में साफ हो जाएगा लेकिन जांच की मांग करने के बाद अब जजपा वाले भाग क्यों रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत आएगी तो जांच जरूर करवाई जाएगी। हम जांच से डरने वाले नहीं। वहीं नायब सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात की। नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वे भ्रष्टाचारियों को पनाह देते हैं।
Denne historien er fra April 28, 2024-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra April 28, 2024-utgaven av Aaj Samaaj.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ रहे रोजगार के अवसर : रिपोर्ट
देश में एयर ट्रैवल और धार्मिक यात्रा का चलन बढ़ने के कारण ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के अवसर में बढ़त देखने को मिल रही है।
केंद्र सरकार ने आधार और पैन डेटा दिखा रही कुछ वेबसाइट्स को किया ब्लॉक
केंद्र सरकार की ओर से व्यक्तिगत संवेदनशील जानकारी जैसे आधार और पेन का डेटा दिखाने वाली कुछ वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है।
'चोट अब ठीक है, अगला बड़ा लक्ष्य 2025 विश्व चैंपियनशिप', नीरज चोपड़ा ने किया खुलासा
भारतीय स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने आगामी सत्र के लिए शत प्रतिशत फिट होने का वादा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2025 टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में पोडियम पर जगह हासिल करना है।
भारतीय ने ऑस्ट्रेलिया को सात रन से हराया
भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मैच
भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त
बांग्लादेश का स्कोर 107/3
कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला का गांव बुढैना में हुआ भव्य स्वागत
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला चुनावी अभियान के तहत बीती रात गांव बुढैना में जोरदार स्वागत किया गया।
मनदीप सिद्धू को पटियाला रेंज का उप महानिरीक्षक नियुक्त किया
पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनदीप सिद्धू को पटियाला रेंज का नया उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया है।
देश में 24 फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य हरियाणा है: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाना में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
विधानसभा में बोले केजरीवाल, भाजपा का मकसद दिल्ली को ठप करना था
दिल्ली नगर निगम में चुनाव के मसले पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा
दिल्ली एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के इलेक्शन में भाजपा प्रत्याशी जीता
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्टैंडिंग कमेटी की अंतिम खाली सीट के लिए शुक्रवार (27 सितंबर) को वोटिंग हुई।