उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज को धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में सोमवार की दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर धूमनगंज घायल हो गए। अरबाज पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
तीन दिन पहले विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर की प्रयागराज में बदमाशों ने घर के पास हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा है कि इस वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार से शूटरों को वारदातस्थल तक अरबाज ले गया। वारदात के दौरान उसने फायरिंग भी की थी। फिर वहां से शूटरों को लेकर चकिया तक आया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को अरबाज के नेहरू पार्क के पास होने की जानकारी पर एसओजी और पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। पुलिस से घिरने पर वह बाइक से अपने एक साथी के साथ भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस वालों ने भी उस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में अरबाज वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। अरबाज और घायल इंस्पेक्टर को तुरंत स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया गया। वहां डाक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया।
Denne historien er fra February 28, 2023-utgaven av Amar Ujala.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra February 28, 2023-utgaven av Amar Ujala.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
बांग्लादेश : मंदिर से देवी का मुकुट चोरी दुर्गा पूजा पंडाल में बजे इस्लामी गीत, रोष
पीएम मोदी ने 2021 में बांग्लादेश दौरे में भेंट किया था शोरेश्वरी मंदिर को सोने का मुकुट
पाकिस्तान की किरकिरी... 500 से अधिक रन बनाकर पारी से हारने वाला पहला देश
टेस्ट क्रिकेट के 147 वर्ष में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से जीत दर्ज की
कर्नाटक सरकार ने हुबली दंगा केस बंद किया, दंगाइयों से मुकदमे वापस
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने की थी सिफारिश, भाजपा ने कहा- कांग्रेस आतंकियों के साथ
महाकुंभ से पहले संतों की संस्था में घमासान
राम जन्मभूमि के ट्रस्टी ने पलटी मारी, बोले- धोखे से लिखवाया गया समर्थन पत्र
राममंदिर के शिखर की पहली परत तैयार
29 परतों में चार माह में बनकर तैयार होगा 161 फीट ऊंचा शिखर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर साझा की प्रगति को दर्शाती तस्वीर
नारी को सम्मान तो समाज मजबूत
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयदशमी पर्व की बधाई
वैश्विक विश्वविद्यालय फोरम में भाग लेने चीन पहुंचा एआईयू प्रतिनिधिमंडल
आईयू अध्यक्ष और महासचिव सम्मेलन में रखेंगे भारत का पक्ष| वैश्विक उच्च शिक्षा की स्थिति पर आज से शुरू होगा मंथन
बसपा क्षेत्रीय दलों से भी नहीं करेगी गठबंधन
हरियाणा चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने की घोषणा
हवा में मंडराता रहा विमान, अटकी रहीं 140 यात्रियों की सांसें
02 घंटे बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग, सभी सुरक्षित
भ्रूण परीक्षण अपराध की जांच का पुलिस को अधिकार नहीं
तहसीलदार की रिपोर्ट पर डॉक्टर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, हाईकोर्ट ने रद्द किया