विश्लेषक कहते हैं कि भाजपा यूपी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में कर चुकी है। अब सभी 80 सीटें जीत पाना तो दो पत्थरों के बीच दूब उगाने जैसा होगा। हालांकि, ऐसा करिश्मा आपातकाल के बाद हुए 1977 के आम चुनाव में हो चुका है। तब जनता पार्टी उस समय की सभी 85 सीटों पर अपना परचम फहराने में कामयाब हुई थी। सियासी पंडितों का तर्क है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा 16 सीटें हार गई थी। उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर दो सीटें जीतीं जरूर, लेकिन मुकाबला कड़ा रहा।
सपा के गढ़ वाली मैनपुरी और कांग्रेस का किला रही रायबरेली दो ऐसी सीटें हैं, जो भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण रही हैं। पिछले चुनाव में हारी और कड़े मुकाबले वाली 20 से ज्यादा सीटों के हालात अब भी पिछले आमचुनाव से ज्यादा भिन्न नहीं हैं। उल्टा कई सीटों पर मोदी फैक्टर की जगह प्रत्याशी फैक्टर हावी है। अब तक घोषित 63 सीटों में से करीब 10 ऐसी हैं, जहां मतदाता इस बार भाजपा से नए चेहरे की उम्मीद कर रहा था। पर, पार्टी ने 'रामलहर' का प्रभाव मानकर पुराने को ही उतार दिया।
एक अहम बात - साल 2014 और 2017 के चुनाव की तरह तत्कालीन सरकार के खिलाफ वाला माहौल भी नहीं है। सरकार भाजपा की है। 2014 की तरह चतुष्कोणीय मुकाबला नहीं है। तब भाजपा-अपना दल, कांग्रेस- रालोद महान दल गठबंधन के अलावा बसपा और सपा के बीच चतुष्कोणीय चौसर सजी थी। 2019 की तरह महागठबंधन जरूर सामने नहीं है, लेकिन त्रिकोण बनाने को मैदान में उतरी बसपा के पास पहले जैसे दमदार प्रत्याशी नजर नहीं आ रहे हैं।
दूसरा, 2019 में बसपा प्रदेश की 37 सीटों पर मैदान में नहीं थी। ऐसी सीटों पर अपवाद स्वरूप छोड़कर दलित वोट महागठबंधन के बजाय भाजपा की ओर शिफ्ट हो गया था, जिसकी वजह से भाजपा की सीटें 2014 की अपेक्षा घटने के बावजूद मत प्रतिशत बढ़ गया था।
Denne historien er fra March 28, 2024-utgaven av Amar Ujala.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra March 28, 2024-utgaven av Amar Ujala.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
सीबीआई के आरोपपत्र में मनोज रॉय आरोपी, गैंगरेप का जिक्र नहीं
डॉक्टर से दरिंदगी : चार्जशीट में करीब 200 लोगों के बयान, जांच अभी जारी
नक्सली हिंसा में 53 फीसदी की कमी 2026 तक पूरी तरह करेंगे खत्म : शाह
कहा-नक्सली सबसे बड़े मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता और विकास में बाधक
विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होने तक आराम नहीं करूंगा : पीएम
नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक पद पर 23 साल किए पूरे, कहा- अधिक जोश के साथ करूंगा काम
ओलंपिक के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरेंगे सिंधू-लक्ष्य
आर्कटिक ओपन में दोनों पेश करेंगे दावेदारी, शुरुआती दौर में मिलेगी कड़ी चुनौती
गेंद की गति पर है फोकस पर निरंतरता जरूरी : मयंक
युवा गेंदबाज ने कहा, पदार्पण से पूर्व था नर्वस
चुनौती : बेटियों को जीत के साथ मजबूत नेट रनरेट दिलाएगा सेमीफाइनल में प्रवेश
टी-20 विश्वकप : श्रीलंका पर बड़ी जीत और छह बार के चैंपियन मजबूत ऑस्ट्रेलिया को होगा हराना
अयोध्या में साधु बनकर रह रहे हत्यारोपी गिरफ्तार
गोंडा के नवाबगंज में हत्या कर 17 साल से चल रहे थे फरार
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बढ़ा बेटियों का दबदबा, पांच साल में संख्या हुई दोगुनी
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में संख्या बढ़ी, लड़कों के दाखिले में अपेक्षाकृत कम हुआ है इजाफ
जलाए गए पेपर के टुकड़े से खुला राज, तालाबों से बरामद किए फोन
नीट-यूजी पेपर लीक मामला : 144 अभ्यर्थियों ने खरीदे थे प्रश्नपत्र
धर्म के बिना सुशासन की व्यवस्था लागू कर पाना संभव नहीं : दत्तात्रेय होसबाले
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि सुशासन हर समाज व देश की आवश्यकता होती है।