कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना
Amar Ujala|April 05, 2024
मौसम है। मौसम है, तो रंग बदलेगा ही। बदल भी रहा है। कभी ये रंग, कभी वो रंग। पल में तोला, पल में माशा। इस मौसम की खुमारी में जनता भी सियासी हो चली है। कहीं पर निगाहें, तो कहीं पर निशाना...। उनके बड़े-बड़े सवाल हैं। सवालों पर भी सवाल हैं। बड़ी-बड़ी उम्मीदें हैं। ये चाहिए, वो चाहिए। बड़ी-बड़ी तकरीरें हैं। दलीलें हैं। पर, कुरेदते ही रंग बदल जाता जाति-मजहब की रेखाएं साफ-साफ उभर आती हैं। फुफकारने लगती हैं। नए समीकरण बनाने लगती हैं। मुजफ्फरनगर में मतदाताओं का कुछ ऐसा ही अंदाज है। पेश है रिपोर्ट...
महबूब ज़फ़र
कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना

गना बेल्ट में शामिल मुजफ्फरनगर के सियासी कड़ाह में उबाल आने लगा है। चुनावी चाशनी पकने लगी है। इसकी मिठास अपने हिस्से में समेटने के लिए उम्मीदवारों में रस्साकशी चल रही है। चुनाव की बात करें तो इस बार यहां मुकाबला कड़ा है। चुनावी दंगल में नए राजनीतिक समीकरणों के पेच भी हैं। पुराने दिग्गजों का कड़ा इम्तिहान है, पर उनके चक्रव्यूह को तोड़ना नए सूरमाओं के लिए भी उतना ही चुनौतीपूर्ण है।

बुढ़ाना कस्बा हमेशा ही गुलजार रहता है। इसलिए हमने सबसे पहले इस कस्बे का ही रुख किया। हमारी उम्मीद के मुताबिक दोपहर के 12 बजे भी यहां चौपाल सजी मिली। हमने चर्चा छेड़ी तो मांगेराम बोले, इस बार चुनाव आसान नहीं है। बसपा ने यहां से दारा सिंह प्रजापति को मैदान में उतारा है। यदि बसपा काडर के अलावा उन्हें अपने लोगों का वोट मिल गया तो वे सबपर इक्कीस साबित होंगे। अभी वह बात पूरी करते उससे पहले ही भौंह सिकोड़ते हुए ब्रह्म सिंह बोल पड़े, राह इतनी भी आसान नहीं है। देवीदास और पालेराम भी ब्रह्म सिंह की बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, मुकाबला तो भाई सभी के बीच है। हां, बसपा का उम्मीदवार इस बार जरा मजबूत लग रहा है।

मुस्लिम बहुल बुढ़ाना कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचे तो वहां नजारा अलग मिला। यहां मिले महबूब अली अलग समीकरण पेश करते हैं। वह कहते हैं, मुकाबला तो सीधा भाजपा के डॉ. संजीव बालियान और सपा के हरेंद्र मलिक के बीच ही है। बाकी तो सब पीछे हैं। कौन फायदे में दिख रहा, इस सवाल पर इरशाद कहते हैं, बसपा उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति भाजपा का वोट काट रहे हैं। इससे साफ है कि सपा को लाभ मिल रहा है।

Denne historien er fra April 05, 2024-utgaven av Amar Ujala.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA AMAR UJALASe alt
सीबीआई के आरोपपत्र में मनोज रॉय आरोपी, गैंगरेप का जिक्र नहीं
Amar Ujala

सीबीआई के आरोपपत्र में मनोज रॉय आरोपी, गैंगरेप का जिक्र नहीं

डॉक्टर से दरिंदगी : चार्जशीट में करीब 200 लोगों के बयान, जांच अभी जारी

time-read
1 min  |
October 08, 2024
नक्सली हिंसा में 53 फीसदी की कमी 2026 तक पूरी तरह करेंगे खत्म : शाह
Amar Ujala

नक्सली हिंसा में 53 फीसदी की कमी 2026 तक पूरी तरह करेंगे खत्म : शाह

कहा-नक्सली सबसे बड़े मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता और विकास में बाधक

time-read
1 min  |
October 08, 2024
विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होने तक आराम नहीं करूंगा : पीएम
Amar Ujala

विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होने तक आराम नहीं करूंगा : पीएम

नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक पद पर 23 साल किए पूरे, कहा- अधिक जोश के साथ करूंगा काम

time-read
1 min  |
October 08, 2024
ओलंपिक के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरेंगे सिंधू-लक्ष्य
Amar Ujala

ओलंपिक के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरेंगे सिंधू-लक्ष्य

आर्कटिक ओपन में दोनों पेश करेंगे दावेदारी, शुरुआती दौर में मिलेगी कड़ी चुनौती

time-read
1 min  |
October 08, 2024
गेंद की गति पर है फोकस पर निरंतरता जरूरी : मयंक
Amar Ujala

गेंद की गति पर है फोकस पर निरंतरता जरूरी : मयंक

युवा गेंदबाज ने कहा, पदार्पण से पूर्व था नर्वस

time-read
1 min  |
October 08, 2024
चुनौती : बेटियों को जीत के साथ मजबूत नेट रनरेट दिलाएगा सेमीफाइनल में प्रवेश
Amar Ujala

चुनौती : बेटियों को जीत के साथ मजबूत नेट रनरेट दिलाएगा सेमीफाइनल में प्रवेश

टी-20 विश्वकप : श्रीलंका पर बड़ी जीत और छह बार के चैंपियन मजबूत ऑस्ट्रेलिया को होगा हराना

time-read
1 min  |
October 08, 2024
अयोध्या में साधु बनकर रह रहे हत्यारोपी गिरफ्तार
Amar Ujala

अयोध्या में साधु बनकर रह रहे हत्यारोपी गिरफ्तार

गोंडा के नवाबगंज में हत्या कर 17 साल से चल रहे थे फरार

time-read
1 min  |
October 08, 2024
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बढ़ा बेटियों का दबदबा, पांच साल में संख्या हुई दोगुनी
Amar Ujala

इंजीनियरिंग की पढ़ाई में बढ़ा बेटियों का दबदबा, पांच साल में संख्या हुई दोगुनी

एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में संख्या बढ़ी, लड़कों के दाखिले में अपेक्षाकृत कम हुआ है इजाफ

time-read
1 min  |
October 08, 2024
जलाए गए पेपर के टुकड़े से खुला राज, तालाबों से बरामद किए फोन
Amar Ujala

जलाए गए पेपर के टुकड़े से खुला राज, तालाबों से बरामद किए फोन

नीट-यूजी पेपर लीक मामला : 144 अभ्यर्थियों ने खरीदे थे प्रश्नपत्र

time-read
2 mins  |
October 08, 2024
धर्म के बिना सुशासन की व्यवस्था लागू कर पाना संभव नहीं : दत्तात्रेय होसबाले
Amar Ujala

धर्म के बिना सुशासन की व्यवस्था लागू कर पाना संभव नहीं : दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि सुशासन हर समाज व देश की आवश्यकता होती है।

time-read
1 min  |
October 08, 2024