वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जून, 2024 में सालाना आधार पर 7.7 फीसदी बढ़कर करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। जीएसटी संग्रह में वृद्धि की यह रफ्तार जुलाई, 2021 के बाद करीब तीन साल में सबसे कम है। अप्रैल, 2024 और मई में कर संग्रह के रूप में केंद्र सरकार की कमाई क्रमशः 12.4 फीसदी और 10 फीसदी बढ़ी थी।
सूत्रों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-जून) कुल 5.57 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। इस तरह, पिछले तीन महीने में औसत कर संग्रह 1.86 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023-24 में यह औसत 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा था।
जीएसटी के जरिये सरकार को अप्रैल, 2024 में अब तक की सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। जून, 2023 में कर संग्रह 161,497 करोड़ रुपये और इस साल मई में 1,72,739 करोड़ रुपये रहा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जून के करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) की हिस्सेदारी 39,586 करोड़ रुपये रही। राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का योगदान 33,548 करोड़ रुपये रहा। 2023-24 के दौरान जीडीपी में जीएसटी का योगदान बढ़कर तीन फीसदी पहुंच गया, जो 2019-20 में 2.6 फीसदी रहा था।
2000 के नोट : बैंकों में वापस आए 97.87 फीसदी
28 जून, 2024 तक 2000 रुपये के 97.87 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई के मुताबिक, चलन से हटाए गए 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास हैं।
Denne historien er fra July 02, 2024-utgaven av Amar Ujala.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 02, 2024-utgaven av Amar Ujala.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
दरोगा की पिस्टल छीन चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में चंदन घायल
अमेठी हत्याकांड : पिस्टल बरामद कराने ले गई थी पुलिस, किया भागने का प्रयास
नरसिंहानंद के बयान पर जमकर बवाल, 26 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
गाजियाबाद में पांच मुकदमे दर्ज, नौ उपद्रवी गिरफ्तार| बुलंदशहर में भी 17 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, महाराष्ट्र में भी हंगामा
पश्चिम एशिया में भारत संभाल सकता है हालात : लेबनान
पश्चिम एशिया में आशांति के बीच लेबनान ने कहा कि भारत हालात को संभालने में बेहद अहम भूमिका अदा कर सकता है। भारत में लेबनान के राजदूत डॉ रैबी नर्श ने ऐसे समय में यह उम्मीद जताई है जबकि लेबनान इस्राइली हमले का सामना कर रहा है और क्षेत्र में भारी तनाव है।
उच्च विकास दर बनाए रखने के लिए बदलावों से गुजर रहा भारत : पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उच्च विकास दर को बनाए रखने के लिए भारत परिवर्तनकारी बदलावों के दौर से गुजर रहा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत को एक आकर्षक स्थान बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनकी सरकार और अधिक संचरचनात्मक सुधार जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत विंडीज को 10 विकेट से हराया
वॉल्वार्ट-ब्रिट्स की 119 रनों की अटूट साझेदारी
न्यूजीलैंड ने दिया झटका, टी-20 विश्वकप के पहले ही मैच में हारी हरमनप्रीत की टीम
डिवाइन की कप्तानी पारी से मिली 58 रन से करारी हार, अनुभवी शीर्ष क्रम नहीं चल पाया
सेंसेक्स पांच सत्र में 4,148 अंक टूटा निवेशकों के 16.26 लाख करोड़ डूबे
पश्चिम एशिया में तनाव व पूंजी निकासी से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी
पांच साल में 2,000 डॉलर बढ़ जाएगी भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय
वित्त मंत्री ने कहा, तेजी से सुधरेगा आम आदमी का जीवन स्तर, वास्तव में भारतीयों का होगा युग
शाकाहारी थाली सितंबर में 11 फीसदी महंगी आलू, प्याज और टमाटर की महंगाई का असर
आलू, प्याज व टमाटर की कीमतों में तेजी से शाकाहारी थाली सितंबर, 2024 में 11 फीसदी महंगी होकर 31.3 रुपये पर पहुंच गई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा, यह दाम लोगों के घरों में पकाये जाने वाले खाने की थाली के हैं।
बैलिस्टिक रिपोर्ट से खुला था हत्याकांड का राज
सीओ जियाउल हक हत्याकांड : हाथापाई के दौरान चली थी गोली, सुरेश की मौत से हालात हुए थे बेकाबू