अगर मंदी के दो वर्ष बाद वर्ष 2022 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से थोड़ी रौनक लौटी हो तो इसका मतलब यह है कि वर्ष 2023 में यह रौनक और बुलंद होगी। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की तादाद अधिक है, ऐसे में इस साल सिनेमाघरों में ज्यादा दर्शक भी दिखेंगे। कैलेंडर वर्ष 2022 में बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई करीब 11,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।
मल्टीप्लेक्स चेन के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि इस साल हिंदी फिल्म उद्योग की वापसी और भी बेहतर होने की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण भारतीय फिल्में भी लोकप्रिय हो रही हैं और उनकी रिलीज के साथ ही बड़ी तादाद में हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।
पीवीआर पिक्चर्स के मुख्य कार्याधिकारी और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी कहते हैं, 'देश के बॉक्स ऑफिस के लिए वर्ष 2023 में बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। मुझे आश्चर्य होगा अगर बॉक्स ऑफिस कमाई (सकल) 12,000 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच पाई।'
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कमजोर प्रदर्शन करने वाली हिंदी फिल्में, उम्मीदों पर खरी उतर सकती हैं। पिछले साल भारत में विभिन्न भाषाओं की करीब 1,100-1,200 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। यह संख्या वर्ष 2023 में 1,500-1,600 तक पहुंच सकती है। महामारी से पहले, भारत में हर साल 2,000 फिल्में रिलीज होती थीं।
Denne historien er fra January 05, 2023-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra January 05, 2023-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर दिशानिर्देशों का कड़ा विरोध
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उन प्रारूप दिशानिर्देशों का विरोध किया है, जिनमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए रिसाइकलिंग और प्रसंस्करण की कीमतें तय कर दी हैं।
जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी
भारत में आधे से ज्यादा कर्मचारी हर हफ्ते कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जो कई अन्य देशों और कानूनी कायदों के मुकाबले ज्यादा है।
फीचर फोन के समक्ष नई चुनौती
दूरसंचार विभाग के नए फरमान से बढ़ी फीचर फोन विनिर्माताओं की चिंता
जमीन आवंटन मामले में सिद्धरमैया को झटका
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तगड़ा झटका दिया है। उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भूमि आवंटन से जुड़े एक मामले में कथित अनियमितता के आरोप की जांच शुरू करने पर राज्यपाल की अनुमति को बहाल रखा है।
मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताई
न्यूयॉर्क में मिले दोनों नेता, आपसी संबंधों को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता
मंत्रियों के समूह की बैठक में रियल एस्टेट संबंधी ज्यादातर प्रस्ताव टले
गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वस्तु एवं सेवा कर संबंधी ज्यादातर प्रस्तावों पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। सू्त्रों ने यह जानकारी दी।
मजबूत बुनियाद से घटेगी वैश्विक अनिश्चितता
वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका अपने मुख्य बुनियादी तत्वों को मजबूत करना है।
बॉन्ड से धन जुटाएंगी एनबीएफसी
एक सप्ताह में बॉन्ड जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां
स्विगी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
बाजार नियामक सेबी ने फूड डिलिवरी दिग्गज स्विगी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी दे दी है।
छोटे आईपीओ से जुड़े 6 निवेश बैंकों की जांच
यह जांच कुछ बैंकों द्वारा लिए शुल्कों से जुड़ी है