एक समय आवास बाजार पर मुद्रास्फीति, बढ़ती मॉर्गेज दरों और बिल्डिंग की कम आपूर्ति का प्रतिकूल असर पड़ा था। हालांकि अब यह क्षेत्र तेजी से उबर रहा है। नारेडको के अध्यक्ष राजन बांदेलकर के अनुसार अभी कोविड के बाद के दौर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 51 फीसदी बढ़ चुकी है। महामारी के दौरान रिमोट और हाइब्रिड तरीके से कार्य करने का प्रचलन बढ़ा। लिहाजा लोग अपनी तंदुरुस्ती के लिए बड़े मकान, मूल्यवर्धित सेवाओं के साथ पर्याप्त स्थान और सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान देने लगे हैं।
महिंद्रा लाइफस्पेसेज के चीफ सेल्स ऐंड सर्विस ऑफिसर विमलेंद्र सिंह के अनुसार, 'महामारी के कारण रियल एस्टेट को स्थायी निवेश के विकल्प के रूप में देखा गया। इस रुझान के कारण बीते एक साल में उद्योग का प्रदर्शन भी बेहतर हुआ।' साल 2023 में मांग और आपूर्ति का समीकरण लचीला रहने की संभावना है। सिंह के अनुसार ब्याज दरों में एक और वृद्धि की उम्मीद के बीच बाजार के सकारात्मक रहने की उम्मीद है। बाजार ने बीते साल भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।
वाधवा समूह के महाप्रबंधक नवीन मखीजा ने 2022 में उद्योग के प्रदर्शन पर कहा कि उपभोक्ता रुझान बेहतर होने के कारण बीती कुछ तिमाहियों के दौरान मांग तेजी से बढ़ी थी। उद्योग के विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सरकार इस उद्योग के लिए बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणा करेगी। जैसे सार्वजनिक खर्च बढ़ाने में मदद के लिए कर रियायत और लेनदेन की लागत कम करना । डेवलपरों को हालिया परियोजनाएं पूरी करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मखीजा के अनुसार बिक्री तब बढ़ेगी जब खरीदार परियोजना को पूरी होने के चरण में देखेगा। इससे अच्छे डेवलपरों के लिए मांग जारी रहेगी। रेडी-टू-मूव इकाइयों की मांग भी बढ़ेगी।
Denne historien er fra January 05, 2023-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra January 05, 2023-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर दिशानिर्देशों का कड़ा विरोध
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उन प्रारूप दिशानिर्देशों का विरोध किया है, जिनमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए रिसाइकलिंग और प्रसंस्करण की कीमतें तय कर दी हैं।
जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी
भारत में आधे से ज्यादा कर्मचारी हर हफ्ते कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जो कई अन्य देशों और कानूनी कायदों के मुकाबले ज्यादा है।
फीचर फोन के समक्ष नई चुनौती
दूरसंचार विभाग के नए फरमान से बढ़ी फीचर फोन विनिर्माताओं की चिंता
जमीन आवंटन मामले में सिद्धरमैया को झटका
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तगड़ा झटका दिया है। उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भूमि आवंटन से जुड़े एक मामले में कथित अनियमितता के आरोप की जांच शुरू करने पर राज्यपाल की अनुमति को बहाल रखा है।
मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताई
न्यूयॉर्क में मिले दोनों नेता, आपसी संबंधों को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता
मंत्रियों के समूह की बैठक में रियल एस्टेट संबंधी ज्यादातर प्रस्ताव टले
गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वस्तु एवं सेवा कर संबंधी ज्यादातर प्रस्तावों पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। सू्त्रों ने यह जानकारी दी।
मजबूत बुनियाद से घटेगी वैश्विक अनिश्चितता
वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका अपने मुख्य बुनियादी तत्वों को मजबूत करना है।
बॉन्ड से धन जुटाएंगी एनबीएफसी
एक सप्ताह में बॉन्ड जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां
स्विगी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
बाजार नियामक सेबी ने फूड डिलिवरी दिग्गज स्विगी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी दे दी है।
छोटे आईपीओ से जुड़े 6 निवेश बैंकों की जांच
यह जांच कुछ बैंकों द्वारा लिए शुल्कों से जुड़ी है