बाजार के सूत्रों ने कहा कि इंदिरा आईवीएफ का मूल्य 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। बीपीईए ईक्यूटी करीब 6,000 करोड़ रुपये में इसमें 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इंदिरा आईवीएफ ने सौदे के मूल्य का खुलासा करने से इनकार कर दिया।
बीपीईए ईक्यूटी स्वीडन की वैश्विक निवेश फर्म ईक्यूटी की इकाई है। बीपीईए ईक्यूटी ने बेरिंग पीई एशिया (बीपीईए) और ईक्यूटी एशिया की निजी इक्विटी टीमों को एकीकृत किया है। ईक्यूटी ने आज घोषणा की कि वह उदयपुर की कंपनी इंदिरा आईवीएफ में टीए एसोसिएट्स तथा कंपनी के संस्थापकों डॉ. अजय मुर्डिया, डॉ. क्षितिज मुर्डिया और डॉ. नितिज मुर्डिया से बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने की सहमति जताई है। हालांकि कंपनी के संस्थापकों के पास सौदे के बाद भी अच्छी खासी हिस्सेदारी होगी और वे कंपनी का नेतृत्व भी जारी रखेंगे।
Denne historien er fra July 29, 2023-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 29, 2023-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på