राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल में यह पहला बजट होगा और इसमें आर्थिक तथा सामाजिक मोर्चे पर बड़े फैसले लिए जाएंगे। लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि सरकार सुधारों की प्रक्रिया को और तेज करेगी। बजट इस सरकार की नीतियों और भविष्य के दृष्टिकोण के लिहाज से बहुत ही प्रभावी दस्तावेज होगा।
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि विश्व भर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के बीच स्वस्थ होड़ शुरू होने की उम्मीद करती है। सरकार को भरोसा है कि देश का विकास तभी होगा जब राज्यों के विकास को गति मिलेगी।
मुर्मू के. 51 मिनट के भाषण में सुधारों का जिक्र 16 बार आया। इससे पहले 19 जून 2019 को नई सरकार बनने के बाद पहले अभिभाषण में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने चार बार सुधार शब्द बोला था। उनसे पहले नई सरकार के सत्ता में आने के बाद 9 जून 2014 को संसद को संबोधित करते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अपने अभिभाषण में चार बार सुधारों की बात कही थी। उस साल नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार आम चुनाव के बाद केंद्र में नई सरकार बनने पर पहला सत्र शुरू होने से पहले दोनों सदनों में राष्ट्रपति का संबोधन होता है। राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की नीतियों का दस्तावेज होता है और इसे सरकार ही लिखती है।
अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू विवादित मुद्दों पर भी खुल कर बोलीं। हाल ही में कुछ परीक्षाओं के पर्चे लीक में होने की बात पर मुर्मू ने कहा कि इन मामलों में सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। इससे पहले भी हमने विभिन्न राज्यों में पेपर लीक के मामले सुने हैं। यह बहुत जरूरी है कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए हम दलगत राजनीति से ऊपर उठें और राष्ट्रीय स्तर पर ठोस उपाय करें।
Denne historien er fra June 28, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 28, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना अधिसूचित
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना, 2024 अधिसूचित कर दी है।
ऑडिट मानदंडों के संशोधन पर विवाद
आईसीएआई ने संशोधन पर विराम लगाने की मांग की और कहा, ऑडिटिंग 600 के हालिया मानदंड प्रभावी
अमेरिका में छाप छोड़ रहे प्रवासियों का भारत पर भी गहरा असर
आज के दौर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की अनदेखी नहीं कर सकता भारत
तिरुपति मंदिर के लड्डु में मिलावट, गहराया विवाद
चंद्रबाबू नायडू ने साधा पूर्ववर्ती जगन सरकार पर निशाना
'विश्वकर्मा योजना समृद्धि की प्रतीक'
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपैरल पार्क की आधारशिला रखी
100 रुपये वाला एसआईपी लाएगा एलआईसी एमएफ
एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना अक्टूबर के पहले हफ्ते में छोटी रकम वाला एसआईपी पेश करने की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी आर के झा ने यह जानकारी दी। यह एसआईपी 100 रुपये का होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब बाजार नियामक सेबी छोटे एसआईपी की वकालत कर रहा है ताकि निवेशकों की भागीदारी ज्यादा हो।
गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी चमक
सोने के लिए मजबूत परिदृश्य। सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड निर्गम न आने से भी गोल्ड ईटीएफ की चमक बढ़ी
एमपी बिड़ला समूह करेगा मप्र में 3,500 करोड रु. का निवेश
एमपी बिड़ला समूह मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट प्लांट की स्थापना करने जा रहा है।
रिलायंस इन्फ्रा को प्रवर्तकों से मिलेंगे 1,000 करोड़ रुपये
अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रवर्तकों से 1,100 करोड़ रुपये इक्विटी निवेश के जरिये और मुंबई के दो निवेश फर्मों से 1,910 करोड़ रुपये मिलने जा रहा है।
बीएसएनएल ने जुलाई में जोड़े 29 लाख नए ग्राहक
जून में बीएसएनएल को हुआ था 7.4 लाख उपभोक्ताओं का नुकसान