चंपाई मंत्रिमंडल ने एक ही दिन में 40 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी है। जानकार इस कदम को आगामी विधान सभा चुनावों में पार्टी के जीतने के रणनीतिक प्रयास के तौर पर देख रहे हैं, क्योंकि इससे पहले लोक सभा चुनावों में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हेमंत सोरेन की रिहाई से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन सरकार के भीतर बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि चंपाई विधान सभा चुनावों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं, जबकि हेमंत ने संकेत दिया है कि झामुमो उनकी भूमिका पर फैसला करेगा। हेमंत एक ऐसे राज्य में अभियान नेतृत्व कर रहे हैं जहां साल 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 26 फीसदी आदिवासी या जनजातियां हैं।
आदिवासियों पर टिकी निगाहें
हाल ही में हुए लोक सभा चुनावों में झामुमो नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बेहतर प्रदर्शन किया और राज्य की 14 सीटों में से अनुसूचित जनजाति आरक्षित सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की। यह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा के नतीजों के बिल्कुल विपरीत है, जहां भाजपा का दबदबा था।
Denne historien er fra July 03, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 03, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
नए जोश के साथ भारत लौट रहे विदेशी ब्रांड
कार हो या फोर्ड, कभी यहां से कारोबार समेटने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी रणनीति पर कर रहीं पुनर्विचार
देश में ईवी के लिए बनेंगे 74,300 चार्जिंग केंद्र
कारों के लिए 22,100, बसों के लिए 1,800 और दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों की चार्जिंग के लिए 48,400 फास्टर चार्जर लगाने की है योजना
पुरानी फिल्मों को फिर रिलीज कर कमाई बढ़ाने की कोशिश
भारतीय सिनेमा जगत में नई फिल्में नहीं आ रही हैं और सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां अब पुरानी और लोकप्रिय फिल्मों को दोबारा रिलीज कर रही हैं। दिलचस्प है कि पहली बार रिलीज होने पर खास कमाई नहीं कर पाने वालीं फिल्में भी दोबारा रिलीज होने पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं।
'मोदी और बाइडन में महत्त्वपूर्ण वार्ता'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर महत्त्वपूर्ण बातचीत होगी और वार्ता के बाद दोनों पक्ष कम से कम दो समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
हरियाणा में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी का वादा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए गुरुवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता प्रदान करने, युवाओं के लिए दो लाख नौकरियां और राज्य के अग्निवीरों को सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है।
अनुच्छेद 370 की वापसी कभी नहीं: मोदी
कश्मीर में पाक का एजेंडा लागू नहीं होने देंगे, राज्य का दर्जा दिलाएगी भाजपा
पीएम आशा के लिए अनाज खरीद में बंद हुई निजी भागीदारी
कृषि मंत्री हर मंगलवार को किसानों की समस्याएं जानने के लिए मुलाकात करेंगे
नकदी के लिए बैंकों को प्रतिभूति का सहारा
कर्ज की तुलना में जमा कम आने के कारण बैंकों की चिंता बढ़ी है और जुटाने में जुटे हैं
फेड की कटौती के बाद परिसंपत्ति वर्गों में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में 50 आधार अंक की कटौती के बाद दुनिया भर की परिसंपत्ति वर्गों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरकर बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का हाल भी ऐसा ही रहा। हालांकि एशियाई शेयरों में गुरुवार सुबह ठीक-ठाक तेजी रही और भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।
तीन आईपीओ पर निवेशकों ने लगाया 1 लाख करोड़ रुपये का दांव
गुरुवार को बंद हुए तीनों आईपीओ को निवेशकों ने हाथोहाथ लिया और उन्हें संचयी तौर पर 1.05 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुई।