![उड़ानों में देरी, हवाई अड्डों पर भीड़ उड़ानों में देरी, हवाई अड्डों पर भीड़](https://cdn.magzter.com/1548654642/1721418512/articles/Y6RyY00lM1721441576150/1721441794683.jpg)
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में वैश्विक व्यवधान के कारण शुक्रवार को भारतीय विमानन कंपनियों का परिचालन प्रभावित हुआ। माइक्रोसॉफ्ट के ऐजर प्लेटफॉर्म में कुछ समय के लिए खराबी आने से हवाई अड्डों पर मैनुअल चेक-इन की व्यवस्था करनी पड़ी। इससे देश भर में सैकड़ों उड़ानें या तो रद्द करनी पड़ी अथवा उनमें देर हुई। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि इस समस्या के कारण उसे शुक्रवार और शनिवार की करीब 192 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।
शुक्रवार की सुबह और दोपहर को हुई इस गड़बड़ी के कारण भारतीय हवाई अड्डों पर चेक-इन काउंटरों पर ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए। विमानन कंपनी अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डों के डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर कुछ भी नहीं दिख रहा था। ऐसे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए व्हाइटबोर्ड पर मैन्युअल तरीके से सूचनाएं जारी करनी पड़ी। हालांकि शुक्रवार शाम तक ऑनलाइन सेवाएं काफी हद तक बहाल हो गई थीं, लेकिन व्यवधान के बाद के प्रभाव बरकरार रहे।
फ्लाइटरडार24 के अनुसार, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज 485 उड़ानों (331 प्रस्थान और 154 आगमन) में देरी हुई। यह भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है जो रोजाना करीब 1,260 उड़ानों का संचालन करता है। यहां से बाहर जाने वाली करीब 46 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ काम जारी है।
Denne historien er fra July 20, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 20, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/1AZ9B4Ff57g54tY8QCRsys/1739767206895.jpg)
एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका
प्रिंसटन विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक जॉन एरिस्टॉटल फिलिप्स ने एक शोध पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि परमाणु बम कैसे बनाया जाता है।
वैश्विक इक्विटी मार्केट कैप में भारत की हिस्सेदारी घटी
देश की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण सितंबर के आखिर से अब तक करीब 1,050 अरब डॉलर घटा
![छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/ektfyei7r1739767830186/1739767942158.jpg)
छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं
भारत में शिक्षण संस्थानों की बढ़ती मांग के साथ छात्रों के आवास बाजार का दायरा तेजी से उभरने वाला है, क्योंकि इन संस्थानों में पढ़ने आने वाले लाखों बाहरी छात्रों को रहने के लिए छात्रावास और किराए के घरों की आवश्यकता होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ेगी, आवास की मांग में वृद्धि होती जाएगी।
हीरो मोटोकॉर्प का 2 अंकों में राजस्व वृद्धि का लक्ष्य
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प नए उत्पाद और खंडों में सतत निवेश के जरिये अगले वित्त वर्ष में अपने राजस्व में दो अंकों में वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।
![बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/7AT_1m1J61739766706871/1739766878740.jpg)
बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम
सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की परियोजनाएं विकसित करने पर है। इससे बंदरगाहों पर भीड़ कम होगी और वे बेहतर ढंग से तैयार भी होंगे। इन मसलों के कारण ही भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक रहती है।
![शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/MPGMs0Dkf1739765842212/1739765930656.jpg)
शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक
विश्लेषकों का कहना है कि सोने में 10-15 प्रतिशत करें निवेश, लेकिन पिछले साल जितने लाभ की उम्मीद न करें
अवीवा इंडिया पर 75 लाख डॉलर का दंड
भारतीय कर अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की घरेलू इकाई को पिछले करों और दंड के रूप में 75 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।
सैमसंग इंडिया के संयंत्र में हड़ताल और गहराने का अंदेशा
सैमसंग इंडिया के श्रीपेरंबदूर संयंत्र में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच ताजा गतिरोध सोमवार से और तेज हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) के समर्थन वाले लगभग 1,000 श्रमिक अपने परिवार के लोगों के साथ वरचत्र में बड़ी भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।
![अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़! अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/BNjvfkjHhGqlwBjoMKtsys/1739767419776.jpg)
अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!
अमेरिकी वीजा मिलने में सख्ती होने के डर से परामर्शदाता एजेंसियों की सेवाएं ले रहे लोग, मंदिरों में भी कर रहे प्रार्थना
![2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात 2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/YDlEFUwEtZmlva8RDpbsys/1739767633326.jpg)
2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2025 में कहा कि भारत दुनिया में वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक