![किसानों का गुस्सा चुनावों में पड़ेगा भारी! किसानों का गुस्सा चुनावों में पड़ेगा भारी!](https://cdn.magzter.com/1548654642/1725217115/articles/lL5dTURjj1725250718708/1725250829692.jpg)
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रहने वाले कमलेश पाटीदार के लिए रक्षा बंधन ठीक नहीं गुजरा। जब उनके सगे-संबंधी रक्षाबंधन का त्योहार मनाने में जुटे थे तब कमलेश अपने पूरी तैयार सोयाबीन की खेत में अपने दो ट्रैक्टरों से जुताई कर रहे थे। यह कोई मामूली बात नहीं थी मगर हालात कुछ ऐसे हो गए थे। खुले बाजार में सोयाबीन के जो दाम मिल रहे थे उनसे लागत भी वसूल नहीं हो पा रही थी, मुनाफा कमाना तो दूर की बात थी। निराश होकर कमलेश ने न केवल अपनी फसल बरबाद करना बेहतर समझा बल्कि उन्होंने दूसरे किसानों को भी ऐसा करने की सलाह दी।
मध्य प्रदेश और इससे सटे बाजारों में सोयाबीन की कीमतें 3,500-4,000 रुपये प्रति क्विंटल थीं। पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय में सोयाबीन के दाम इतने निचले स्तर पर कभी नहीं आए थे। सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,892 रुपये प्रति क्विंटल है। मध्य प्रदेश के बाजारों में सोयाबीन की कीमतें एमएसपी से 800-900 रुपये कम हैं।
हाल में राज्य में किसानों ने 6,000 रुपये प्रति क्विंटल खरीद मूल्य की मांग के समर्थन में प्रदर्शन करना शुरू किया है। भारत में इस खरीफ सत्र में लगभग 1.25 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बोआई हुई थी। यह सोयाबीन के सामान्य रकबे से करीब 2 प्रतिशत अधिक है। पिछले पांच वर्षों का औसत रकबा सामान्य रकबा कहलाता है।
Denne historien er fra September 02, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra September 02, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/1AZ9B4Ff57g54tY8QCRsys/1739767206895.jpg)
एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका
प्रिंसटन विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक जॉन एरिस्टॉटल फिलिप्स ने एक शोध पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि परमाणु बम कैसे बनाया जाता है।
वैश्विक इक्विटी मार्केट कैप में भारत की हिस्सेदारी घटी
देश की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण सितंबर के आखिर से अब तक करीब 1,050 अरब डॉलर घटा
![छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/ektfyei7r1739767830186/1739767942158.jpg)
छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं
भारत में शिक्षण संस्थानों की बढ़ती मांग के साथ छात्रों के आवास बाजार का दायरा तेजी से उभरने वाला है, क्योंकि इन संस्थानों में पढ़ने आने वाले लाखों बाहरी छात्रों को रहने के लिए छात्रावास और किराए के घरों की आवश्यकता होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ेगी, आवास की मांग में वृद्धि होती जाएगी।
हीरो मोटोकॉर्प का 2 अंकों में राजस्व वृद्धि का लक्ष्य
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प नए उत्पाद और खंडों में सतत निवेश के जरिये अगले वित्त वर्ष में अपने राजस्व में दो अंकों में वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।
![बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/7AT_1m1J61739766706871/1739766878740.jpg)
बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम
सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की परियोजनाएं विकसित करने पर है। इससे बंदरगाहों पर भीड़ कम होगी और वे बेहतर ढंग से तैयार भी होंगे। इन मसलों के कारण ही भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक रहती है।
![शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/MPGMs0Dkf1739765842212/1739765930656.jpg)
शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक
विश्लेषकों का कहना है कि सोने में 10-15 प्रतिशत करें निवेश, लेकिन पिछले साल जितने लाभ की उम्मीद न करें
अवीवा इंडिया पर 75 लाख डॉलर का दंड
भारतीय कर अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की घरेलू इकाई को पिछले करों और दंड के रूप में 75 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।
सैमसंग इंडिया के संयंत्र में हड़ताल और गहराने का अंदेशा
सैमसंग इंडिया के श्रीपेरंबदूर संयंत्र में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच ताजा गतिरोध सोमवार से और तेज हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) के समर्थन वाले लगभग 1,000 श्रमिक अपने परिवार के लोगों के साथ वरचत्र में बड़ी भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।
![अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़! अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/BNjvfkjHhGqlwBjoMKtsys/1739767419776.jpg)
अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!
अमेरिकी वीजा मिलने में सख्ती होने के डर से परामर्शदाता एजेंसियों की सेवाएं ले रहे लोग, मंदिरों में भी कर रहे प्रार्थना
![2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात 2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/YDlEFUwEtZmlva8RDpbsys/1739767633326.jpg)
2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2025 में कहा कि भारत दुनिया में वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक