महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी शुरू
Business Standard - Hindi|October 10, 2024
हरियाणा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने दी आत्ममंथन की नसीहत
अर्चिस मोहन
महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी शुरू

हरियाणा विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद ही राजनीतिक घमासान का केंद्र महाराष्ट्र बन गया जहां नवंबर में विधान सभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी देश के इस पश्चिमी राज्य में बड़ा जनादेश हासिल करने के लिए काम करेगी।

शिवसेना (यूबीटी) की दिलचस्पी इस बात में है कि आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे को महा विकास आघाडी (एमवीए) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाए। इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) ने हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए इसी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों को महत्त्व नहीं दिया। इंडिया के अन्य सहयोगी दलों ने भी हरियाणा में हार के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने हरियाणा में अन्य दलों को कोई सहयोग नहीं करने दिया।

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल तरीके से महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस के कोई नेता कभी भी मुस्लिम समुदाय की विभिन्न जातियों के बारे में कभी बात नहीं करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को एक गैरजिम्मेदार पार्टी ठहराते हुए कहा कि यह ‘नफरत फैलाने वाली फैक्टरी’ है।

हरियाणा के नतीजे आने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी हरियाणा के ‘अप्रत्याशित’चुनाव नतीजे का आकलन कर रही है और यह राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र से मिली शिकायतों से निर्वाचन आयोग को अवगत कराएगी।

Denne historien er fra October 10, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra October 10, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA BUSINESS STANDARD - HINDISe alt
हसीना की गिरफ्तारी के लिए वारंट
Business Standard - Hindi

हसीना की गिरफ्तारी के लिए वारंट

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हाल में छात्रों के व्यापक आंदोलन के दौरान मानवता के विरुद्ध कथित अपराध के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग के अन्य शीर्ष नेताओं सहित 45 लोगों के खिलाफ गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

time-read
2 mins  |
October 18, 2024
संजीव खन्ना होंगे नए मुख्य न्यायाधीश
Business Standard - Hindi

संजीव खन्ना होंगे नए मुख्य न्यायाधीश

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने की अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश

time-read
1 min  |
October 18, 2024
सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री
Business Standard - Hindi

सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत दिलाकर लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राज्य में 13 मंत्री भी बनाए गए हैं।

time-read
1 min  |
October 18, 2024
नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए वैध
Business Standard - Hindi

नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए वैध

असम में 1 जनवरी, 1966 से 25 मार्च, 1971 के बीच आए प्रवासी होंगे भारतीय नागरिकता के हकदार

time-read
3 mins  |
October 18, 2024
प्याज में लगी आग बुझाने महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस
Business Standard - Hindi

प्याज में लगी आग बुझाने महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस

20 अक्टूबर को कांदा एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचेगा प्याज

time-read
2 mins  |
October 18, 2024
फर्जी कॉल कर उड़ान रोकने पर होगी सजा!
Business Standard - Hindi

फर्जी कॉल कर उड़ान रोकने पर होगी सजा!

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने गुरुवार को बताया कि झूठी बम धमकियों और उड़ान में व्यवधान के लिए जिम्मेदार फर्जी कॉल करने वालों को दंडित करने के उद्देश्य से नया कानून लाया जाएगा। इस सिलसिले में नागर विमानन मंत्रालय अभी कानून व न्याय मंत्रालय और गृह मंत्रालय से बातचीत कर रहा है।

time-read
1 min  |
October 18, 2024
देसी कंपनियां चलीं विदेशी बाजार
Business Standard - Hindi

देसी कंपनियां चलीं विदेशी बाजार

भारतीय कंपनियां आने वाले महीनों में विदेशी बॉन्ड बाजारों में बॉन्ड जारी करने में अधिक रुचि दिखा सकती हैं। अमेरिका में ब्याज दर में कमी, सुरक्षा प्रावधान (हेजिंग) पर शुल्क घटने और अधिक यील्ड (प्रतिफल) वाले बॉन्ड के प्रति बढ़ती चाहत के बीच भारतीय कंपनियां विदेशी बॉन्ड बाजार का रुख कर सकती हैं।

time-read
2 mins  |
October 18, 2024
भारत बनाम चीन: एशियाई बाजारों पर ब्रोकरों का नजरिया
Business Standard - Hindi

भारत बनाम चीन: एशियाई बाजारों पर ब्रोकरों का नजरिया

चीन के ताजा प्रोत्साहन उपायों पर विश्लेषकों का ध्यान अचानक बढ़ गया है। एशियाई क्षेत्र में ब्रोकरों ने अपनी निवेश रणनीति में बदलाव शुरू कर दिया है और वे भारत के मुकाबले चीन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय शेयर बाजार चीन के मुकाबले महंगे हैं। चीन अल्पावधि से मध्यावधि के लिहाज से बेहतर रिस्करिवार्ड अनुपात और रिटर्न संभावना मुहैया करा रहा है।

time-read
2 mins  |
October 18, 2024
विदेशी बिकवाली तीसरे दिन भी सूचकांकों पर भारी
Business Standard - Hindi

विदेशी बिकवाली तीसरे दिन भी सूचकांकों पर भारी

71,441 करोड़ रु. की निवेश निकासी किसी कैलेंडर माह में सबसे अधिक

time-read
2 mins  |
October 18, 2024
5जी सस्ता करने पर मीडियाटेक का जोर
Business Standard - Hindi

5जी सस्ता करने पर मीडियाटेक का जोर

फिलहाल भारत में 13.4 करोड़ 5जी ग्राहक हैं

time-read
2 mins  |
October 18, 2024