चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए कुछ समय पहले भारी भरकम मौद्रिक एवं राजकोषीय प्रोत्साहनों की घोषणा की। वर्ष 2024 में 5 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का उसका लक्ष्य खतरे में दिख रहा था क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था सुस्त हो गई थी और 2014 की दूसरी तिमाही में उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रह गई थी, जो पहली तिमाही में 5.3 प्रतिशत थी। तीसरी तिमाही के आंकड़े राहत पैकेज की घोषणा के बाद आए और उसमें वृद्धि दर 4.6 प्रतिशत ही रही।
कोविड महामारी के बाद चीन की अर्थव्यवस्था को कठिनाइयों से गुजरना पड़ा है मगर इसमें सुस्ती उससे पहले ही दिखने लगी थी। चीन में आर्थिक वृद्धि दर 2019 में कम होकर मात्र 6 प्रतिशत रह गई, जो 2010 में 10.6 प्रतिशत रही थी। कोविड में सख्त लॉकडाउन (जीरो कोविड पॉलिसी) से संकट और गहरा गया। हालांकि मौद्रिक एवं राजकोषीय उपायों से चीन की वृद्धि दर को निकट भविष्य में ताकत मिल सकती है मगर उसके सामने तीन विकराल और बुनियादी समस्याएं हैं।
पहली, चीन में हमेशा निवेश के बल पर वृद्धि के मॉडल को तरजीह दी गई है। इसके उलट भारत और तेजी से उभरती कई अन्य बाजार अर्थव्यवस्थाओं में कुल मांग खपत पर आधारित रही है। चीन में निवेश (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में सकल नियत पूंजी सृजन) 2002 के बाद खासा बढ़ा है और 2002 से 2008 के बीच इसकी औसत दर 38.3 प्रतिशत रही है। इससे पहले के 22 वर्षों (1980 से 2001) के दरम्यान वहां निवेश 30.4 प्रतिशत औसत दर से बढ़ा था। 2008 में वैश्विक वित्तीय संकट के बाद निवेश में और तेजी आ गई तथा 2009 से 2022 तक यह औसतन 43 प्रतिशत दर से बढ़ा। किंतु 2013 में 44.5 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंची निवेश दर 2022 में कम होकर 41.9 प्रतिशत रह गई। तब भी यह तेजी से उभरते कई बाजारों के मुकाबले अधिक थी। चीन में आयात के मुकाबले निर्यात हमेशा बहुत ज्यादा रहा है।
Denne historien er fra October 31, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra October 31, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/1AZ9B4Ff57g54tY8QCRsys/1739767206895.jpg)
एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका
प्रिंसटन विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक जॉन एरिस्टॉटल फिलिप्स ने एक शोध पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि परमाणु बम कैसे बनाया जाता है।
वैश्विक इक्विटी मार्केट कैप में भारत की हिस्सेदारी घटी
देश की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण सितंबर के आखिर से अब तक करीब 1,050 अरब डॉलर घटा
![छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/ektfyei7r1739767830186/1739767942158.jpg)
छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं
भारत में शिक्षण संस्थानों की बढ़ती मांग के साथ छात्रों के आवास बाजार का दायरा तेजी से उभरने वाला है, क्योंकि इन संस्थानों में पढ़ने आने वाले लाखों बाहरी छात्रों को रहने के लिए छात्रावास और किराए के घरों की आवश्यकता होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ेगी, आवास की मांग में वृद्धि होती जाएगी।
हीरो मोटोकॉर्प का 2 अंकों में राजस्व वृद्धि का लक्ष्य
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प नए उत्पाद और खंडों में सतत निवेश के जरिये अगले वित्त वर्ष में अपने राजस्व में दो अंकों में वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।
![बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/7AT_1m1J61739766706871/1739766878740.jpg)
बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम
सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की परियोजनाएं विकसित करने पर है। इससे बंदरगाहों पर भीड़ कम होगी और वे बेहतर ढंग से तैयार भी होंगे। इन मसलों के कारण ही भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक रहती है।
![शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/MPGMs0Dkf1739765842212/1739765930656.jpg)
शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक
विश्लेषकों का कहना है कि सोने में 10-15 प्रतिशत करें निवेश, लेकिन पिछले साल जितने लाभ की उम्मीद न करें
अवीवा इंडिया पर 75 लाख डॉलर का दंड
भारतीय कर अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की घरेलू इकाई को पिछले करों और दंड के रूप में 75 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।
सैमसंग इंडिया के संयंत्र में हड़ताल और गहराने का अंदेशा
सैमसंग इंडिया के श्रीपेरंबदूर संयंत्र में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच ताजा गतिरोध सोमवार से और तेज हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) के समर्थन वाले लगभग 1,000 श्रमिक अपने परिवार के लोगों के साथ वरचत्र में बड़ी भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।
![अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़! अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/BNjvfkjHhGqlwBjoMKtsys/1739767419776.jpg)
अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!
अमेरिकी वीजा मिलने में सख्ती होने के डर से परामर्शदाता एजेंसियों की सेवाएं ले रहे लोग, मंदिरों में भी कर रहे प्रार्थना
![2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात 2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1996570/YDlEFUwEtZmlva8RDpbsys/1739767633326.jpg)
2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2025 में कहा कि भारत दुनिया में वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक