प्रजनन दर बढ़ाए बिना कैसे हल हो आबादी का सवाल?
Business Standard - Hindi|December 07, 2024
हमें गिरती जन्मदर की समस्या का हल तलाशना चाहिए मगर इसके लिए महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने हेतु प्रोत्साहित करने के बजाय अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। बता रहे हैं आर जगन्नाथन
आर जगन्नाथन

जब से राजनेताओं और बुद्धिजीवियों ने इस सत्य को समझा है कि "जनांकिकी ही नियति है", तब से वे जनसंख्या को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। यूरोप और अमेरिका में उन्होंने अवैध प्रवासियों का आगमन रोककर ऐसा करने का प्रयास किया क्योंकि प्रवासियों के कारण उनकी जनांकिकी बिगड़ रही है। भारत में हम केवल कुल प्रजनन दर (टीएफआर) बढ़ाकर ऐसा करने पर विचार कर रहे हैं। प्रति महिला 2.1 की कुल प्रजनन दर को आबादी के स्तर को स्थिर रखने के लिए उचित माना जाता है।

अक्टूबर में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में घटती टीएफआर की बात कहते हुए संकेत दिया कि वे परिवारों को और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे की ताजा रिपोर्ट तथा ऐसी ही अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जहां तमिलनाडु की टीएफआर 1.8 और आंध्र प्रदेश की 1.7 है वहीं बिहार 3 की टीएफआर के साथ सबसे ऊपर है। उत्तर प्रदेश और झारखंड की टीएफआर क्रमशः 2.4 और 2.3 है। इससे संकेत मिलता है कि बड़ी आबादी वाले हिंदी प्रदेशों में भी दर घट रही है। कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि महिलाओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। हालांकि उन्होंने खुलकर यह नहीं कहा, लेकिन वह शायद मुस्लिमों की तुलना में हिंदुओं की कम होती प्रजनन दर की बात कर रहे थे।

दक्षिण के राज्यों की बात करें तो अगली जनगणना और परिसीमन के बाद उन्हें लोक सभा में कुछ सीटें गंवानी होंगी और वहां जन्मदर बढ़ाना प्राथमिकता नजर आ रहा है। यह कारगर नहीं होने वाला। महिलाएं केवल कुछ लाभ पाने या राजनीतिक वजहों से अधिक बच्चे नहीं पैदा करना चाहेंगी। जन्म दर में कमी आनी तब शुरू होती है जब आर्थिक हालात सुधरते हैं और महिलाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार मिलते हैं। जैसे-जैसे आर्थिक स्थिति सुधरती है, बच्चों को पालने का खर्च भी बढ़ता है क्योंकि स्कूली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं महंगी होती हैं। ऐसे में केवल नकदी या मातृत्व अवकाश से बात नहीं बनेगी।

Denne historien er fra December 07, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra December 07, 2024-utgaven av Business Standard - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA BUSINESS STANDARD - HINDISe alt
केंद्रीय कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़े
Business Standard - Hindi

केंद्रीय कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़े

लेख 'केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के लाभ !' में केंद्र सरकार के अधीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संख्या बल पर बहुत तर्कसंगत चर्चा की गई है।

time-read
2 mins  |
March 03, 2025
अदाणी ने अमेरिकी निवेश को फिर से किया सक्रिय
Business Standard - Hindi

अदाणी ने अमेरिकी निवेश को फिर से किया सक्रिय

अदाणी समूह ने अमेरिका में बुनियादी ढांचे के बड़े निवेश वाली योजनाओं को दोबारा सक्रिय कर दिया है।

time-read
1 min  |
March 03, 2025
अमेरिका की निजी कंपनी का लैंडर चंद्रमा पर उतरा
Business Standard - Hindi

अमेरिका की निजी कंपनी का लैंडर चंद्रमा पर उतरा

एक निजी अमेरिकी कंपनी का अंतरिक्ष यान रविवार को चाँद पर उतरा और यह अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए प्रयोग किया।

time-read
1 min  |
March 03, 2025
मुंबई : 13 हजार पुरानी इमारतों के ऑडिट से जोश में रियल एस्टेट
Business Standard - Hindi

मुंबई : 13 हजार पुरानी इमारतों के ऑडिट से जोश में रियल एस्टेट

अगले दो वर्षों के दौरान मुंबई में रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग में लगातार सुधार दिखता रहेगा। यह कहना है कि देश की आर्थिक राजधानी के रियल एस्टेट बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का। रियल एस्टेट क्षेत्र के इन दिग्गजों के अनुसार मुंबई शहर में लगभग 13,000 पुरानी इमारतों की जांच (ऑडिट) होने वाली है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मरम्मत या पुनर्विकास की जरूरत है या नहीं।

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
नीतियों व दस्तूर को व्यापक ढांचे की जरूरत
Business Standard - Hindi

नीतियों व दस्तूर को व्यापक ढांचे की जरूरत

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा ने गुरुवार को आयोजित बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन कार्यक्रम के दौरान कहा कि किसी भी नीति निर्माण में अनिश्चितता के साथ ही व्यापक रूपरेखा और परिणाम केंद्रित और रचनात्मक मानसिकता पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

time-read
2 mins  |
March 03, 2025
शिकार के लिए तरसते कूनो के चीते
Business Standard - Hindi

शिकार के लिए तरसते कूनो के चीते

भारत में चीता प्रजाति को दोबारा बसाने के लिए विदेश से चीते लाए जाने के दो साल से अधिक समय बीत चुका है मगर उन्हें अब भी प्राकृतिक रूप से पर्याप्त शिकार नहीं मिल पा रहा है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के अनुसार, चीतों को जंगल में शिकार के लिए तेंदुआ जैसे अन्य जानवरों से तगड़ी प्रतिस्पर्धा से भी जूझना पड़ रहा है। इससे चीतों की देखभाल पर नजर रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
Business Standard - Hindi

नया द्विपक्षीय दौर

गत सप्ताह बिजनेस स्टैंडर्ड के आयोजन 'मंथन' में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने द्विपक्षीय वार्ताओं और समझौतों के बढ़ते महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि け बहुपक्षीयता 'एक तरह से समाप्त हो गई है।

time-read
2 mins  |
March 03, 2025
Business Standard - Hindi

अफसरशाही पर विपरीत है ट्रंप और मोदी का नजरिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बागी तेवर वाले व्यक्ति हैं, जिन्हें अफसरशाही में बुराई ही नजर आती है मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अफसरशाह निरंतरता और बदलाव दोनों के प्रतीक हैं

time-read
5 mins  |
March 03, 2025
मल्होत्रा काल में रिजर्व बैंक उदार
Business Standard - Hindi

मल्होत्रा काल में रिजर्व बैंक उदार

भारतीय रिजर्व बैंक ने नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के कार्यकाल में अधिक उदार रुख अपनाया है। विश्लेषकों के अनुसार यह उदार रुख वृद्धि में गिरावट के दौर में बैंकिंग क्षेत्र और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है।

time-read
3 mins  |
March 03, 2025
बैंकिंग क्षेत्र के लिए कठिन है आगे की डगर
Business Standard - Hindi

बैंकिंग क्षेत्र के लिए कठिन है आगे की डगर

सिटी यूनियन बैंक, कर्णाटका बैंक लिमिटेड, बंधन बैंक लिमिटेड, साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड, डीसीबी बैंक लिमिटेड और पंजाब एवं सिंध बैंक में एक जैसा क्या है? जवाब है इन सभी की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए), जो कम से कम 1 प्रतिशत हैं।

time-read
4 mins  |
March 03, 2025