भारी बरसात और जल-जमाव के बाद गुरुवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। साथ ही राज्य के जिन जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, वहां स्थिति के मुताबिक, जिलाधिकारियों को स्कूलों की छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रात में भी मुंबई और आस-पास के जिलों में तेज बरसात जारी रह सकती है। साथ ही, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक भारी बरसात जारी रहने की चेतावनी दी है, इसलिए मुंबईकरों से अपील की गई है कि वे समुद्री किनारे और ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां खतरा हो सकता है। साथ ही बेहद जरूरी न हो, तो घरों से बाहर न निकलें। मुंबई महानगर पालिका ने बुधवार को एक परिपत्र जारी कर गुरुवार 20 जुलाई को नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने की जानकारी दी। मुंबई और आस-पास के उपनगरों में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भरा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश का असर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात पर भी दिखाई पड़ा। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आदेश दिया कि मुंबई और उसके आस-पास के क्षेत्र में सरकारी कार्यालय समय से पहले बंद कर दिए जाएं, ताकि कर्मचारियों को घर पहुंचने के लिए थोड़ा अधिक समय मिल सके।
Denne historien er fra July 20, 2023-utgaven av Dainik Bhaskar Mumbai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July 20, 2023-utgaven av Dainik Bhaskar Mumbai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
इस बार अपनी इमारत से नीचे उतरते ही मतदाताओं को मिलेगा वोटिंग का मौका
प्रत्येक मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं जुटाने का निर्देश
विधानसभा चुनाव के लिए दल-बदल हुआ तेज
जिसका पलड़ा भारी, उधर भाग रहे नेता
मुंबई से ठाणे का सफर 40 मिनट में होगा पूरा
घाटकोपर से ठाणे तक एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण
किसी भी मजहब से जुड़े हुए देवताओं, संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य
त्योहारों के मद्देनजर उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बोले
सरकार ने दिल्ली में सस्ता टमाटर बेचना शुरू किया
सरकार टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने में जुट गई है।
लेवानडोस्की के ला लिगा में 50 गोल पूरे
स्पेनिश लीग में बार्सिलोना, प्रीमियर लीग में लिवरपूल और सीरी ए में नेपोली टॉप पर
सिंधु-लक्ष्य की वापसी, ओलिंपिक के बाद पहली बार एक्शन में होंगे
आर्कटिक ओपन • सात्विक-चिराग नहीं लेंगे हिस्सा
बोईसर की सड़कों पर सज रहे बाजार राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार
बोईसर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब तक कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन लंबे अर्से से बेपटरी चल रही व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है।
3 साल में मुंबई साइबर सेल ने ठगों की जेब में जाने से बचाए 144 करोड रुपए
गोल्डन ऑवर में करें शिकायत, जालसाज नहीं लगा पाएंगे बैंक खातों में सेंध
माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल
कैंसर के उपचार के नए तरीकों में कारगर हो सकती है इनकी खोज