मणिपुर में रोज सौ एफआईआर, इनमें एक-तिहाई महिला उत्पीड़न के केस
Dainik Bhaskar Mumbai|July 22, 2023
कराहता मणिपुर • साल में ढाई हजार का औसत, दो महीने में ही 6 हजार केस
मणिपुर में रोज सौ एफआईआर, इनमें एक-तिहाई महिला उत्पीड़न के केस

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद देश स्तब्ध है। पिछले लगभग ढाई महीने से हिंसा से कराहते मणिपुर में सबसे ज्यादा दंश महिलाओं को झेलना पड़ रहा है। राज्य में रोज लगभग एक सौ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। 3 मई से 28 जून तक के आंकड़ों के अनुसार मणिपुर में 5960 एफआईआर दर्ज हुईं। इनमें से 1771 मामले जीरो एफआई के रूप में दर्ज हुए।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में 2019 में 2830, 2020 में 2349 और 2021 में 2484 एफआईआर ही दर्ज हुई थी। एक उच्च पदस्थ सूत्र के अनुसार जीरो एफआईआर में से अधिकांश महिला उत्पीड़न के मामले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने खुद माना है कि हिंसा की अवधि में राज्य के विभिन्न थानों में हजारों की संख्या में एफआईआर दायर हुई हैं। जातीय हिंसा के कारण एफआईआर दर्ज कराने के लिए एक-दूसरे के क्षेत्र में लोग नहीं जा रहे। जीरो नंबर की एफआईआर दिल्ली, आइजोल और गुवाहाटी में भी दर्ज हो रही हैं। 

• संसद में दूसरे दिन भी हंगामाः मणिपुर हिंसा को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन विपक्षी दलों ने हंगामा किया। कार्यवाही बाधित हुई। दोनों सदनों को 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा करने को तैयार है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों में चर्चा का नोटिस दिया है।

Denne historien er fra July 22, 2023-utgaven av Dainik Bhaskar Mumbai.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA DAINIK BHASKAR MUMBAISe alt
इस बार अपनी इमारत से नीचे उतरते ही मतदाताओं को मिलेगा वोटिंग का मौका
Dainik Bhaskar Mumbai

इस बार अपनी इमारत से नीचे उतरते ही मतदाताओं को मिलेगा वोटिंग का मौका

प्रत्येक मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं जुटाने का निर्देश

time-read
1 min  |
October 08, 2024
विधानसभा चुनाव के लिए दल-बदल हुआ तेज
Dainik Bhaskar Mumbai

विधानसभा चुनाव के लिए दल-बदल हुआ तेज

जिसका पलड़ा भारी, उधर भाग रहे नेता

time-read
1 min  |
October 08, 2024
मुंबई से ठाणे का सफर 40 मिनट में होगा पूरा
Dainik Bhaskar Mumbai

मुंबई से ठाणे का सफर 40 मिनट में होगा पूरा

घाटकोपर से ठाणे तक एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण

time-read
1 min  |
October 08, 2024
किसी भी मजहब से जुड़े हुए देवताओं, संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य
Dainik Bhaskar Mumbai

किसी भी मजहब से जुड़े हुए देवताओं, संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य

त्योहारों के मद्देनजर उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बोले

time-read
1 min  |
October 08, 2024
सरकार ने दिल्ली में सस्ता टमाटर बेचना शुरू किया
Dainik Bhaskar Mumbai

सरकार ने दिल्ली में सस्ता टमाटर बेचना शुरू किया

सरकार टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने में जुट गई है।

time-read
1 min  |
October 08, 2024
लेवानडोस्की के ला लिगा में 50 गोल पूरे
Dainik Bhaskar Mumbai

लेवानडोस्की के ला लिगा में 50 गोल पूरे

स्पेनिश लीग में बार्सिलोना, प्रीमियर लीग में लिवरपूल और सीरी ए में नेपोली टॉप पर

time-read
1 min  |
October 08, 2024
सिंधु-लक्ष्य की वापसी, ओलिंपिक के बाद पहली बार एक्शन में होंगे
Dainik Bhaskar Mumbai

सिंधु-लक्ष्य की वापसी, ओलिंपिक के बाद पहली बार एक्शन में होंगे

आर्कटिक ओपन • सात्विक-चिराग नहीं लेंगे हिस्सा

time-read
1 min  |
October 08, 2024
बोईसर की सड़कों पर सज रहे बाजार राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार
Dainik Bhaskar Mumbai

बोईसर की सड़कों पर सज रहे बाजार राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार

बोईसर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब तक कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन लंबे अर्से से बेपटरी चल रही व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है।

time-read
1 min  |
October 08, 2024
3 साल में मुंबई साइबर सेल ने ठगों की जेब में जाने से बचाए 144 करोड रुपए
Dainik Bhaskar Mumbai

3 साल में मुंबई साइबर सेल ने ठगों की जेब में जाने से बचाए 144 करोड रुपए

गोल्डन ऑवर में करें शिकायत, जालसाज नहीं लगा पाएंगे बैंक खातों में सेंध

time-read
2 mins  |
October 08, 2024
माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल
Dainik Bhaskar Mumbai

माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल

कैंसर के उपचार के नए तरीकों में कारगर हो सकती है इनकी खोज

time-read
1 min  |
October 08, 2024