ठेका ड्राइवरों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही । बेस्ट के 19 डिपो से सोमवार को भी 796 बसें सड़कों पर नहीं उतरीं । बेस्ट ने कहा कि वेटलीज की 1671 बसें हैं, जिसमें से 603 बसें संचालित की गईं। मुंबई में बेस्ट की 1371 बसों को लेकर यात्रियों के लिए दिन भर में कुल 2651 बसें चलाई गईं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की 122 बसों का भी संचालन किया गया। मनपा जनसंपर्क अधिकारी सुनील वैद्य ने बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए छह डिपो पर एसटी बसों को चलाया जा रहा है। बेस्ट को पट्टे पर बस देने वाले सात निजी बस संचालकों के अधिकांश बस चालक वेतन वृद्धि और बेस्ट की बसों में मुफ्त यात्रा सहित अन्य मांगों को लेकर दो अगस्त से हड़ताल पर हैं। बेस्ट के अधिकारियों के मुताबिक, हड़ताल के चलते उनकी बस सेवा काफी प्रभावित है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाने के कारण स्टॉप पर बसों को अधिक समय के लिए रोका जा रहा है । वैद्य ने बताया कि बस संचालकों को अपने कर्मचारियों से बात करके इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा गया है। बेस्ट भी अनुबंध की शर्तों और नियम के अनुसार बस संचालकों पर कार्रवाई कर रही है।
Denne historien er fra August 08, 2023-utgaven av Dainik Bhaskar Mumbai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra August 08, 2023-utgaven av Dainik Bhaskar Mumbai.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
इस बार अपनी इमारत से नीचे उतरते ही मतदाताओं को मिलेगा वोटिंग का मौका
प्रत्येक मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं जुटाने का निर्देश
विधानसभा चुनाव के लिए दल-बदल हुआ तेज
जिसका पलड़ा भारी, उधर भाग रहे नेता
मुंबई से ठाणे का सफर 40 मिनट में होगा पूरा
घाटकोपर से ठाणे तक एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण
किसी भी मजहब से जुड़े हुए देवताओं, संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य
त्योहारों के मद्देनजर उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बोले
सरकार ने दिल्ली में सस्ता टमाटर बेचना शुरू किया
सरकार टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने में जुट गई है।
लेवानडोस्की के ला लिगा में 50 गोल पूरे
स्पेनिश लीग में बार्सिलोना, प्रीमियर लीग में लिवरपूल और सीरी ए में नेपोली टॉप पर
सिंधु-लक्ष्य की वापसी, ओलिंपिक के बाद पहली बार एक्शन में होंगे
आर्कटिक ओपन • सात्विक-चिराग नहीं लेंगे हिस्सा
बोईसर की सड़कों पर सज रहे बाजार राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार
बोईसर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब तक कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन लंबे अर्से से बेपटरी चल रही व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है।
3 साल में मुंबई साइबर सेल ने ठगों की जेब में जाने से बचाए 144 करोड रुपए
गोल्डन ऑवर में करें शिकायत, जालसाज नहीं लगा पाएंगे बैंक खातों में सेंध
माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल
कैंसर के उपचार के नए तरीकों में कारगर हो सकती है इनकी खोज