'मैं शपथ लेता हूं..' राष्ट्रपति भवन के सभागार में जैसे ही यह शब्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंह से निकले, इन शब्दों ने इतिहास रच दिया। लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के मामले में बेशक उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी की है, लेकिन सतत राज्य और फिर केंद्र की सरकार के मुखिया के तौर पर इतने लंबे कार्यकाल के मामले में पीएम मोदी इकलौते नेता हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, लगातार तीन सफल कार्यकाल की बात करें तो मोदी ने विश्वभर के तमाम उन बड़े और लोकप्रिय नेताओं से भी आगे कीर्तिमान रच डाला है, जो बार-बार चुने गए।
नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री तो रहे, लेकिन उससे पहले वह किसी निर्वाचित राज्य सरकार के मुखिया नहीं रहे, जबकि मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के सीएम रहे। फिर 2014, 2019 के बाद 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। अब तक नेहरू ने ही ऐसा किया था। एएनआई के अनुसार नेहरू को 1952 के चुनाव में 45 प्रतिशत वोट मिले थे, जो 1957 में बढ़कर 47.8 प्रतिशत हो गया। लेकिन 1963 के चुनाव में वोट शेयर 44.7 प्रतिशत रह गया। पीएम मोदी के वोट शेयर में निरंतरता बनी हुई है। 2014 में भाजपा ने 31.3 प्रतिशत वोट हासिल किया, जबकि 2019 में यह 37.7 प्रतिशत और 2024 के चुनाव में 36.6 प्रतिशत रह गया। भाजपा ने राजग का हिस्सा रहते हुए 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। 2019 में पीएम मोदी की जीत की तुलना अक्सर राजीव गांधी की 1984 की जीत से की जाती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के कारण उत्पन्न सहानुभूति लहर के बाद राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने 49 प्रतिशत वोट हासिल किया और 414 सीटें जीतीं। 2019 में पीएम मोदी ने 45 प्रतिशत वोट हासिल किया और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें हासिल कीं।
Denne historien er fra June 10, 2024-utgaven av Dainik Jagran.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 10, 2024-utgaven av Dainik Jagran.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
पहली परीक्षा में विफल हुई 'हरमन सेना'
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में 58 रनों से हराया 102 रनों पर सिमटी टीम
भाजपा ने हरियाणा में फैलाई 'बेरोजगारी की बीमारी' : राहुल
कहा- राज्य में बेरोजगारी व भाजपा के मित्र पूंजीवाद का तोड़ेंगे चक्रव्यूह, भाजपा ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाला
बंगाल में पूर्व भाजपा सांसद के घर पर देसी बमों से हमला व फायरिंग
अर्जुन सिंह का दावा- उनके पैर में लगा छर्रा, सीआइएसएफ जवान चोटिल
पांच सत्रों में चार हजार अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स
तीन सप्ताह के निचले स्तर 81,688 पर पहुंचा बीएसई का प्रमुख सूचकांक, निफ्टी 25 हजार के पार बंद होने में कामयाब रहा
सनातन धर्म पर आंध्र व तमिलनाडु के डिप्टी सीएम में छिड़ा वाकयुद्ध
उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना वायरस से की थी
ज्ञान सिर्फ स्वयं की भलाई के लिए ही नहीं, पूरी मानवता के काम आना चाहिए : एलजी
दीक्षा समारोह में छात्रों से बोलीं सीएम, आप नौकरी ढूंढने वाले नहीं, देने वाले बनिए
खुद लड़ सकते हैं वांगचुक, नहीं हो सकती जनहित याचिका : हाई कोर्ट
वांगचुक से जुड़ी याचिका का हाई कोर्ट ने किया निपटारा, सालिसिटर जनरल ने कहा, वांगचुक पर कोई प्रतिबंध नहीं था
टूटी सड़कों की मरम्मत व कचरा निस्तारण करके कम किया जा सकता है वायु प्रदूषण
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के एक अध्ययन में आया सामने
पराली का धुआं पहुंचा नहीं, हाटस्पाट की हवा खराब
रोज एयर क्वालिटी में कुछ अंकों की देखने को मिल रही वृद्धि, आनंद विहार का एक्यूआई 300 पार
देश के कई बड़े शहरों में होनी थी कोकेन की आपूर्ति
विदेश से आने वाली हर खेप पर तुषार गोयल को सरगना वीरेंद्र वसोवा देता था तीन करोड़, ईडी लगाएगी मनी ट्रेल का पता