भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए पांच जून को जो यज्ञ शुरू किया था वो इस जीत के साथ ही संपूर्ण हो गया।
गेंदबाजों ने बदल दिया खेल : भारतीय टीम के 176 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। पहली बार फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 24 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की जरूरत थी। 52 रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे, जो अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके व दो छक्के मार चुके थे लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है। मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या बारबाडोस में भारत को जिताने के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े थे। रोहित ने 17वां ओवर हार्दिक को दिया और उन्होंने क्लासेन को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मैच का रुख मोड़ दिया। इस ओवर में चार रन ही गए। अगला ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। यही ओवर मैच की दिशा तय करने वाला था। बुमराह को खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। और मार्को जेनसेन जैसे गेंदबाज के लिए तो यह नामुमकिन काम था।
17वें ओवर की चौथी गेंद कहां से आई और कहां को चली गई ये जेनसेन को पता भी नहीं चला। जेनसेन ने परफेक्ट डिफेंस किया लेकिन गेंद गिल्ली को चूमते हुए निकल गई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए । इस गेंदबाज ने आठ मैचों में 4.18 की इकोनामी से 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए । यह अब तक हुए टी-20 विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ इकोनामी रेट है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने 19वें ओवर में चार और पांड्या ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। इस ओवर में दो विकेट भी मिले। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास जब मिलर का शानदार कैच लपका तो उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना नामुमकिन हो गया। भारत ने सात रन से दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्राफी जीत ली। हार्दिक ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
Denne historien er fra June 30, 2024-utgaven av Dainik Jagran.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 30, 2024-utgaven av Dainik Jagran.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
आइओए नहीं बल्कि खुद का भला करने में लगे ईसी सदस्य: ऊषा
आइओए अध्यक्ष ने आरोपों पर किया पलटवार, कहा- कई सदस्यों का रिकार्ड बेहद संदिग्ध
एनसीए का नया अवतार होगा 'बीसीई'
खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद के लिए तीन अलग प्रकृति की पिचें सहित कई सुविधाएं मिलेंगी
दिसंबर तक आएंगे 60 हजार करोड़ के आइपीओ
हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी समेत करीब 30 कंपनियां लाएंगी सार्वजनिक निर्गम
प्रतिबंध के बावजूद डीएमई पर लेकर गए स्कूटी, खड़े कैंटर से टकराए, तीन दोस्तों की जान गई
दिल्ली के रहने वाले थे तीनों दोस्त, रविवार तड़के सवा तीन बजे हुआ दर्दनाक हादसा
राजधानी में कायम है जंगलराज
केजरीवाल बोले, ध्वस्त है कानून व्यवस्था
निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरा दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
मीर विहार में भूतल पर छत डालने का चल रहा था काम
शाह रुख सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एनिमल बेस्ट फिल्म
12वीं फेल के लिए विधु विनोद चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
सिखों को अधिक से अधिक संख्या में संघ से जोड़ें: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने समाज में दरार डालने वाली शक्तियों से सचेत किया।
पाकिस्तान अच्छे संबंध रखता तो उसे आइएमएफ से बड़ा पैकेज देते
पड़ोसी देश को उसकी आर्थिक स्थिति के लिए कोसते हुए राजनाथ बोले
हिजबुल्ला, हाउती और हमास पर इजरायल का कहर
इजरायल ने अब हिजबुल्ला का सीनियर कमांडर मारा