केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023 हम जारी कर रहे हैं। हमारी पहली गारंटी प्रदेश में किसानों का 31 सौ रुपए की दर से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ पर खरीदा जाएगा । पूरा पैसा एकमुश्त देंगे। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और हर विवाहित महिला को साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी के साथ 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान देंगे।
एक लाख बेरोजगारों को दो साल की तय समय सीमा में सरकारी नौकरी देंगे। युवाओं को अपना उद्यम लगाने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा। छात्राओं को पीजी तक शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को हर साल दस हजार देंगे। सरगुजा- बस्तर का अलग घोषणापत्र जारी किया गया है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अमित शाह ने भाजपा का घोषणापत्र लांच किया और इसकी प्रमुख बातें खुद बताईं। घोषणाओं में 20 अहम घोषणाएं हैं। श्री शाह ने कहा, भाजपा की सरकार बनने पर कृषि उन्नति योजना की शुरुआत की जाएगी। इसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 के मूल्य से खरीदेंगे। इसका एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा, स्पष्ट कर रहा हूं, अभी भी धान खरीदी का 2200 रुपए केंद्र की मोदी सरकार भेज रही है। अब 3131 रुपए भाजपा की डबल इंजन सरकार का होगा। बारदाने भी धान की खरीदी से पहले उपलब्ध होंगे। तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरे के हिसाब से करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार के समय की चरण पादुका योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया। तेंदूपत्ता का अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस देने का वादा। भाजपा के घोषणापत्र की लांचिंग में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, सहसंयोजक रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।
Denne historien er fra November 04, 2023-utgaven av Hari Bhoomi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra November 04, 2023-utgaven av Hari Bhoomi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
शोर मचा रहे पैप्स को कराया शांत
एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो भागों में रिलीज होगी 'द दिल्ली फाइल्स'
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज की तारीख की घोषणा की।
एक साथ क्रूज पर दिखी 'हाउसफुल- 5' की टीम
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के साथ प्रशंसकों को कुछ ऐसा अनुभव देने का फैसला किया है।
खुशी को कांस्य, भारत के पदकों की संख्या हुई 15
आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप
अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से हराया
मार्क एडेयर ने आयरलैंड के लिए चार विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 139 रन से हार का समना करना पड़ा।
गॉफ का सेमीफाइनल में बडोसा से होगा मुकाबला
छठी रैंकिंग की खिलाड़ी कोको गॉफ ने यूक्रेन की क्वालीफायर खिलाड़ी यूलिया स्टारोडुबत्सेवा के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां जीत के साथ चीन ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारत को शीर्ष खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ मुकाबला आज शाम 7.30 बजे
बांग्लादेश का जीत से आगाज स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया
महिला टी20 विश्व कप मोनी ने 15 रन देकर झटके दो विकेट
त्योहारों में क्लासिक ग्रुप का फेस्टिव ऑफर प्रॉपर्टी बुकिंग पर शानदार सुविधाएं व उपहार
त्योहारों के शुभ अवसर पर रियल एस्टेट कंपनी क्लासिक ग्रुप अपने ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर लेकर आई है।
भारत के सामने खड़ी आर्थिक, सामरिक और भारतीयों की सुरक्षा की चुनौती
इजराइल-ईरान जंग