प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने बुधवार की आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर दी। मंत्रालय से जारी आदेश में 88 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें रायपुर समेत कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को जनसंपर्क आयुक्त सह संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। पी. दयानंद को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। रायपुर का कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को बनाया गया है, वहीं डॉ. सर्वेश्वर भूरे को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सचिव स्तर के अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वे ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। इसी तरह मनोज पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग में पदस्थ किया गया है। श्रीमती निहारिका बारिक को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। श्रीमती शहला निगार कृषि उत्पादन आयुक्त होंगी। डॉ. कमलप्रीत सिंह को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। रोहित व्यास को सूरजपुर कलेक्टर, मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा कलेक्टर, कुणाल दुदावत को कोंडागांव कलेक्टर, चंद्रकांत वर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह प्रतीक जैन को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर में पदस्थ किया गया है।
परदेशी सिद्धार्थ कोमल भाप्रसे (2003) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
गोविंदराम चुरेंद्र को आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर, प्रसन्ना आर. सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी छ.ग. इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। अंबलगन पी. को सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Denne historien er fra January 04, 2024-utgaven av Hari Bhoomi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra January 04, 2024-utgaven av Hari Bhoomi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
शोर मचा रहे पैप्स को कराया शांत
एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो भागों में रिलीज होगी 'द दिल्ली फाइल्स'
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज की तारीख की घोषणा की।
एक साथ क्रूज पर दिखी 'हाउसफुल- 5' की टीम
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के साथ प्रशंसकों को कुछ ऐसा अनुभव देने का फैसला किया है।
खुशी को कांस्य, भारत के पदकों की संख्या हुई 15
आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप
अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से हराया
मार्क एडेयर ने आयरलैंड के लिए चार विकेट चटकाए लेकिन इसके बावजूद टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 139 रन से हार का समना करना पड़ा।
गॉफ का सेमीफाइनल में बडोसा से होगा मुकाबला
छठी रैंकिंग की खिलाड़ी कोको गॉफ ने यूक्रेन की क्वालीफायर खिलाड़ी यूलिया स्टारोडुबत्सेवा के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां जीत के साथ चीन ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारत को शीर्ष खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ मुकाबला आज शाम 7.30 बजे
बांग्लादेश का जीत से आगाज स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया
महिला टी20 विश्व कप मोनी ने 15 रन देकर झटके दो विकेट
त्योहारों में क्लासिक ग्रुप का फेस्टिव ऑफर प्रॉपर्टी बुकिंग पर शानदार सुविधाएं व उपहार
त्योहारों के शुभ अवसर पर रियल एस्टेट कंपनी क्लासिक ग्रुप अपने ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर लेकर आई है।
भारत के सामने खड़ी आर्थिक, सामरिक और भारतीयों की सुरक्षा की चुनौती
इजराइल-ईरान जंग