शपथ ग्रहण आज पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा भी शपथ कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा की सरकार के पहले मुख्यमंत्री होंगे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत लेकर बीजेडी को सत्ता से बेदखल किया है। माझी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को भुवनेश्वर में भाजपा विधायक दल की बैठक में माझी के नाम पर मुहर लगी। विधायक दल की बैठक में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। माझी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार को भुवनेश्वर में होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केन्द्रीय मंत्री और पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मोहन चरण माझी क्योंझर से चार बार के विधायक हैं। उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेडी की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर जिले के पटनागढ़ से और प्रभाती परिदा पुरी की निमापारा सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर के राजपरिवार से संबंध रखते हैं।
Denne historien er fra June 12, 2024-utgaven av Hari Bhoomi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 12, 2024-utgaven av Hari Bhoomi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
आईफा उत्सवम में छाए साउथ सिनेमा के सितारे...
नानी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
रामकृष्ण केयर अस्पताल में मनाया गया वर्ल्ड हॉर्ट डे
बिजनेस साइट
सिनर तीन सेट में जीते तीसरे दौर में सबालेंका
चाइना ओपन
जयसूर्या ने रचा इतिहास, पहले 16 टेस्ट में 9 बार चटकाए पांच विकेट
टेस्ट : संयुक्त दूसरे सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी
कांकेर में एनआईए की दबिश, आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापा
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता की हत्या मामले में एनआईए क रही जांच
हीरालाल और चार बेटियों ने खाया था 'मीठा जहर'!
दिल्ली के सुसाइड कांड में सीसीटीवी से बड़ा खुलासा
दो महीने में हिजबुल्ला की लीडरशिप खत्म चीफ हसन मारा गया, खोमनई अंडरग्राउंड
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- पीड़ितों को न्याय मिला, महबूबा ने नसरल्लाह को बताया शहीद
महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले होंगे विस चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी
बेंगलुरु के नामचीन होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में भी अलर्ट
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
'बापू भी दावेदार और बेटा भी, कांग्रेस में सीएम बनने के लिए मारामारी', इनकी सोच दलित-पिछड़ा विरोधी
हरियाणा में पीएम मोदी का बड़ा हमला : जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती