पेरिस ओलंपिक : भारत पहले दिन निशानेबाजी टेनिस-बैडमिंटन-हॉकी-मुक्केबाजी में देगा चुनौती
Hari Bhoomi|July 27, 2024
बोपन्ना आखिरी बार लगाएंगे जोर
पेरिस ओलंपिक : भारत पहले दिन निशानेबाजी टेनिस-बैडमिंटन-हॉकी-मुक्केबाजी में देगा चुनौती

भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के पहले दिन शनिवार से ही अपना दम दिखाने उतरेंगे। शुरुआती दिन भारत के खिलाड़ी बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, हॉकी, टेबल टेनिस, और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेंगे। भारत को निशानेबाजी में पदक की काफी आस है जो 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं पहले दिन भारत का कार्यक्रम कैसा रहेगा।

भारतीय ओलंपिक दल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना के पास पिछले ओलंपिक की तरह मजबूत जोड़ीदार नहीं है। पुरुष युगल में उनके साथ चुनौती पेश करने को तैयार अनुभवी एन श्रीराम बालाजी मुश्किल परिस्थितियों से लड़ना जानते हैं। ओलंपिक में भारत का पहला और एकमात्र टेनिस पदक 1996 में आया, जब लिएंडर पेस ने अटलांटा खेलों में एकल कांस्य पदक के साथ इतिहास रचा था। पुरुष एकल में देश का दारोमदार सुमित नागल पर होगा। नागल ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरे पदक पर नजर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अगर पिछले ओलंपिक के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसे 'मौत के ग्रुप' में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके आगे बढ़ना होगा। भारतीय टीम ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारतीय टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर 41 वर्षो का इंतजार समाप्त किया था और तब से उससे काफी उम्मीद की जा रही है। भारतीय हॉकी के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि थी जिसने ओलंपिक में इससे पहले आठ स्वर्ण पदक जीते थे। पिछले ओलंपिक के प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से फिर से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है लेकिन यह आसान नहीं होगा।

निशानेबाजी में 12 साल से पदक का सूखा

ओलंपिक में पदार्पण करने वाले निशानेबाजों से भरी टीम पिछले प्रदर्शन के बोझ से मुक्त होकर शनिवार को फ्रांस के शेटौरॉक्स में निशानेबाजी प्रतियोगिता में होने वाली परीक्षा में सफल होने का लक्ष्य बनाएगी। भारत ने अभी तक निशानेबाजी में कुल चार ओलंपिक पदक जीते हैं लेकिन पिछले दो ओलंपिक में खाता खाली रहा जिससे रिकॉर्ड 21 सदस्यीय भारतीय दल पर उम्मीदों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

पेरिस खास खबरें

Denne historien er fra July 27, 2024-utgaven av Hari Bhoomi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA HARI BHOOMISe alt
हाइएस्ट रिटर्न वाली स्कीम, 10, 000 रुपये मंथली को बना दिया 1 करोड़, 15 वर्ष में 20 से 22 फीसदी तक की सालाना ग्रोथ दी
Hari Bhoomi

हाइएस्ट रिटर्न वाली स्कीम, 10, 000 रुपये मंथली को बना दिया 1 करोड़, 15 वर्ष में 20 से 22 फीसदी तक की सालाना ग्रोथ दी

म्यचअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट

time-read
1 min  |
September 08, 2024
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने किया इमरजेंसी डिपार्टमेंट की सबसे बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन
Hari Bhoomi

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने किया इमरजेंसी डिपार्टमेंट की सबसे बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन

सम्मेलन में इमरजेंसी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पहलु पर चर्चा

time-read
1 min  |
September 08, 2024
तंबोली ने जीता युगल खिताब छत्तीसगढ़ बना टीम चैंपियन
Hari Bhoomi

तंबोली ने जीता युगल खिताब छत्तीसगढ़ बना टीम चैंपियन

योनेक्स सनराइज बैडमिंटन चैंपियनशिप

time-read
1 min  |
September 08, 2024
निकिता ने अंडर-20 विश्व कुश्ती में रजत और नेहा ने जीता कांस्य
Hari Bhoomi

निकिता ने अंडर-20 विश्व कुश्ती में रजत और नेहा ने जीता कांस्य

कुश्ती चैंपियनशि

time-read
1 min  |
September 08, 2024
सेमा ने जीता कांस्य, भारत की झोली में पेरिस पैरालंपिक से आया 27वां पदक
Hari Bhoomi

सेमा ने जीता कांस्य, भारत की झोली में पेरिस पैरालंपिक से आया 27वां पदक

होकाटो दशमलव के बाद चंद अंकों (महज 0.41) के अंतर से रजत जीतने से चूके

time-read
2 mins  |
September 08, 2024
पाक सेना प्रमुख ने कहा- भारत के खिलाफ लड़ाई में शामिल था पाक, खोए थे सैनिक
Hari Bhoomi

पाक सेना प्रमुख ने कहा- भारत के खिलाफ लड़ाई में शामिल था पाक, खोए थे सैनिक

25 साल बाद कारगिल युद्ध पर पाकिस्तान का सार्वजनिक कबूलनामा

time-read
1 min  |
September 08, 2024
बोइंग का स्टारलाइनर यान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना धरती पर लौटा
Hari Bhoomi

बोइंग का स्टारलाइनर यान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना धरती पर लौटा

बोइंग का पहला अंतरिक्ष यात्री मिशन शुक्रवार की रात अंतरिक्ष यात्रियों को लाए बिना यान के धरती पर लौटने के साथ ही समाप्त हो गया।

time-read
1 min  |
September 08, 2024
गणेशोत्सव में डीजे विवाद को लेकर तीन भाइयों की हत्या
Hari Bhoomi

गणेशोत्सव में डीजे विवाद को लेकर तीन भाइयों की हत्या

भिलाई के नंदनी-खुंदनी में बड़ी वारदात

time-read
1 min  |
September 08, 2024
मिस्ड कॉल से ही नहीं मिलेगी साय को भाजपा की सदस्यता
Hari Bhoomi

मिस्ड कॉल से ही नहीं मिलेगी साय को भाजपा की सदस्यता

मिस्ड कॉल करके कई निष्कासित फिर से बन गए हैं सदस्य

time-read
2 mins  |
September 08, 2024
आज से भारत की यात्रा पर यूएई के क्राउन प्रिंस
Hari Bhoomi

आज से भारत की यात्रा पर यूएई के क्राउन प्रिंस

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में होगी द्विपक्षीय बैठक

time-read
1 min  |
September 08, 2024