स्टील उद्योगों को मिली छूट या जनता के पैसे की लूट, महंगी बिजली के नाम पर उद्योग बंद, साय बोले- बढ़ोतरी केवल 25 पैसे
Hari Bhoomi|July 31, 2024
पिछली सरकार में करीब 4000 हजार करोड़ की राहत दी गई, लेकिन स्टील के दाम 34 हजार से 53 हजारो
स्टील उद्योगों को मिली छूट या जनता के पैसे की लूट, महंगी बिजली के नाम पर उद्योग बंद, साय बोले- बढ़ोतरी केवल 25 पैसे

प्रदेशभर में महंगी बिजली के विरोध में स्टील उद्योगों में तालाबंदी के आंदोलन के बीच बड़े खुलासे हो रहे हैं। पिछली सरकार के समय उद्योगों को करीब 4000 करोड़ रुपए की राहत स्टील उद्योगों को दी गई। इसकी भरपाई पॉवर कंपनियों ने की। पॉवर कंपनी को जो चार हजार करोड़ का घाटा हुआ, उसके कारण इस साल के टैरिफ में हर वर्ग के उपभोक्ताओं की बिजली महंगी हो गई है। वहीं स्टील उद्योग ने जमकर मुनाफा काटा। स्टील के दाम 34 हजार से 53 हजार तक पहुंच गए। कंपनियों की वैल्यू अरबों रुपए हो गई और शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियों के शेयर राकेट बन गए। बिजली नियामक आयोग के पूर्व सचिव पीएन सिंह का कहना है, लोड फैक्टर के खेल के कारण पॉवर कंपनी को चार हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी वजह से ही हर वर्ग का टैरिफ भी बढ़ा और प्रदेश सरकार को हजार करोड़ देने पड़े। स्टील उद्योग फिर से उद्योगों को बंद कर राहत की मांग कर रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि बिजली मंहगी होने के कारण घाटा हो रहा है इसकी वजह से उद्योग चलाना कठिन हो रहा है। वहीं 25 फीसदी बिजली महंगी होने की बात कर रहा है, उसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, स्टील उद्योग की बिजली की कीमत 25 पैसे बढ़ाई गई, 25 प्रतिशत नहीं । स्टील उद्योग को गलतफहमी हुई है। इधर छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने भी बयान जारी करके अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि स्टील उद्योग को 713 करोड़ की बड़ी छूट अब भी दी जा रही है। श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्टील उद्योगों के बंद को लेकर कहा, बात चल रही है, इसका कोई न कोई हल निकलेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा, बिजली की कीमत को लेकर पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने वास्तविकता को उजागर किया है। स्टील उद्योग को जरूर कोई गलतफहमी हुई है। बिजली की कीमत सिर्फ 25 पैसे बढ़ी है। बाकी वर्ग की कीमत में भी 20 पैसे का इजाफा किया गया है।

Denne historien er fra July 31, 2024-utgaven av Hari Bhoomi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA HARI BHOOMISe alt
कप्तानों को जल्दबाजी में बर्खास्त न करें : गिलेस्पी, कर्स्टन
Hari Bhoomi

कप्तानों को जल्दबाजी में बर्खास्त न करें : गिलेस्पी, कर्स्टन

भारत में एकदिवसीय विश्वकप के बाद आजम को बाहर कर दिया गया

time-read
2 mins  |
September 10, 2024
इटली के सिनर बने अमेरिकी ओपन चैंपियन, अमेरिका का इंतजार बढ़ा
Hari Bhoomi

इटली के सिनर बने अमेरिकी ओपन चैंपियन, अमेरिका का इंतजार बढ़ा

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को पुरुष एकल में सीधे सेटों में हराया

time-read
2 mins  |
September 10, 2024
मोटर वाहन उद्योग का कुल जीएसटी में अब 14-15 प्रतिशत का योगदान : सियाम
Hari Bhoomi

मोटर वाहन उद्योग का कुल जीएसटी में अब 14-15 प्रतिशत का योगदान : सियाम

वित्त वर्ष 2023-24 में 20 लाख करोड़ का आंकड़ा किया पार

time-read
2 mins  |
September 10, 2024
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 को बढ़ाया जाएगा
Hari Bhoomi

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 को बढ़ाया जाएगा

एसीएमए के वार्षिक सत्र में भारी उद्योग मंत्री कुमारस्वामी ने कहा

time-read
1 min  |
September 10, 2024
बस्तर में भारी बारिश, चिंतलनार में बाढ़ से कई कच्चे मकान गिरे
Hari Bhoomi

बस्तर में भारी बारिश, चिंतलनार में बाढ़ से कई कच्चे मकान गिरे

मौसम का कहर : सड़कों में जल जमाव, बीजापुर मार्ग में एनएच 63 पर आवागमन बंद

time-read
1 min  |
September 10, 2024
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी लिख डाली भारत के साथ दोस्ती की नई कहानी
Hari Bhoomi

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी लिख डाली भारत के साथ दोस्ती की नई कहानी

प्रधानमंत्री ने गले लगाकर किया स्वागत

time-read
2 mins  |
September 10, 2024
रियासतकालीन गणेश मंदिर में आराधना कर मुक्तिबोध-बख्शी ने लिखी थीं रचनाएं
Hari Bhoomi

रियासतकालीन गणेश मंदिर में आराधना कर मुक्तिबोध-बख्शी ने लिखी थीं रचनाएं

जिले का पहला गणेश मंदिर, दास राजाओं ने किया स्थापित

time-read
1 min  |
September 10, 2024
अवैध निर्माण पर एक्शन, अब छत्तीसगढ़ में चला बुलडोजर
Hari Bhoomi

अवैध निर्माण पर एक्शन, अब छत्तीसगढ़ में चला बुलडोजर

करबला मैदान के कब्जों पर नगर निगम ने की कार्रवाई

time-read
2 mins  |
September 10, 2024
दुश्मनों की खैर नहीं सुखोई विमानों के इंजन सौदे पर सरकार की मुहर
Hari Bhoomi

दुश्मनों की खैर नहीं सुखोई विमानों के इंजन सौदे पर सरकार की मुहर

26,000 करोड़ का अनुबंध

time-read
1 min  |
September 10, 2024
हड़ताल के दौरान 23 मरीजों की मौत, सुप्रीम कोर्ट सख्त, डॉक्टरों को लौटने चंद घंटों की मोहलत
Hari Bhoomi

हड़ताल के दौरान 23 मरीजों की मौत, सुप्रीम कोर्ट सख्त, डॉक्टरों को लौटने चंद घंटों की मोहलत

कोलकाता रेप-मर्डर मामला : आज ड्यूटी पर डॉक्टर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई

time-read
3 mins  |
September 10, 2024