![मतदाताओं ने उम्मीदवारों के बजाए पार्टी को दिया वोट](https://cdn.magzter.com/1525333175/1717808811/articles/A6KA_RzE-1717820765059/1717821019824.jpg)
सीएसडीएस सर्वेक्षण के अनुसार वोट डालने के लिए 50 फीसदी मतदाताओं ने उम्मीदवार और अन्य कारकों की तुलना में पार्टी को ज्यादा तरजीह दी। 36 फीसदी ने के उम्मीदवार के आधार पर अपना वोट डाला। माना जाता है कि नरेंद्र मोदी के चेहरे पर मतदान ज्यादा होता है। 2019 के चुनाव में 17 फीसदी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार को वरीयता दी थी।
भाजपा को गरीब, निम्न, मध्यम, उच्च वर्ग से मिलने वाले वोट में पिछले दो चुनावों की तुलना में बड़ा अंतर दिखा। सभी वर्गों से भाजपा को 2014 चुनाव में 31 फीसदी वोट मिला था। 2019 के चुनाव में ये बढ़कर 38 फीसदी हो गया था। वर्ष 2024 के चुनाव में इसमें 2019 की तुलना में एक फीसदी की गिरावट आई है।
पार्टी के प्रति मतदाताओं की निष्ठाः मतदाता पार्टी प्रेम से भरे नजर आए। 45 फीसदी मतदाताओं ने माना कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा है। 43 फीसदी ने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी कोई निष्ठा नहीं है, अन्य ने कोई जवाब नहीं दिया। दलों को लेकर जब सवाल पूछा गया तो कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखने वाले 23 जबकि भाजपा को लेकर ये दर 43 फीसदी है। अन्य दलों के प्रति लोगों के निष्ठा की दर 31 फीसदी है।
पीएम उम्मीदवार के आधार पर वोट दूसरी पसंद: चुनाव में जिन मतदाताओं ने एनडीए के प्रति अपनी नजदीकी जाहिर की उसमें आधे से अधिक ने पार्टी के आधार पर अपना वोट डाला। दस में से सिर्फ एक करीब 9 फीसदी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के आधार पर अपना वोट दिया है। इसी तरह इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल में भी आधे मतदाताओं ने पार्टी के आधार पर ही अपना वोट डालने का फैसला किया था।
Denne historien er fra June 08, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 08, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Allerede abonnent? Logg på
![आभार जताने से बढ़ती है उम्र](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/MR67iPIH-1720922899325/1720923112065.jpg)
आभार जताने से बढ़ती है उम्र
नए अध्ययन में दावा, छोटी-छोटी चीजों पर खुश होने वाले लोग स्वस्थ रहते हैं
![युवा टीम इंडिया की 'यशस्वी' जीत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/qJ5x14r6O1720922765380/1720922892415.jpg)
युवा टीम इंडिया की 'यशस्वी' जीत
भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर अजेय बढ़त बनाई| जायसवाल, गिल के शानदार अर्धशतक
![शरणार्थी शिविर पर हमले में 81 की मौत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/12RkRCl9E1720922624076/1720922759447.jpg)
शरणार्थी शिविर पर हमले में 81 की मौत
इजरायल ने शरणार्थियों के लिए जिस शिविर को चिन्हित किया था, उसी को सेना ने निशाना बनाया
!['संविधान हत्या दिवस' पर तकरार और तीखी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/-rY6W_GaG1720922484840/1720922616867.jpg)
'संविधान हत्या दिवस' पर तकरार और तीखी
कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) ने सरकार के फैसले की आलोचना की
![बजट के जरिए किसानों को सौगात देने की तैयारी में केंद्र](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/0n-yI-m831720922313315/1720922469774.jpg)
बजट के जरिए किसानों को सौगात देने की तैयारी में केंद्र
कृषकों को उपकरणों की खरीद पर अतिरिक्त सब्सिडी दिए जाने का ऐलान संभव
![पिछले चार साल में आठ करोड़ नई नौकरियां मिलीं: प्रधानमंत्री](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/-e9OHIj211720922156649/1720922305547.jpg)
पिछले चार साल में आठ करोड़ नई नौकरियां मिलीं: प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा- रिजर्व बैंक के आंकड़ों ने फर्जी खबरें फैलाने वालों को चुप कराया
![झरने में फंसे छह सैलानी बचाए](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/vJdCOzJnr1720921739126/1720922152320.jpg)
झरने में फंसे छह सैलानी बचाए
बिहार के रोहतास जिले की घटना, वन विभाग की टीम ने रस्सी से रेस्क्यू किया
![साइबर अपराध के खतरे के प्रति आगाह किया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/51knFQXDU1720921648650/1720921736202.jpg)
साइबर अपराध के खतरे के प्रति आगाह किया
साइबर सुरक्षा पर सम्मेलन को संबोधित किया
![भाजपा को झटका, कांग्रेस लाभ में रही](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/FAiGmro4P1720921408445/1720921643144.jpg)
भाजपा को झटका, कांग्रेस लाभ में रही
विधानसभा उपचुनाव में उत्तराखंड और हिमाचल में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में तृणमूल ने जीती सभी चार सीटें
![अतिरिक्त निर्माण करने वालों पर कार्रवाई होगी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/16987/1765150/ci5ofQR0X1720921276541/1720921400569.jpg)
अतिरिक्त निर्माण करने वालों पर कार्रवाई होगी
नोएडा प्राधिकरण अतिक्रमण हटाओ दस्ते का गठन करेगा