समूचा देश जिस खुशी का इंतजार पिछले 17 साल से कर रहा था आखिर वह घड़ी आ गई। भारत ने जैसे ही जीत कर परचम लहराया... बारबाडोस से दिल्ली तक करोड़ों भारतीय चहक उठे। रोहित के वीरों ने देश का सीना चौड़ा कर बता दिया कि टी-20 के विश्व चैंपियन अब हम हैं। दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर खिताब के नजदीक पहुंच 'चोक' हो गई।
उल्लास का माहौल : जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने कैगिसो रबाडा का विजयी कैच लिया पूरे स्टेडियम में मानों खुशियों का सैलाब आ गया। रोहित, विराट, बुमराह समेत सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के गले से लिपट कर रो पड़े। पवेलियन में मौजूद कोच राहुल द्रविड़ और अन्य खिलाड़ी दौड़कर मैदान में पहुंच गए। सभी के चेहरों पर उल्लास के साथ भावुकता के भाव साफ दिख रहे थे। मैच के बाद आसमां भी बरस पड़ा जैसे स्वयं इंद्रदेव जीत खुशी के आंसू बहा रहे हों। यह ऐसा विलक्षण वक्त था जो भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।
अहदाबाद का दर्द मिटा : दक्षिण अफ्रीका पर सात रन से मिली यह जीत कई मायनों में खास है। इस फतह ने न सिफ हमें दनादन क्रिकेट का सिरमौर बनाया बल्कि उस दर्द पर भी दवा लगाई जो सात माह पहले अहमदाबाद में मिला था। तब हम वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे। कौन भूल सकता है वो रात जब मैदान में रोहित के साथ पूरा देश रो पड़ा था। आज इस जीत ने उन आंसुओं को खुशी के आंसुओं में बदल दिया।
Denne historien er fra June 30, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra June 30, 2024-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
ट्रक ने बाइक-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 10 की मौत
मिर्जापुर में गुरुवार देर रात कछवां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
शेयर बाजार धराशायी होने से दो दिन में 15 लाख करोड़ डूबे
चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 3800 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी ने भी गोता लगाया
25 फीसदी से अधिक अग्निवीर हो सकते हैं स्थायी, सेनाओं से मांगी राय
केंद्र सरकार अग्निवीर योजना को बेहतर बनाने के उपायों पर कर रही विचार
अब टी-20 की बारी
बांग्लादेश के खिलाफ कल ग्वालियर में खेला जाएगा सीरीज का पहला मैच
विपक्ष युवाओं को ड्रग्स की दुनिया में धकेल रहा: शाह
मादक पदार्थ जब्ती मामले में भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमलावर
नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी मारा गया
लेबनान में गुरुवार देर रात इजरायल ने बड़े हवाई हमले किए, जिसमें हिजबुल्ला के कई ठिकाने तबाह हुए और लड़ाके मारे गए
लोग पूंजीवादी नीतियों का चक्रव्यूह तोडने के लिए प्रहार करेंगे: राहुल
कांग्रेस नेता ने हरियाणा में पार्टी की जीत पर रोजगार सृजन का आश्वासन दिया
दर्दनाक: 27 वीं मंजिल से गिरी बच्ची 12 वें फ्लोर पर अटकी, हालत गंभीर
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में खेलते हुए फ्लैट से निकलकर बालकनी में पहुंच गई मासूम
स्थायी समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव रोका
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दिल्ली के उपराज्यपाल यूं शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा
डीडीए को देना होगा 45 साल पहले आवंटित आवास
कोर्ट ने कहा- पीड़ित को एमआईजी फ्लैट पर कब्जा दिया जाए, डीडीए ने रिहायश बदलने का तर्क देते हुए 1979 में रद्द कर दिया था