'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवनेंस अवार्ड्स' में 18 जिलाधिकारियों को पुरस्कार प्रदान करने से पहले मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शासन के माडल ऐसे होने चाहिए कि वे सरकार और लोगों के बीच विश्वास पैदा करें, वे स्थानीय परिस्थितियों व स्थितियों को देखते हुए तैयार किए जाएं और आयातित न हों।
शाह ने कहा कि माडल ऐसा होना चाहिए कि वह कतार के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह समावेशी, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी, जवाबदेह, संवेदनशील, अभिनव और स्थिर होना चाहिए। इसे समस्याओं की जड़ पर प्रहार करना चाहिए और सरकार व लोगों के बीच विश्वास पैदा करना चाहिए। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास है कि सुशासन की कुंजी जन केंद्रित विकास नीति है। सुशासन की नीति को आयात नहीं किया जा सकता है। हमें अपनी परिस्थितियों और लोगों की स्थिति के मुताबिक अपने माडल बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी दो-दस करोड़ जनसंख्या वाले देश से माडल आयात करेंगे तो हमारे जैसे विविधता वाले देश में वह विफल ही होगा। इसके लिए जमीनी स्तर से विचार प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए और वह ऊपर तक पहुंचे। और शीर्ष पर बैठे लोग इतने खुले होने चाहिए कि वे छोटे से छोटे सुझावों को गंभीरता से लें।
पुरस्कार विजेता जिलाधिकारियों को बधाई देते हुए शाह ने आगाह किया कि इस मान्यता से उन्हें आत्मसंतुष्ट और आलसी नहीं बनना चाहिए। वे इसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मानें। उन्होंने कहा कि एक सपना जो आपकी नींद नहीं उड़ाता है, वह सपना नहीं है। इसलिए उन चीजों के बारे में सपने देखें जो आपको सालों तक सोने नहीं देते हैं। सपने जो आपके नहीं, बल्कि दूसरों के हैं। दूसरों के लिए और देश के लिए सपने देखने से आपको जो संतुष्टि मिलेगी, वह कैबिनेट सचिव बनने के बाद भी नहीं मिलेगी। इंडियन एक्सप्रेस समूह के अध्यक्ष विवेक गोयनका ने इस मौके पर कहा कि पुरस्कार हमें पुरजोर याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र में जन सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि चुनाव लड़ा जाए।
Denne historien er fra January 18, 2023-utgaven av Jansatta.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra January 18, 2023-utgaven av Jansatta.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।