सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: सिन्हा
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में पड़ोसी देश की ओर से प्रायोजित छद्म युद्ध को समाप्त करने के वास्ते प्रयास जारी हैं। सिन्हा ने जी20 सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि इसने दुनिया को क्षेत्र की आर्थिक ताकत, व्यापार क्षमता, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन के अवसरों का प्रदर्शन करके जम्मू कश्मीर में मानवता के दुश्मनों और आतंकवाद के प्रायोजकों को करारा जवाब दिया है।
उपराज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'आतंकवाद, उसके पारिस्थितिकी तंत्र और पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित छद्म युद्ध पर अंतिम प्रहार करने के प्रयास जारी हैं। हमने एक नया जम्मू कश्मीर बनाने का प्रयास किया है, जिसमें शक्ति हो, अध्यात्म की ताकत हो, आधुनिक और वैज्ञानिक सुविधाएं हों।' सिन्हा ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, 'उनके बलिदानों को याद करते हुए, हम जम्मू कश्मीर की धरती से आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। मैं उन पुलिस बलों को बधाई देता हूं, जिन्होंने 113 वीरता पदक प्राप्त किए हैं। आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की लड़ाई अनुकरणीय है।' सिन्हा ने जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन के महत्व को रेखांकित किया और कहा, 'इसने दुनिया के सामने जम्मू कश्मीर की आर्थिक ताकत, व्यापार क्षमता, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन के अवसरों को प्रदर्शित किया है। दूसरी तरफ, इसके जरिये मानवता के दुश्मनों और आतंकवाद के प्रायोजकों को करारा जवाब दिया गया।' उपराज्यपाल ने युवा पीढ़ी के लिए एक नई सामाजिक व्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया। जम्मू कश्मीर देश में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक बन गया है, जिसने चालू वर्ष में उल्लेखनीय 35 फीसद की वृद्धि दर्ज की है।
असहमति जरूरी, लेकिन यह हिंसा में नहीं बदलनी चाहिए: केरल के राज्यपाल
Denne historien er fra January 27, 2024-utgaven av Jansatta.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra January 27, 2024-utgaven av Jansatta.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।