भाजपा का नायाब फार्मूला, हटाए गए मनोहर लाल खट्टर
Jansatta|March 13, 2024
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
भाजपा का नायाब फार्मूला, हटाए गए मनोहर लाल खट्टर

क्यों पड़ी रिश्ते में दरार!

जजपा लोकसभा चुनाव में हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से अपना उम्मीदवार उतारना चाह रही थी, लेकिन भाजपा दोनों सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीटों के बंटवारे के सिलसिले में बातचीत भी की थी, लेकिन संभवत: वह विफल रही। करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि न तो जजपा तरफ से और न ही हमारी तरफ से कोई बयान आया है। भाटिया ने कहा कि जजपा अगर अपना समर्थन जारी रखती है, तो इस पर किसे आपत्ति होगी। क्या जजपा के लिए दरवाजे खुले हैं, तो भाटिया ने कहा कि किसी ने भी दरवाजे को बंद नहीं किया है।

सैनी के साथ ही कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, पूर्व गृह मंत्री और अंबाला छावनी से छह बार के विधायक अनिल विज को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। समझा जा रहा है कि विज नाराज हैं और वह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं रहे। पार्टी की बैठक के बाद वह सीधे अपने अंबाला स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सैनी हरियाणा सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभाल लिया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश पार्टी प्रभारी बिप्लब देव ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। 54 वर्षीय सैनी को खट्टर का करीबी माना जाता है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा कि बहुमत साबित करने के लिए उन्होंने राज्यपाल से बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह किया है। उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है।

Denne historien er fra March 13, 2024-utgaven av Jansatta.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra March 13, 2024-utgaven av Jansatta.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA JANSATTASe alt
Jansatta

कैलिफोर्निया:मंदिर में तोड़फोड़, भारत का विरोध

की यह घटना दुखद व चिंताजनक है।

time-read
1 min  |
March 10, 2025
अग्रोहा में तीसरे चरण के पुरातात्विक सर्वेक्षण की कवायद
Jansatta

अग्रोहा में तीसरे चरण के पुरातात्विक सर्वेक्षण की कवायद

तक्षशिला और मथुरा के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग पर माने जाने वाले अग्रोहा शहर की खुदाई का काम एक बार फिर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) व हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग करने जा रहा है।

time-read
1 min  |
March 10, 2025
Jansatta

लंबे समय तक ज्यादा काम करने से कम होती है दक्षता

देश में सप्ताह में कभी 70 घंटे तो कभी 90 घंटे काम करने को लेकर जारी चर्चाओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य मंत्रालय में सलाहकार रहीं सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि लंबे समय तक ज्यादा काम करने से 'बर्नआउट' की स्थिति पैदा होती है और दक्षता कम होती है, इसलिए लोगों को अपने शरीर की बात सुननी चाहिए और यह जानना चाहिए कि कब उन्हें आराम की आवश्यकता है।

time-read
2 mins  |
March 10, 2025
तेलंगाना सुरंग हादसा:दो हफ्ते बाद निकाला गया एक शव
Jansatta

तेलंगाना सुरंग हादसा:दो हफ्ते बाद निकाला गया एक शव

तेलंगाना में 'श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल' की आंशिक रूप से ध्वस्त सुरंग में फंसे आठ लोगों को निकालने के लिए दो सप्ताह से प्रयासरत बचाव दलों ने रविवार को एक व्यक्ति का शव 10 फुट नीचे गाद से बरामद किया।

time-read
1 min  |
March 10, 2025
निवेश के लिहाज से चांदी की चमक बरकरार
Jansatta

निवेश के लिहाज से चांदी की चमक बरकरार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चांदी भी निवेशकों को निवेश के लिहाज से आकर्षित कर रही है और इसने इस साल अबतक लगभग 11 फीसद का रिटर्न (प्रतिफल) दिया है।

time-read
2 mins  |
March 10, 2025
Jansatta

कामयाबी की कसौटी

समय बदलता है, और उसके साथ बदलती हैं कुछ चीजों की परिभाषाएं।

time-read
4 mins  |
March 10, 2025
Jansatta

मुक्त व्यापार समझौते पर भारत और यूरोपीय संघ के बीच 10वें दौर की वार्ता आज से

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) सोमवार से ब्रसेल्स में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे।

time-read
1 min  |
March 10, 2025
Jansatta

आप कुछ अलग करते हैं तो टीम प्रबंधन का साथ होता है:रोहित शर्मा

पिछले कुछ समय से पहली गेंद से आक्रामक तेवर अपनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर खूब चला और उस समय जबकि टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

time-read
2 mins  |
March 10, 2025
Jansatta

हंपी सामूहिक बलात्कार कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

आज (रविवार को) पकड़ा गया। उन्होंने पुलिस को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

time-read
1 min  |
March 10, 2025
विधायकों को क्षेत्र में जल्द आबंटित होंगे कार्यालय
Jansatta

विधायकों को क्षेत्र में जल्द आबंटित होंगे कार्यालय

विधानसभा अध्यक्ष का निर्देश

time-read
1 min  |
March 10, 2025