घर में बनाएं नॉन स्टिकी बॉडी मॉइश्चराइजर
Grehlakshmi|June 2024
हम अक्सर यह मानकर चलते हैं कि गर्मियों में हमारे शरीर को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती है जबकि लगातार एसी में बैठने से त्वचा रूरवी और बेरंग हो जाती है। इस नमी को ठीक करने के लिए आप महंगे बॉड़ी मॉइश्चराइजर की जगह प्राकृतिक बॉड़ी मॉइश्चराइजर बनाएं।
मिताली जैन
घर में बनाएं नॉन स्टिकी बॉडी मॉइश्चराइजर

जब भी गर्मी का मौसम आता है तो हमारी सेहत की ही तरह त्वचा भी अतिरिक्त देखभाल मांगती है। अमूमन यह देखने में आता है कि गर्मी और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी महसूस होती है और इसलिए हम अक्सर मॉइश्चराइजर को भूल जाते हैं। जबकि बार-बार पसीना आने के कारण त्वचा बेरंग और रूखी पड़ने लगती है और ऐसे में त्वचा को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। रूखी त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना यकीनन बेहद जरूरी है।

यूं तो आपको मार्केट में भी गर्मियों के लिए मॉइश्चराइजर मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। घर पर बने मॉइश्चराइजर में हानिकारक केमिकल्स नहीं होते हैं और इसलिए हर स्किन टाइप के लिए इसे अच्छा माना जाता है। साथ ही, घरेलू चीजों का त्वचा पर एलर्जी या जलन की शिकायत नहीं होती है। साथ ही साथ, इसे आप अपनी त्वचा की जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर नॉन स्टिकी मॉइश्चराइजर कैसे बनाती हैं-

गर्मी में होममेड मॉइश्चराइजर के फायदे

गर्मी में होममेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने के कई फायदे मिलते हैं-

• नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने के कारण स्किन पर किसी तरह का नुकसान नहीं होता है और इसे हर स्किन टाइप के लोग बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

• चूंकि आप अपने किचन में आम आने वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए आप इसे अपनी त्वचा के अनुसार आसानी से कम-ज्यादा कर सकते हैं। साथ ही, त्वचा की परेशानियों को समझते हुए सामग्री की मात्रा को भी कम या ज्यादा किया जा सकता है।

• अपना खुद का मॉइश्चराइजर बनाकर आप प्रिजर्वेटिव्स, पैराबेंस, सुगंध और अन्य रसायनों से बच सकते हैं जो अक्सर स्टोर से खरीदे गए प्रोडक्ट्स में पाए जाते हैं।

Denne historien er fra June 2024-utgaven av Grehlakshmi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra June 2024-utgaven av Grehlakshmi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA GREHLAKSHMISe alt
किसी महल से कम नहीं अक्की का घर
Grehlakshmi

किसी महल से कम नहीं अक्की का घर

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अनुशासित और फिट अभिनेता माने जाते हैं। अजय देवगन भी कहते हैं कि अक्षय एक 'फैमिली मैन' हैं। इस लेख में हम आपको उनके खूबसूरत आशियाने की सैर कराएंगे जिसे उनकी पत्नी ट्विंकल ने बड़ी खूबसूरती से सजाया है।

time-read
3 mins  |
February 2025
वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग
Grehlakshmi

वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग

वैलेंटाइन एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने प्यार के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिता चाहते हैं। इस दौरान हम क्या पहनते हैं, मायने रखता है। अमूमन वैलेंटाइन डे पर हम सभी रेड कलर पहनना काफी पसंद करते हैं। लेकिन सिर्फ लाल रंग ही एकमात्र विकल्प नहीं है।

time-read
3 mins  |
February 2025
एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन
Grehlakshmi

एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन

एसेंशियल ऑयल में बहुत सारे ऐसे अद्भुत गुण होते हैं जो आपकी त्वचा और बालों को खूबसूरत और सेहतमंद बना सकते हैं।

time-read
3 mins  |
February 2025
जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप
Grehlakshmi

जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप

फरवरी के मौसम में दोपहर के समय बेशक गर्मी होती है लेकिन सुबह-शाम एक हल्की ठंड रहती है जिससे त्वचा फटी-फटी दिखाई देती है। ऐसी रूरवी त्वचा पर मेकअप भी केकी और ड्राई दिखाई देता है लेकिन आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो निःसंदेह आप थोड़ी सी कोशिश से ग्लोइंग मेकअप पा सकती हैं।

time-read
4 mins  |
February 2025
इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से
Grehlakshmi

इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रोमांटिक ब्रेकफास्ट रेसिपी ले कर आये हैं जो न सिर्फ देखने में सुंदर होगी बल्कि खाने में इसका स्वाद लाजवाब होगा। इस तरह आप दोनों का वैलेंटाइन बन जाएगा थोड़ा और खास। तो बस तैयार हो जाइए अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए।

time-read
3 mins  |
February 2025
हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है
Grehlakshmi

हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है

हस्तमैथुन कोई बीमारी नहीं है इसलिए इसका कोई इलाज भी नहीं है। इसे स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं।

time-read
3 mins  |
February 2025
बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन
Grehlakshmi

बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन

जब सर्द हवाएं धीरे-धीरे बिछड़ने लगती हैं और धरती पर सुनहरे रंग की चादर बिछ जाती है, तब एक नई सुबह का आगमन होता है- यह बसंत है, जो अपनी सुगंध और सुंदरता से हर ओर एक नई जिंदगी का आभास देता है।

time-read
3 mins  |
February 2025
बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत
Grehlakshmi

बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत

अक्सर ठंड लगने से छाती में बहुत तेज दर्द होता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में ठंडी हवा के कारण लोग बाहर कम निकलते हैं जिसके कारण गतिविधि बाकी मौसम के मुकाबले कम होने लगती है। संभावित वजन बढ़ जाता है और दिल की सेहत खराब होने लगती है।

time-read
4 mins  |
February 2025
अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
Grehlakshmi

अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में वो पहली -सी बात नहीं रहती है। दोनों में पहले जैसा खिंचाव बना रहे इसके लिए कुछ प्रयोग आप कर सकते हैं। देखिएगा कुछ ही दिनों में आप एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।

time-read
3 mins  |
February 2025
बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन
Grehlakshmi

बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन

कहते हैं कि जैसे-जैसे शादीशुदा जिंदगी की उम्र बढती जाती है, वैसे-वैसे साथ और गहरा होता चला जाता है लेकिन इन दिनों आसपास ऐसे कई किस्से सुनाई दे रहे हैं, जहां सालों साथ निभाने के बाद तलाक हो रहा है। लंबे साथ के बाद होने वाले अलगाव पर एक छोटी सी रपट।

time-read
5 mins  |
February 2025