
रात होते ही बच्चा बेचैनी से करवटें बदलता है, उसकी नींद उचटती है और फिर अचानक वह दर्द में चिल्लाता है, 'मम्मी, कुछ काट रहे हैं!' उसकी आंखों में डर और असहायता की चमक होती है। यह किसी अजनबी डर का असर नहीं, बल्कि पेट में पलने वाले खतरनाक कीड़ों का होता है। जैसे ही ये कीड़े शरीर में घुसते हैं, वे बच्चे के स्वास्थ्य और विकास को प्रभावित करने लगते हैं। पेट दर्द, कमजोरी और भूख न लगने जैसी समस्याएं पैदा कर देते हैं। इस डर और परेशानी को दूर करने के लिए सिर्फ एक कदम जरूरी है- डिवर्मिंग या पेट के कीड़े मारने वाली दवा खिलाना ।
बच्चों के पेट में कीड़े होना
बचपन एक ऐसी अवस्था होती है, जब बच्चे खाने-पीने और साफ-सफाई को लेकर उतने सतर्क नहीं होते जितना कि उन्हें होना चाहिए। इस कारण कई बार उनके पेट में छोटे-छोटे और सफेद कीड़े हो जाते हैं। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आइए समझते हैं कि ये कीड़े कैसे होते हैं, इनके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं।
पेट में कीड़े होने के कारण
साफ-सफाई की कमी: अगर बच्चे बिना हाथ धोए खाना खाते हैं या गंदे हाथ मुंह में डालते हैं तो परजीवी कीड़े आसानी से उनके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
संक्रमित खाना और पानी: अधपका खाना, गंदे पानी का सेवन या खुले में रखा हुआ दूषित भोजन पेट में कीड़ों की समस्या पैदा कर सकता है।
मिट्टी में खेलने की आदत: छोटे बच्चे अक्सर मिट्टी में खेलते हैं और कई बार हाथ धोए बिना कुछ खा लेते हैं। मिट्टी में मौजूद परजीवी अंडे उनके शरीर में पहुंच सकते हैं।
Denne historien er fra March 2025-utgaven av Grehlakshmi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra March 2025-utgaven av Grehlakshmi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på

मिनिमल मेकअप लुक्स से पाएं प्राकृतिक सुंदरता
मिनिमल मेकअप हर मौके के लिए बेहतर होता है। अगर आप भी गर्मियों में अपने चेहरे की खूबसूरती को नो-मेकअप लुक के साथ सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो आप हमारे बताए गए नुस्खे एक बार जरूर आजमाएं।

जमाना है खूबसूरती में इजाफा करने वाले सर्जिकल नुस्खों का
बोटॉक्स और फिलर का ट्रेंड लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है। खासकर युवा लोगों के बीच। लेकिन बिना जानकारी के सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करते हुए इन्हें कराया जाए तो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

7 खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के क्या कहने, यह आपके लुक को नशीला बनाने की क्षमता रखता है। इसलिए हम आपके लिए सेलेब्स पर देखे गए लेटेस्ट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लुक्स लाए हैं।

बच्चों को 3 दिन के लिए घूमने लेकर जाएं बीर बिलिंग
बच्चों की परिक्षाएं हो गई हैं, घर में बैठकर वे ऊब रहे हैं तो उन्हें 3 दिन के लिए बीर बिलिंग लेकर जाएं। यह जगह कहीं नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में स्थित है। बीर बिलिंग में देश-दुनिया के हर हिस्से से पर्यटक घूमने और सकून की तलाश में आते हैं।

हैंड ब्लेंडर की मदद से मिनटों में करें घंटों का काम
गर्मियों में अक्सर शेक पीने का मन कर ही जाता है। ऐसे में मिक्सी निकालना और फिर उसे धोना झंझट का काम होता है। चलिए फिर ले आते हैं हैंड ब्लेंडर।

कमाल एक हार का...
शादी के लगभग एक साल होने जा रहा था पर अनुपम ने कभी एक नाक का कील भी लाकर उसे नहीं दिया था। शुरू से ही सुनंदा को सजने-संवरने का बहुत शौक था।

बिना मेकअप खूबसूरत दिखने के बेहतरीन और आसान तरीके
गर्मियों में चमकती और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स और मेकअप की जरूरत नहीं, बल्कि सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। सूरज की गर्मी, पसीना और प्रदूषण से बचने के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाएं, जो आपकी त्वचा को ताजगी, नमी और प्राकृतिक निखार दे।

होलाष्टक में भूलकर भी नहीं करें ये काम
होलाष्टक होली से पहले आते हैं। इस साल होली 14 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च यानी होलिका दहन तक रहेंगे। होलाष्टक के इन 8 दिनों के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा।

पेट की परेशानी है तो मसालेदार खाने से रहें दूर
गर्मियों में ज्यादा खाने से अक्सर बदहजमी हो जाती है इसलिए इस समय ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।

मेकअप करने के बाद आता है पसीना तो ये नुस्खे आएंगे काम
गर्मियों में मेकअप के बाद अक्सर पसीना आता है, जिससे चेहरा काला दिखाई देने लगता है। इससे बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जिससे गर्मियों में भी आपका मेकअप काफी फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा।