![घर पर ऐसे करें मैनीक्योर और पैडीक्योर घर पर ऐसे करें मैनीक्योर और पैडीक्योर](https://cdn.magzter.com/1338803896/1658902957/articles/juyy2aPNH1659077620861/1659077923698.jpg)
खूबसूरत चेहरे के साथसाथ हाथों और पैरों का सुंदर होना भी बहुत जरूरी होता है. कोमल, नाजुक, खूबसूरत हाथों और पैरों की खातिर महिलाएं कितना कुछ करती हैं. कभी क्रीम, कभी उबटन, कभी सनस्क्रीन और अकसर ब्यूटीपार्लर जाना. मगर बारबार ब्यूटीपार्लर जा कर अपने हाथपैरों की खूबसूरती के लिए पैडीक्योरमैनीक्योर कराना काफी खर्चीला हो जाता है. इस से समय और पैसे दोनों की बरबादी होती है. इसलिए बेहतर है कि घर पर ही मैनीक्योरपैडीक्योर करती रहें ताकि आप अपने पूरे शरीर की खूबसूरती हमेशा बरकरार रख सकें.
मैनीक्योर क्यों जरूरी
सफाई के लिए जरूरी मैनीक्योर : कोई भी काम करने में हमें अपने हाथों का उपयोग करना होता है जिस से उन में धूल और गंदगी लगना स्वाभाविक है. हम अपने हाथ नियमित रूप से साबुन से धो कर साफ करते हैं लेकिन यह हमारे नाखूनों में छिपी गंदगी को दूर नहीं करता. ऐसी गंदगी समय के साथ इकट्ठा होती जाती है और संक्रमण का कारण बन सकती है. नियमित मैनीक्योर नाखूनों में छिपी गंदगी और कीटाणुओं को दूर करने में मदद करती है.
मैनीक्योर से हाथ मुलायम बनते हैं : मैनीक्योर के बाद हाथ इतने कोमल और मुलायम हो जाते हैं और रंग में निखार आता है कि आप को अपने ही हाथों से प्यार हो जाएगा. मैनीक्योर के दौरान होने वाली मसाज में स्क्रबिंग और ऐक्सफौलिएटिंग शामिल होती है जो आप के हाथों को एक बच्चे के हाथों की तरह नर्म और साफ कर देती है.
मैनीक्योर क्यूटिकल्स को पोषण देता है : क्यूटिकल्स वह डैड स्किन है जो आप के नाखूनों के किनारे वाली स्किन के पास इकट्ठा होती है. यह आप के नाखूनों के आसपास की स्किन की मोटी परतों के बीच कीटाणुअवरोधक के रूप में कार्य करती है. यदि नियमित रूप से आप घर पर मैनीक्योर करती हैं तो यह क्यूटिकल्स को नर्म, पोषित और उन्हें अच्छे आकार में रखेगी.
रिलैक्सेशन के लिए मैनीक्योर : नियमित मसाज आप को रिलैक्स रखने के लिए बहुत आवश्यक है. खासतौर पर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इस से पूरे शरीर को आराम मिलता है.
Denne historien er fra July Second 2022-utgaven av Grihshobha - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra July Second 2022-utgaven av Grihshobha - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...