![अमीरी का डर अमीरी का डर](https://cdn.magzter.com/1338803896/1668240312/articles/p5kOe60Xs1668509815040/1668510646944.jpg)
महेश बहुत देर से पता नहीं क्या सोचते हुए अपनी उदास सी पत्नी वैशाली का चेहरा देख रहे थे. वैशाली अपने ज्वैलरी बौक्स में अपनी चीजें रख रही थीं.
जब महेश से रहा नहीं गया तो पत्नी को छेड़ते हुए बोले, "कहां खोई हो ? अरे, नईनई डायमंड ज्वैलरी को देख कर भी कोई स्त्री इतनी उदास होती है क्या ? आज तो तुम्हारा चेहरा खुशी से चमकना चाहिए, इकलौते बेटे की सगाई की है आज तुम ने इतनी उदासी क्यों?"
वैशाली कुछ बोली नहीं. चुपचाप अलमारी को ताला लगाया और सोने के लिए कपड़े बदलने चली गईं, बेटा विपिन दोस्तों के साथ था. उसे आने में देर थी.
वैशाली सोने आईं तो महेश ने फिर पूछा, “क्या हुआ ? थक गई क्या ?"
"नहीं, ठीक हूं.
"वैशाली, बहुत अच्छा प्रोग्राम रहा न आज? मन बहुत खुश है मेरा. कितनी अच्छी जोड़ी है विपिन और अंजलि की."
वैशाली ने बस 'हूं' कहा और आंखों पर हाथ रख लिया.
"चलो, अब सो जाओ, तुम शायद थक गई हो, ' कह कर महेश ने लाइट बंद कर दी और सोने लेट गए.
वैशाली ने ठंडी सांस भर कर अंधेरे में आंखों से हाथ हटाया और पिछले दिनों के घटनाक्रम पर गौर करने लगी...
विपिन की ही पसंद अंजलि से उस की शानदार सगाई एक होटल में हुई थी. विवाह 2 महीने बाद मई में था. विपिन के साथ ही पहले इंजीनियरिंग फिर एमबीए किया था अंजलि ने, सफल, धनी, बिजनैसमैन अनिल और राधा की इकलौती बेटी अंजलि को वैशाली ने देखते ही बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था. गौरवर्णा, नाजुक सी, सुशिक्षित, सुंदर, स्मार्ट अंजलि को विपिन ने मातापिता से एक कौफी शौप में मिलवाया था.
वैशाली की नजर में इन सवालों, जाति, उम्र का कोई महत्त्व नहीं था. वैशाली का परिवार ब्राह्मण था अंजलि वैश्य परिवार से जो था सब ठीक था. जब अनिल दंपती पहली बार इस रिश्ते के बारे में बात करने आए थे, तो वैशाली तो उन के सभ्य व्यवहार और शालीनता पर मुग्ध ही हो गई थीं. इतने बड़े बिजनैसमैन, इतने विनम्र, हाथ जोड़ कर ही बात करते रहे थे. वैशाली को तो संकोच हो आया था. उसी समय बात पक्की हो गई थी और आज का दिन सगाई का तय हो गया था.
उसी दिन बात पक्की होते ही अनिल ने महेश, वैशाली और विपिन के हाथ में 1-1 भारी लिफाफा पकड़ाया तो महेश और वैशाली मना करते ही रह गए.
Denne historien er fra November First 2022-utgaven av Grihshobha - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra November First 2022-utgaven av Grihshobha - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...