कैसे रोकें झड़ते बाल
Grihshobha - Hindi|December Second 2022
अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो बालों को झड़ने से रोकने के लिए जरूरी है कि आप इस बात को समझें कि बाल झड़ने की वजह क्या है...
गरिमा पंकज
कैसे रोकें झड़ते बाल

औसत वयस्क के सिर में लगभग 1 लाख से डेढ़ लाख बाल होते हैं. 'अमेरिकन ऐकैडमी औफ डर्मैटोलौजिस्ट' के अनुसार प्रतिदिन 50 से 100 बालों का गिरना सामान्य है. अगर आप के बाल इस से ज्यादा गिरते हैं और गुच्छों में निकलते हैं तो समझ जाइए कि आप के बाल झड़ने लगे हैं. समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो परिणाम के रूप में गंजेपन की सौगात मिल सकती है.

वैसे महिलाओं में गंजापन कम ही देखा जाता है. मगर ज्यादा समय तक बाल झड़ने की समस्या बने रहने से उन के बाल पतले और छोटे हो जाते हैं, साथ ही बालों की खूबसूरती भी चली जाती है, इसलिए समय रहते अपने बालों की चिंता करें, उन का खयाल रखें और अगर बाल ज्यादा संख्या में गिर रहे हैं तो कारण समझने का प्रयास करें.

दरअसल, बालों के गिरने की समस्या अकसर खराब हेयर केयर रूटीन, सही डाइट न लेने और स्कैल्प से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है, मन में किसी तरह का तनाव हो तो भी बाल कम हो जाते हैं.

बाल झड़ने के पैटर्न 

सिर के ऊपर धीरेधीरे बालों का कम होना: यह बालों के झड़ने का सब से आम प्रकार है. बाल झड़ने की यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ लोगों को प्रभावित करती है. पुरुषों में अकसर माथे पर हेयरलाइन पर बाल झड़ने लगते हैं, मगर महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता. उन के पूरे बाल कम होने लगते हैं.

चकत्तों में बालों का झड़ना: कई लोगों में गोलाकार में बाल झड़ने की समस्या होती है. इस में लोग अपने सिर पर सिक्के के आकार के गंजेपन के चकत्ते महसूस करते हैं.

हलके से छूने से गुच्छों में बालों का झड़ना: कुछ लोगों को एकसाथ काफी बाल टूटने की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बाल गुच्छे में टूटते हैं जिस की वजह से गंजापन तेजी से होता है. लेकिन यह समस्या जल्द ही ठीक भी हो जाती है. बालों से जुड़ी यह समस्या तब होती है जब कोई व्यक्ति किसी गंभीर और लंबे समय तक किसी शारीरिक समस्या से जूझता रहता है.

Denne historien er fra December Second 2022-utgaven av Grihshobha - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra December Second 2022-utgaven av Grihshobha - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA GRIHSHOBHA - HINDISe alt
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
Grihshobha - Hindi

गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती

शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....

time-read
6 mins  |
February First 2025
कपल्स रोमांस है तो चांस है
Grihshobha - Hindi

कपल्स रोमांस है तो चांस है

रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....

time-read
3 mins  |
February First 2025
होम लोन लेने से पहले
Grihshobha - Hindi

होम लोन लेने से पहले

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...

time-read
3 mins  |
February First 2025
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
Grihshobha - Hindi

युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
10+ mins  |
February First 2025
7 टिप्स रूठों को मनाने के
Grihshobha - Hindi

7 टिप्स रूठों को मनाने के

रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....

time-read
2 mins  |
February First 2025
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
Grihshobha - Hindi

बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग

आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....

time-read
3 mins  |
February First 2025
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
Grihshobha - Hindi

बिना शौपिंग पाएं नया लुक

घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....

time-read
4 mins  |
February First 2025
ईवनिंग स्नैक्स
Grihshobha - Hindi

ईवनिंग स्नैक्स

शाम के स्नैक रेसिपीज

time-read
4 mins  |
February First 2025
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
Grihshobha - Hindi

फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट

सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...

time-read
3 mins  |
February First 2025
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
Grihshobha - Hindi

लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है

नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...

time-read
3 mins  |
February First 2025