![जिस के साथ बौंडिंग उसी के साथ शौपिंग जिस के साथ बौंडिंग उसी के साथ शौपिंग](https://cdn.magzter.com/1338803896/1684665934/articles/amcFCdUBC1684754054427/1684754502114.jpg)
कावेरी अपनी शादी पक्की होने के बाद से ही बहुत एक्साइटेड थी. इस दिन के लिए उस ने बहुत सारे सपने देखे थे. वह चाहती थी कि यह उस की जिंदगी का ऐसा दिन हो जो जिंदगी भर के लिए एक यादगार बन जाए.
कावेरी सब भाई बहनों में सब से छोटी और सब से लाडली है. उस के मातापिता ही नहीं बल्कि परिवार का हर सदस्य उस की शादी में खुल कर पैसे खर्च करने वाला था. आर्थिक रूप से उस का परिवार काफी संपन्न है. लिहाजा कावेरी की शादी की शौपिंग लिस्ट भी काफी लंबीचौड़ी बनी थी.
अपनी सहेलियों की और बड़ी बहनों की शादियों में कावेरी ने जैसे लकदख कपड़े, जेवर, मेकअप, सजावट, संगीत और रौनकें देखी थीं, अपनी शादी में वह उन सब से अच्छा, कुछ हट कर, कुछ यूनीक चाहती थी. शादी के लहंगे से ले कर मेंहदी और मेकअप आर्टिस्ट तक सैकड़ों चीजें उसे तय करनी थीं, लेकिन वह चाहती थी कि अपनी सारी शौपिंग किसी ऐसे के साथ करे, जिस से उस का मिजाज और चौइस मिलती हो.
जो उस के नजरिए को समझता हो, जो ट्रेडिशनल के साथसाथ लेटैस्ट फैशन की समझ रखता हो क्योंकि साड़ियों, लहंगों और कुछ भारी काम के सलवारसूट के अलावा कावेरी को वैस्टर्न स्टाइल और लेटैस्ट डिजाइन के आउटफिट्स भी लेने थे, जिन्हें वह हनीमून पर और फ्रैंड्स बगैरा के घर पर पार्टी आदि में पहन सके. अब हर जगह तो भारी सूट या साड़ी वह नहीं पहन सकती है.
शौपिंग में साथ की जरूरत
इस के साथ ही अपने कपड़ों से मिलतेजुलते सैंडल्स व बैग भी उसे लेने थे. फिर लेटैस्ट डिजाइन के अंडरगारमैंट्स, नाइटी, चूड़ियां, कौस्मैटिक्स की तो काफी लंबी लिस्ट थी. कावेरी इन तमाम चीजों की शौपिंग अपनी मां अथवा चाची या मामी के साथ नहीं बल्कि किसी हमउम्र के साथ करना चाहती थी.
कावेरी ने शौपिंग के लिए जो लिस्ट बनाई उस में आइटम्स के हिसाब से उस ने तीन कैटेगरी बनाई. शादी के लहंगे, कपड़े, लौंजरी, नाइटी, फुटवियर, बैग, कौस्मैटिक्स जैसी चीजों की खरीदारी के लिए उस ने अपनी बचपन की सहेली रत्ना को फोन किया.
Denne historien er fra May Second 2023-utgaven av Grihshobha - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra May Second 2023-utgaven av Grihshobha - Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...