क्या है फिटनैस में बायोहैकिंग
Grihshobha - Hindi|June Second 2023
फिटनैस गोल और उसे पाने का तरीका हर किसी के लिए अलगअलग होता है. बायोहैकिंग किस तरह से आप को मनचाही फिटनैस दे सकती है यहां जानिए...
गरिमा पंकज
क्या है फिटनैस में बायोहैकिंग

30 साल की शैली एक ऐडवरटाइजिंग कंपनी में काम करती है. उसे हर समय कुछ न कुछ खाते रहने की आदत थी. सुबह उठते ही उस का खाना शुरू हो जाता था. रात 12 बजे तक वह चाउमिन वगैरह बना कर खाती रहती. वह अपने बढ़े हुए वजन और झड़ते बालों की वजह से बहुत परेशान रहती थी. चेहरे पर हमेशा टैंशन की लकीरें खिंची रहती थीं. इन सब का असर उस के काम पर भी पड़ता था. फिर उस ने एक मैगजीन में बायोहैकिंग के बारे में पढ़ा और उस के जीवन की दिशा ही बदल गई.

शैली एक न्यूट्रिशनिस्ट से मिली जिस ने उसे इंटरमिटैंट फास्टिंग डाइट सजेस्ट किया. उसे रात 7 बजे से सुबह 11 बजे तक कुछ भी नहीं खाने का निर्देश दिया. उस के बाद 8 घंटे वह कुछ भी खा सकती थी.

शैली ने अपनी दिनचर्या में बदलाव शुरू किया. उस ने इस बात का खयाल रखा कि उस के शरीर को सही कैलोरी और हर तरह के पौष्टिक तत्त्व मिल जाएं. ऐक्सरसाइज और मैडिटेशन को दिनचर्या का नियमित हिस्सा बना लिया. गैजेट्स, टीवी और मोबाइल वगैरह को बैडरूम से दूर रखने लगी.

नतीजा यह हुआ कि वह काफी ऐनर्जेटिक रहने लगी. उस का वजन भी काफी घट गया और बाल गिरने की समस्या खत्म हो गई. अब उस के चेहरे पर तनाव नहीं बल्कि मुसकान खिली रहती थी और जिंदगी के हर मोरचे पर सफल होने लगी. इस तरह बायोहैकिंग के जरीए उसे अपनी परेशानी का हल मिल गया.

बायोहैकिंग क्या है

अपने शरीर के सिस्टम को समझ कर अच्छी सेहत और बेहतर जिंदगी पाने का आसान तरीका ही बायोहैकिंग कहलाता है. इस प्रक्रिया में अपनी शारीरिक और मानसिक कार्यप्रणाली को डिकोड कर जीवनशैली में बदलाव ला कर अपने स्वास्थ्य में मनचाहा परिवर्तन लाया जा सकता है. आज तकनीक के प्रयोग ने बायोहैकिंग को बहुत आसानी से संभव बना दिया है. ऐसे अनेक डिवाइस हैं जो बायो हैकिंग के काम को आसान बना रहे हैं. बायोहैकिंग के द्वारा हम अपने लाइफस्टाइल और सेहत की खामियों को समझ कर उन्हें ठीक करते हैं और अपने जीवन जीने के अंदाज और क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं. इस तरह सेहतमंद और लंबी आयु की तरफ कदम बढ़ाते हैं.

Denne historien er fra June Second 2023-utgaven av Grihshobha - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra June Second 2023-utgaven av Grihshobha - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA GRIHSHOBHA - HINDISe alt
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
Grihshobha - Hindi

गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती

शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....

time-read
6 mins  |
February First 2025
कपल्स रोमांस है तो चांस है
Grihshobha - Hindi

कपल्स रोमांस है तो चांस है

रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....

time-read
3 mins  |
February First 2025
होम लोन लेने से पहले
Grihshobha - Hindi

होम लोन लेने से पहले

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...

time-read
3 mins  |
February First 2025
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
Grihshobha - Hindi

युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
10+ mins  |
February First 2025
7 टिप्स रूठों को मनाने के
Grihshobha - Hindi

7 टिप्स रूठों को मनाने के

रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....

time-read
2 mins  |
February First 2025
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
Grihshobha - Hindi

बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग

आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....

time-read
3 mins  |
February First 2025
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
Grihshobha - Hindi

बिना शौपिंग पाएं नया लुक

घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....

time-read
4 mins  |
February First 2025
ईवनिंग स्नैक्स
Grihshobha - Hindi

ईवनिंग स्नैक्स

शाम के स्नैक रेसिपीज

time-read
4 mins  |
February First 2025
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
Grihshobha - Hindi

फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट

सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...

time-read
3 mins  |
February First 2025
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
Grihshobha - Hindi

लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है

नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...

time-read
3 mins  |
February First 2025