Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

कार्तिक माह की पूर्णिमा पर पर्वों का मेला

Vanitha Hindi

|

November 2023

कार्तिक का महीना साल में उस समय आता है, जब आमतौर पर मौसम भी खुशनुमा होता है। इन दिनों पूरे देश में त्योहारों का मेला लगा होता है। इन मेलों की जानकारी दे रहे हैं उपेंद्र स्वामी -

कार्तिक माह की पूर्णिमा पर पर्वों का मेला

कार्तिक का पूरा महीना भारत में तमाम मान्यताओं में खासी अहमियत रखता है। कार्तिक अमावस्या को तो दीपावली या दीवाली का त्योहार होता ही है, लेकिन कार्तिक महीने की पूर्णिमा की भी अपनी बहुत ज्यादा अहमियत है। यह कार्तिक माह का आखिरी दिन होता है। यह साल के उन कुछ चुनिंदा दिनों में से एक है, जिसे भारत में कमोबेश सभी इलाकों में किसी ना किसी रूप में मनाया जाता है। इसलिए यह देश की सांस्कृतिक विरासत को समझनेवाला दिन है और घुमक्कड़ी के शौकीनों के लिए इन उत्सवों को देखने का दिन भी।

मजेदार बात यह है कि कार्तिक अमावस्या की ही तरह कार्तिक पूर्णिमा का भी संबंध रोशनी व दीपक से है। कार्तिक अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है, तो कार्तिक पूर्णिमा को देव-दीपावली मनायी जाती है। अब देव-दीपावली मनाने के पीछे शास्त्रों-ग्रंथों के हवाले से कई पौराणिक कथाएं, लोक कथाएं, मिथक व मान्यताएं प्रचलन में हैं, हम उनके विस्तार में तो नहीं जाएंगे। लेकिन नाम से स्पष्ट है कि इसकी परंपरा देवताओं के लिए या फिर खुद देवताओं द्वारा दीवाली मनाए जाने से है। गंगा किनारे बसी काशी नगरी यानी वाराणसी में इस देव-दीपावली को मनाए जाने की परंपरा रही है, जिसमें गंगा-आरती के बाद शहर में नदी के तट पर दीप जलाए जाते हैं और नदी में भी प्रवाहित किए जाते हैं।

आप किसी भी खयाल या विचार से जुड़े हों, लेकिन गहराती शाम में पूनम के चांद की छटा के बीच घाट पर और नदियों में तैरते दीयों का नजारा आपको आकर्षित किए बिना नहीं रहेगा। अब तो गंगा के किनारे बसे बाकी प्राचीन शहरों में भी देव-दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हो गयी है। कार्तिक पूर्णिमा पर देश की प्राचीन नदियों में स्नान की परंपरा है, इसलिए इस दिन को गंगा स्नान के नाम से भी पुकारते हैं। दिन में गंगा स्नान और शाम को दीपदान इस दिन को मनाने की परंपरा से जुड़ गए हैं।

साउथ में कार्तिगई दीपम 

Vanitha Hindi

Dit verhaal komt uit de November 2023-editie van Vanitha Hindi.

Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.

Bent u al abonnee?

MEER VERHALEN VAN Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

आमिर खान मैं पूरी तरह सिनेमा प्रेमी !

दो फिल्मों की असफलता आमिर का हौसला नहीं तोड़ पायी और अब वे हाजिर हैं अपनी नयी फिल्म सितारे जमीं पर के साथ। क्या आमिर ओटीटी को थिएटर के लिए खतरा मानते हैं?

time to read

4 mins

July 2025

Vanitha Hindi

एक्टिंग की भी डॉक्टर श्रीलीला

मेडिकल की टफ पढ़ाई के साथ फिल्मों में भी ख्याति बटोरना महज किस्मत की बात नहीं। 'इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता' की सोच रखने वाली श्रीलीला से जानते हैं उनकी कुछ पर्सनल बातें-

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

चुनें सही कलर शेड्स

अपने लिए परफेक्ट हेअर कलर चुनना मजेदार एक्टिविटी तो है, लेकिन ध्यान रखें कि इससे पूरी पर्सनेलिटी प्रभावित होती है। इसलिए हेअर कलर चुनते हुए अपने स्वभाव, वर्क नेचर, लाइफस्टाइल, स्किन टोन, उम्र और डेली एक्टिविटीज का ध्यान रखना जरूरी है।

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

ये आम कुछ खास हैं

अल्फांसो, दशहरी, चौसा, लंगड़ा, मालदा जैसे आम के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन इन आमों के अलावा भी कुछ आम हैं, जिनके बारे में पढ़ कर आप दांतों तले उंगली दबाए बिना नहीं रह सकेंगे।

time to read

1 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

अमोनिया फ्री हेअर कलर सचाई क्या है !

जब किसी हेअर डाई पर 'अमोनिया-फ्री' लिखा होता है तो लोग तुरंत ध्यान देते हैं। कुछ इसे सबसे बेहतर मानते हैं, तो कुछ को उस पर शक होता है। लेकिन सच में हेअर कलर में अमोनिया का क्या रोल है, इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते।

time to read

2 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

प्रेम कहानी 2.0 एक रिमोट, दो ईगो

दुनिया बदली है तो कपल के प्रेम करने-जताने का अंदाज क्यों ना बदले भला ! आज रिश्तों की बुनियाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर टिकी है, देखिए तो जरा–

time to read

3 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

बदल डालें अपनी कुछ आदतें

हमें पता नहीं चलता कि हमारी कुछ गलत आदतें ना सिर्फ हमारी पूरी पर्सनेलिटी को बिगाड़ देती हैं, बल्कि आपके साथ-साथ दूसरों को भी प्रभावित करती है। समय रहते इन आदतों को बदल डालें तो अच्छा है।

time to read

4 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

फैशन में है फुलकारी

पंजाब की पहचान है फुलकारी वर्क। आजकल यह फिर से ट्रेंड में है। लें इसकी स्टाइलिंग से जुड़े कुछ टिप्स।

time to read

2 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

दिल ही नहीं जिगर भी है खतरे में

हार्ट प्रॉब्लम्स और डाइबिटीज के साथ ही नयी जीवनशैली में एक और समस्या देखी जा रही है। फैटी लिवर एक साइलेंट किलर है, जिसकी गिरफ्त में युवा और बच्चे तेजी से आ रहे हैं। समय रहते दिनचर्या, जीवनशैली और खानपान की आदतें बदल कर इस समस्या से बचा जा सकता है

time to read

5 mins

July 2025

Vanitha Hindi

Vanitha Hindi

मेरा क्या कसूर

किसी भी रिश्ते या समस्या को संभालना सिर्फ आपकी जिम्मेदारी नहीं है, यह दोनों लोगों की जिम्मेदारी होती है। खुद को दोषी ठहराना बंद करें।

time to read

2 mins

July 2025